भारत के रेल मंत्रियों की सूची सामान्य जागरूकता से संबंधित एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है जो विभिन्न प्रतियोगिता सरकारी परीक्षाओं के लिए प्रासंगिक है। भारत के रेल मंत्रियों के नाम लेख में दिए गए हैं जो एसएससी, बैंकिंग एवं राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।
भारतीय रेलवे (इंडियन रेलवे/IR) की स्थापना 6 मई 1836 को हुई थी। यह एक सरकारी संगठन है जो रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करता है जिसके पास भारत की रेलवे प्रणाली को संचालित करने का उत्तरदायित्व है। भारतीय रेलवे विश्व में सर्वाधिक संख्या में कर्मियों को रोजगार देने वाले संगठनों में से एक है।
भारतीय रेलवे 31 दिसंबर 2021 तक 126,511 किमी (78,610 मील) की कुल मार्ग लंबाई के साथ आकार के हिसाब से विश्व के चौथे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क का प्रबंधन करता है। 1 अप्रैल 2021 तक 45,881 किमी (28,509 मील) या सभी ब्रॉड-गेज मार्गों का 35% 25 केवी 50 हर्ट्ज एसी विद्युत ट्रैक्शन के साथ विद्युतीकृत है।
रेल मंत्री को कैबिनेट मंत्री का रैंक प्राप्त है एवं भारतीय रेलवे के लिए उत्तरदायी है। रेल बजट को आम बजट में विलय करने से पूर्व, रेल मंत्री को संसद में रेल बजट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई थी जो कि भारतीय रेल का वार्षिक वित्तीय विवरण है। यदि रेल मंत्री का पद किसी भी समयावधि के लिए रिक्त होता है तो वह स्वत: ही प्रधानमंत्री के प्रभार में आ जाता है।
केंद्र सरकार में प्रथम भारतीय रेल मंत्री आसफ अली थे। वह 2 सितंबर 1946 से 14 अगस्त 1947 तक पद पर थे। भले ही उस समय भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था, रेल मंत्री की स्थिति स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं की गई थी।
श्री अश्विनी वैष्णव वर्तमान में भारत के रेल मंत्री हैं। रेल बजट की परिवहन मंत्री की वार्षिक प्रस्तुति 2017 के पश्चात से बदल गई है जब इसे केंद्रीय बजट के साथ जोड़ा गया था।
भारत के रेल मंत्रियों की सूची में स्वतंत्रता के पश्चात से भारत में सभी केंद्रीय रेल मंत्रियों के नाम शामिल हैं।
1947- 2023 तक भारत के रेल मंत्रियों की सूची
| |||||
क्रम संख्या | मंत्री | पद धारण की तिथि | पद त्याग की तिथि | कुल पदावधि | दल |
1 | जॉन मथाई | 15 अगस्त 1947 | 22 सितंबर 1948 | 1 वर्ष 38 दिन | कांग्रेस |
2 | एन गोपालस्वामी आयंगर | 22 सितंबर 1948 | 13 मई 1952 | 3 वर्ष 234 दिन | कांग्रेस |
3 | लाल बहादुर शास्त्री | 13 मई 1952 | 07 दिसम्बर 1956 | चार वर्ष 208 दिन | कांग्रेस |
4 | जगजीवन राम | 07 दिसम्बर 1956 | 10 अप्रैल 1962 | 5 वर्ष 124 दिन | कांग्रेस |
5 | स्वर्ण सिंह | 10 अप्रैल 1962 | 21 सितंबर 1963 | 1 वर्ष 164 दिन | कांग्रेस |
6 | एच सी दासप्पा | 21 सितंबर 1963 | 08 जून 1964 | 261 दिन | कांग्रेस |
7 | एस के पाटिल | 09 जून 1964 | 12 मार्च 1967 | 2 वर्ष 276 दिन | कांग्रेस |
8 | सी एम पुनाचा | 13 मार्च 1967 | 14 फरवरी 1969 | 1 वर्ष 338 दिन | कांग्रेस |
9 | राम सुभाग सिंह | 14 फरवरी 1969 | 04 नवंबर 1969 | 263 दिन | कांग्रेस |
10 | पैनमपिल्ली गोविंदा मेनन | 04 नवंबर 1969 | 18 फरवरी 1970 | 106 दिन | कांग्रेस |
1 1 | गुलजारी लाल नंदा | 18 फरवरी 1970 | 17 मार्च 1971 | 1 वर्ष 27 दिन | कांग्रेस |
12 | के. हनुमंथैया | 18 मार्च 1971 | 22 जुलाई 1972 | 1 वर्ष 126 दिन | कांग्रेस |
13 | टी ए पाई | 23 जुलाई 1972 | 04 फरवरी 1973 | 196 दिन | कांग्रेस |
14 | ललित नारायण मिश्रा | 05 फरवरी 1973 | 02 जनवरी 1975 | 1 वर्ष 331 दिन | कांग्रेस |
15 | कमलापति त्रिपाठी | 11 फरवरी 1975 | 23 मार्च 1977 | 2 वर्ष 40 दिन | कांग्रेस |
16 | मधु दंडवते | 26 मार्च 1977 | 28 जुलाई 1979 | 2 वर्ष 124 दिन | जेपी |
~ | टी ए पाई | 30 जुलाई 1979 | 14 जनवरी 1980 | 168 दिन | जेपी (एस) |
~ | कमलापति त्रिपाठी | 14 जनवरी 1980 | 12 नवंबर 1980 | 303 दिन | कांग्रेस |
17 | केदार पांडे | 12 नवंबर 1980 | 14 जनवरी 1982 | 1 वर्ष 63 दिन | कांग्रेस |
18 | प्रकाश चंद्र सेठी | 15 जनवरी 1982 | 02 सितंबर 1982 | 230 दिन | कांग्रेस |
19 | ए बी ए गनी खान चौधरी | 02 सितंबर 1982 | 31 दिसंबर 1984 | 2 वर्ष 120 दिन | कांग्रेस |
20 | बंसी लाल | 31 दिसंबर 1984 | 24 जून 1986 | 1 वर्ष 175 दिन | कांग्रेस |
21 | मोहसिना किदवई | 24 जून 1986 | 21 अक्टूबर 1986 | 119 दिन | कांग्रेस |
22 | माधवराव सिंधिया | 22 अक्टूबर 1986 | 02 दिसंबर 1989 | 3 वर्ष 41 दिन | कांग्रेस |
23 | जॉर्ज फर्नांडीस | 02 दिसंबर 1989 | 10 नवंबर 1990 | 343 दिन | जेडी(एनएफ) |
24 | जनेश्वर मिश्रा | 21 नवंबर 1990 | 21 जून 1991 | 212 दिन | एसजेपी (आर) |
25 | सी के जाफर शरीफ | 21 जून 1991 | 17 अक्टूबर 1995 | चार वर्ष 118 दिन | कांग्रेस |
26 | रामविलास पासवान | 01 जून 1996 | 19 मार्च 1998 | 1 वर्ष 291 दिन | जनता दल(यू एफ) |
27 | नीतीश कुमार | 19 मार्च 1998 | 05 अगस्त 1999 | 1 वर्ष 139 दिन | सपा |
28 | राम नाईक | 06 अगस्त 1999 | 13 अक्टूबर 1999 | 69 दिन | बी जे पी |
29 | ममता बनर्जी | 13 अक्टूबर 1999 | 15 मार्च 2001 | 1 वर्ष 153 दिन | एआईटीसी |
~ | नीतीश कुमार | 20 मार्च 2001 | 22 मई 2004 | 3 वर्ष 63 दिन | जद (यू) |
30 | लालू प्रसाद यादव | 22 मई 2004 | 22 मई 2009 | 5 वर्ष 0 दिन | राजद |
~ | ममता बनर्जी | 22 मई 2009 | 19 मई 2011 | 1 वर्ष 362 दिन | एआईटीसी |
31 | दिनेश त्रिवेदी | 12 जुलाई 2011 | 19 मार्च 2012 | 251 दिन | एआईटीसी |
32 | मुकुल रॉय | 20 मार्च 2012 | 22 सितंबर 2012 | 186 दिन | एआईटीसी |
33 | सी पी जोशी | 22 सितंबर 2012 | 28 अक्टूबर 2012 | 36 दिन | कांग्रेस |
34 | पवन कुमार बंसल | 29 अक्टूबर 2012 | 10 मई 2013 | 194 दिन | कांग्रेस |
~ | सी पी जोशी | 13 मई 2013 | 14 जून 2013 | 32 दिन | कांग्रेस |
35 | मल्लिकार्जुन खड़गे | 17 जून 2013 | 26 मई 2014 | 343 दिन | कांग्रेस |
36 | डी वी सदानंद गौड़ा | 26 मई 2014 | 09 नवंबर 2014 | 167 दिन | बी जे पी |
37 | सुरेश प्रभु | 09 नवंबर 2014 | 03 सितंबर 2017 | 2 वर्ष 298 दिन | बी जे पी |
38 | पीयूष गोयल | 03 सितंबर 2017 | 07 जुलाई 2021 | 3 वर्ष 307 दिन | बी जे पी |
39 | अश्विनी वैष्णव | 07 जुलाई 2021 | पदस्थ | ~ | बी जे पी |
क्रम संख्या | नाम | पद धारण की तिथि | पद त्याग की तिथि | कुल पदावधि | दल |
1 | मनोज सिन्हा | 26 मई 2014 | 30 मई 2019 | 5 वर्ष चार दिन | बी जे पी |
2 | राजेन गोहेन | 5 जुलाई 2016 | 30 मई 2019 | चार वर्ष 329 दिन | बी जे पी |
3 | सुरेश अंगड़ी | 30 मई 2019 | 23 सितंबर 2020 | 1 वर्ष 116 दिन | बी जे पी |
4 | रावसाहेब दानवे | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | ~ | बी जे पी |
5 | दर्शना जरदोश | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | ~ | बी जे पी |
प्र. भारत में वर्तमान रेल मंत्री कौन हैं?
उत्तर. अश्विनी वैष्णव भारत के वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री हैं।
प्र. भारत के वर्तमान पदस्थ रेल मंत्री ने कब पदभार संभाला?
उत्तर. अश्विनी वैष्णव ने जुलाई 2021 में कार्यभार संभाला।
प्र. भारत के प्रथम रेल मंत्री कौन थे?
उत्तर. भारत के प्रथम रेल मंत्री आसफ अली थे।
प्र. भारतीय रेलवे की कुल मार्ग लंबाई कितनी है?
उत्तर. भारतीय रेलवे की कुल रूट लंबाई 126,511 किमी है।
Ashwini Vaishnaw is the present Union Railways Minister of India.
Ashwini Vaishnav took the charge in July 2021.
The first Indian Minister of Railways was Asaf Ali.
The total route length of Indian Railways is 126,511 km.
Bodhisattvas are people following Buddha's path to enlightenment, aiming to become Buddhas themselves. The term…
The Uttarakhand High Court administers the Uttarakhand Judicial Service Examinations to appoint suitable candidates for…
The official website of the High Court of Chhattisgarh, Bilaspur has made available the Chhattisgarh…
According to data presented in the Lok Sabha, the anticipated Muslim population in India for…
The Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) released the MPPSC Notification 2024 last year. However,…
The Odisha Public Service Commission (OPSC) has issued the Notification for the Odisha Civil Services…