हड़प्पा सभ्यता स्थलों की सूची: सिंधु घाटी सभ्यता स्थलों की सूची उनके खोज की तिथि, हड़प्पा स्थलों की अवस्थिति तथा इन स्थलों पर किए गए प्रमुख खोजों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करेगी। सिंधु घाटी सभ्यता के स्थल यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (प्राचीन भारतीय इतिहास) एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 1- भारतीय इतिहास- भारतीय संस्कृति प्राचीन से आधुनिक समय तक कला रूपों, साहित्य एवं वास्तुकला के मुख्य पहलुओं को समाहित करेगी।)
सिंधु घाटी सभ्यता (IVC) का प्रारंभ भारतीय इतिहास के प्रारंभ का भी प्रतीक है। माना जाता है कि सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) 3300-1300 ईसा पूर्व के अपने आरंभिक वर्षों के दौरान अस्तित्व में थी। सिंधु सभ्यता का परिपक्व काल 2600-1900 ईसा पूर्व की अवधि का है।
1900 ईसा पूर्व – 1500 ईसा पूर्व की अवधि में सिंधु घाटी सभ्यता का पतन देखा गया, जो उत्तर से, सर्वाधिक संभावित ईरानी पठार से आर्य लोगों के प्रवास के समय के साथ मेल खाता था।
हड़प्पा, सिंधु घाटी सभ्यता का प्रथम स्थल था जिसे 1920 के दशक में मार्शल, रायबहादुर दयाराम साहनी एवं माधो स्वरूप वत्स द्वारा खोजा गया था। इसके बाद सिंध (सिंध) क्षेत्र में सिंधु नदी के समीप मोहनजोदड़ो का उत्खनन किया गया।
प्रमुख हड़प्पा स्थलों की सूची, उनकी खोज तथा इन स्थलों पर प्राप्त प्रमुख कलाकृतियाँ नीचे दी गई हैं-
वर्ष | स्थल | खोजकर्ता | अवस्थिति | विशेषताएं |
1921 | हड़प्पा | मार्शल, रायबहादुर दयाराम साहनी एवं माधो स्वरूप वत्स। | पंजाब के मोंटगोमरी जिले में रावी नदी के तट पर स्थित है। |
|
1922 | मोहनजोदड़ो | राखल दास बनर्जी, ई.जे.एच. मैके तथा मार्शल। | पंजाब जिले के लरकाना में सिंधु नदी के तट पर |
|
1929 | सुतकागेंडोर | औरेल स्टीन | पाकिस्तान के दक्षिणी बलूचिस्तान प्रांत में दास्त नदी |
|
1931 | चन्हुदड़ो | एन. जी. मजूमदार | सिंधु नदी पर अवस्थित है। |
|
1935 | अमरी | एन.जी. मजूमदार | सिंधु नदी के तट पर अवस्थित। |
|
1953 | कालीबंगा | घोष | राजस्थान, घग्गर नदी के किनारे। |
|
1953 | लोथल | आर.राव | खंभात की खाड़ी के निकट भोगवा नदी पर गुजरात |
|
1964 | सुरकोटदा
| जे.पी. जोशी | गुजरात |
|
1974 | बनवाली | आर.एस. बिष्ट | हरियाणा के हिसार जिले। |
|
1985 | धोलावीरा | आर.एस. बिष्ट | गुजरात, कच्छ के रण। |
|
सिंधु सभ्यता, जिसे सिंधु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता के रूप में भी जाना जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप की प्रथम ज्ञात शहरी संस्कृति थी तथा विश्व की तीन आरंभिक सभ्यताओं में से एक थी (अन्य मेसोपोटामिया तथा मिस्र की सभ्यताएं हैं)। उन्नत बस्तियाँ एवं व्यापार तथा समाज का विकास हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख विशेषताएं हैं।
Bodhisattvas are people following Buddha's path to enlightenment, aiming to become Buddhas themselves. The term…
The Uttarakhand High Court administers the Uttarakhand Judicial Service Examinations to appoint suitable candidates for…
The official website of the High Court of Chhattisgarh, Bilaspur has made available the Chhattisgarh…
According to data presented in the Lok Sabha, the anticipated Muslim population in India for…
The Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) released the MPPSC Notification 2024 last year. However,…
The Odisha Public Service Commission (OPSC) has issued the Notification for the Odisha Civil Services…