भारत के वित्त मंत्रियों की सूची 1947 से 2022: भारत में 1945 से अब तक 34 वित्त मंत्री हो चुके हैं एवं उनमें से कई ने भारत की अर्थव्यवस्था को आकार देने हेतु कठिन परिश्रम किया, जो आज हम देखते हैं।
एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में भारत के विकास की कहानी राजनीतिक घटनाओं से जुड़ी एक दिलचस्प गाथा है। जबकि तीन प्रधानमंत्रियों ने वित्त के प्रतिष्ठित पोर्टफोलियो को संभाला, केवल चार मंत्रियों ने पांच से अधिक बजट प्रस्तुति किए।
1945 के पश्चात से, भारत में 34 वित्त मंत्री हुए हैं और ऐसे कार्यकाल भी रहे हैं जब देश का नेतृत्व कार्यवाहक वित्त मंत्री ने किया था।
नीचे भारत के वित्त मंत्रियों (फाइनेंस मिनिस्टर्स/एफएम) की पूरी सूची (नवीनतम से सबसे पुराने तक) है:
क्र.सं | वर्ष | वित्त मंत्री (श्री / श्रीमती) |
1 | 2019 | श्रीमती निर्मला सीतारमण |
2 | 2014 | श्री अरुण जेटली |
3 | 2012-2014 | पी चिदंबरम |
4 | 2009-2012 | प्रणब मुखर्जी |
5 | 2004-08 | पी चिदंबरम |
6 | 2002-04 | जसवंत सिंह |
7 | 1998-02 | यशवंत सिन्हा |
8 | 1996-98 | पी चिदंबरम |
9 | 1996 | जसवंत सिंह |
10 | 1991-96 | डॉ. मनमोहन सिंह |
11 | 1990-91 | यशवंत सिन्हा |
12 | 1989-90 | मधु दंडवते |
13 | 1988-89 | एस.बी. चव्हाण |
14 | 1987-88 | एन डी तिवारी |
15 | 1987 | राजीव गांधी, प्रधानमंत्री. |
16 | 1984-86 | वी.पी. सिंह |
17 | 1982-84 | प्रणब मुखर्जी |
18 | 1980-82 | आर वेंकटरमन |
19 | 1979 | एच.एन. बहुगुणा |
20 | 1979 | चरण सिंह, उप प्रधानमंत्री |
21 | 1977-78 | एच.एम. पटेल |
22 | 1975-77 | सी. सुब्रमण्यम |
23 | 1971-74 | वाई.बी. चव्हाण |
24 | 1969-70 | श्रीमती इंदिरा गांधी, प्रधानमंत्री |
25 | 1967-69 | मोरारजी आर. देसाई, उप प्रधानमंत्री |
26 | 1966-67 | सचिन चौधरी |
27 | 1964-65 | टी टी कृष्णमाचारी |
28 | 1959-64 | मोरारजी आर देसाई |
29 | 1958-59 | जवाहरलाल नेहरू, प्रधानमंत्री |
30 | 1957-58 | टी टी कृष्णमाचारी |
31 | 1951-57 | डॉ. सी.डी. देशमुख |
32 | 1950-51 | डॉ. जॉन मैथ्यू |
33 | 1947-49 | आर.के. शनमुखम चेट्टी |
34 | 1947 | लियाकत अली खान |
प्र. लियाकत अली भारत के पहले वित्त मंत्री कैसे बने?
उत्तर. जब भारतीय राजनीतिक नेतृत्व ने मुस्लिम लीग से अंतरिम सरकार में प्रतिनिधित्व के लिए अपने उम्मीदवारों को भेजने के लिए कहा, तो लियाकत अली को केंद्रीय मंत्रिमंडल में लीग समूह का नेतृत्व करने के लिए कहा गया। उन्हें प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा वित्त विभाग का दायित्व सौंपा गया था।
प्र. राजीव गांधी ने किस वर्ष बजट पेश किया था?
उत्तर. राजीव गांधी ने 1987-88 का बजट पेश किया। वह अपनी मां एवं दादा के पश्चात बजट प्रस्तुत करने वाले तीसरे प्रधानमंत्री थे।
प्र. मनमोहन सिंह किस वर्ष भारत के वित्त मंत्री बने?
उत्तर. मनमोहन सिंह ने 1980 के दशक के अंत में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्य किया एवं 1991 में प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव द्वारा उन्हें वित्त विभाग दिया गया।
प्र. किस वर्ष में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना पहला केंद्रीय बजट पेश किया?
उत्तर. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 जुलाई, 2019 को अपना पहला केंद्रीय बजट पेश किया।
– वह वित्त मंत्री के रूप में पूर्णकालिक पद धारण करती हैं एवं यदि वह संविधान में उल्लिखित अपना कार्यकाल पूरा करती हैं, तो वह ऐसा करने वाली प्रथम भारतीय महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी।
प्र. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार पांचवां बजट कब पेश करेंगी?
उत्तर. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को अपना लगातार पांचवां बजट प्रस्तुतकरने वाली हैं।
When the Indian political leadership asked the Muslim League to send its nominees for representation in the interim government, Liaquat Ali was asked to lead the League group in the Union Cabinet. He was assigned the finance portfolio by the first Indian Prime Minister Pandit Jawahar Lal Nehru.
Rajiv Gandhi presented the budget for 1987-88. He was the third Prime Minister to present a budget after his mother, and grand father.
Manmohan Singh served as the governor of the Reserve Bank of India in the late 1980s, and was given the portfoilo of finance in 1991 by Prime Minister Narasimha Rao.
- Finance Minister Nirmala Sitharaman presented her first Union Budget on July 5, 2019.
- She holds the full-time office as the Finance Minister and if she completes her term of office as mentioned in the constitution, she would become the first Indian lady finance minister to do so.
FM Nirmala Sitharaman scheduled to present her fifth straight Budget on February 1. 2023.
Cyclone Remal 2024 Live Updates- Cyclone Remal is intensifying in the Bay of Bengal and is…
Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC) has released a new exam date for the UKPSC Prelims…
The sixth phase of the Lok Sabha election has commenced, covering 58 seats across seven…
The opportunity to work as a Rajasthan Administrative Service (RAS) officer may be very enticing…
The UPSC Prelims Examination is set to be held on June 16 this year, and…
India is currently made up of eight union territories. Jammu and Kashmir has been transformed…