Table of Contents
राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 की यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता
राष्ट्रीय युवा महोत्सव: यह एक राष्ट्रीय त्योहार है जिसका उद्देश्य हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अनावृत करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करना है।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 2- विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न सरकारी पहल) के लिए राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 भी महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 चर्चा में क्यों है?
- हाल ही में, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी 2023 को कर्नाटक के हुबली में 26 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।
- स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर उनके आदर्शों, शिक्षाओं एवं योगदानों को सम्मान देने एवं संजोने के लिए राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव के बारे में: राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रत्येक वर्ष हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन प्रदान करने हेतु आयोजित किया जाता है।
- महत्व: यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक आम मंच पर लाता है एवं प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है।
- स्थान तथा समय: इस वर्ष यह महोत्सव कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम “विकसित युवा – विकसित भारत” है।
Viral Maths 3.0 | Quants Foundation Batch for 2025-26 Bank Exams | Pre + Mains | Online Live Classes by Adda 247Rs 1,499.75Enroll Now
RRB NTPC 2025-26 | Foundation Batch (CBT 1 + CBT 2) | Online Live Classes By Adda247Rs 684.80Enroll Now
OPSC OCS (PRE + MAINS + Interview) Foundation 2025-26 Batch By Adda247Rs 12,499.20Enroll Now
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवा सम्मेलन
- यह महोत्सव युवा सम्मेलन का साक्षी बनेगा, जो जी-20 तथा वाई 20 आयोजनों से जुड़े निम्नलिखित पांच विषयों पर पूर्ण चर्चा का साक्षी बनेगा।
- काम का भविष्य, उद्योग, नवाचार एवं 21वीं सदी का कौशल;
- जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम में कमी;
- शांति निर्माण तथा सुलह;
- साझा भविष्य-लोकतंत्र एवं शासन में युवा; एवं
- स्वास्थ्य तथा कल्याण।
- शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की भागीदारी होगी। कई प्रतिस्पर्धी एवं गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
- प्रतियोगी कार्यक्रमों में लोक नृत्य एवं गीत शामिल होंगे एवं स्थानीय पारंपरिक संस्कृतियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए आयोजित किए जाएंगे।
- गैर-प्रतिस्पर्धी आयोजनों में योगाथन शामिल होगा जिसका उद्देश्य योग करने के लिए करीब 10 लाख लोगों को जुटाना है।
- राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा इस आयोजन के दौरान आठ स्वदेशी खेल एवं युद्धक कला (मार्शल आर्ट) भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
- अन्य आकर्षणों में आहार उत्सव (फूड फेस्टिवल), युवा कलाकार कैंप (यंग आर्टिस्ट कैंप), साहसिक खेल गतिविधियां (एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज), अपनी थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना को जानें विशेष कैंप (स्पेशल नो योर आर्मी, नेवी एंड एयर फोर्स कैंप) शामिल हैं।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
प्र. राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 क्या है?
उत्तर. हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
प्र. राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर. राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 का आयोजन 12 से 16 जनवरी 2023 तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में किया जा रहा है।
प्र. राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 की थीम क्या है?
उत्तर. राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 का आयोजन “विकसित युवा – विकसित भारत” थीम के साथ किया जा रहा है।
प्र. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर. राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके आदर्शों, शिक्षाओं एवं योगदानों का सम्मान करने तथा उन्हें संजोने के लिए मनाया जाता है।






TSPSC Group 1 Question Paper 2024, Downl...
TSPSC Group 1 Answer key 2024 Out, Downl...
UPSC Prelims 2024 Question Paper, Downlo...
