Categories: हिंदी

5वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन

  • जीएस पेपर 2: अंतर्राष्ट्रीय संबंध- भारत एवं उसके पड़ोसी देशों सेसंबंध।

5वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन

  • हाल ही में, भारत के प्रधानमंत्री ने 5वें बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल/ बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी- सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनामिक कोऑपरेशन) शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
  • 5वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी बिम्सटेक के वर्तमान अध्यक्ष श्रीलंका द्वारा वर्चुअल मोड में की गई है।

 

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2022 में भारत

  • भारत ने बिम्सटेक क्षेत्रीय संपर्क, सहयोग तथा सुरक्षा को बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला  एवं इस संबंध में अनेक सुझाव प्रस्तुत किए।
  • भारतीय प्रधानमंत्री ने समकक्ष नेताओं से बंगाल की खाड़ी को बिम्सटेक-सदस्य देशों के मध्य संयोजकता (कनेक्टिविटी), समृद्धि एवं सुरक्षा के सेतु में रूपांतरित करने का प्रयास करने का आह्वान किया।

 

5 वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की थीम

  • 5वीं बिम्सटेक की थीम: 5वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की विषय वस्तु “एक प्रतिरोधक क्षमता पूर्ण क्षेत्र की ओर, समृद्ध अर्थव्यवस्थाएं, स्वस्थ लोग” (टुवर्ड्स ए रेसिलियंट रीजन, प्रॉस्परस इकोनॉमीज, हेल्थी पीपल) है।
  • बिम्सटेक थीम में सहयोग गतिविधियों को विकसित करने  हेतु बिम्सटेक द्वारा किए गए प्रयासों को सम्मिलित किया गया है जो कोविड -19 महामारी के आर्थिक एवं विकास परिणामों से निपटने के लिए सदस्य राज्य के कार्यक्रमों का समर्थन करते हैं।

5 वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के प्रमुख परिणाम

  • 5वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2022 का मुख्य परिणाम बिम्सटेक चार्टर को अंगीकृत करना एवं उस पर हस्ताक्षर करना था।
    • बिम्सटेक चार्टर समूह को ऐसे सदस्य राज्यों से निर्मित संगठन में औपचारिक रूप प्रदान करता है जो बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती हैं एवं उस पर निर्भर हैं।
  • शिखर सम्मेलन में नेताओं द्वारा ‘ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए मास्टर प्लान’ को अपनाने के साथ बिम्सटेक कनेक्टिविटी एजेंडा में भी अत्यधिक प्रगति हुई है।
    • परिवहन कनेक्टिविटी के लिए मास्टर प्लान: यह भविष्य में क्षेत्र में कनेक्टिविटी से संबंधित गतिविधियों के लिए एक मार्गदर्शन संरचना निर्मित करता है।
  • तीन बिम्सटेक समझौतों पर हस्ताक्षर: ये  निम्नलिखित जारी सहयोग गतिविधियों में हासिल की जा रही प्रगति का प्रतिनिधित्व करते हैं-
    • आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता पर बिम्सटेक अभिसमय;
    • राजनयिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर बिम्सटेक समझौता ज्ञापन तथा
    • बिम्सटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण संस्थान की स्थापना पर एसोसिएशन का ज्ञापन।

बिम्सटेक देशों के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु

  • बिम्सटेक की स्थापना 1997 में दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के मध्य 5 देशों – दक्षिण एशिया से बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल एवं श्रीलंका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के दो देशों – म्यांमार एवं थाईलैंड के साथ एक विशिष्ट संपर्क प्रदान करने हेतु की गई थी।
  • सहयोग के क्षेत्र: अर्थव्यवस्था के 14 प्रमुख आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में सहयोग के लिए देश एक मंच के रूप में एक साथ आए।
    • प्रारंभ में, छह क्षेत्रों- व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन एवं मत्स्य पालन को क्षेत्रीय सहयोग के लिए सम्मिलित किया गया था जिसे बाद में सहयोग के 14 क्षेत्रों में विस्तारित किया गया था।
  • बिम्सटेक मुख्यालय: बिम्सटेक का मुख्यालय काठमांडू, नेपाल में अवस्थित है।
  • 17वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन अप्रैल 2021 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था।
  • बिम्सटेक के नए महासचिव: तेनज़िन लेकफेल।
  • उद्देश्य: क्षेत्र में आपसी व्यापार, संपर्क एवं सांस्कृतिक, तकनीकी तथा आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना।

 

पीएमजीदिशा योजना- ग्राम संपर्क सुनिश्चित करने हेतु उठाए गए कदम आपराधिक अभिनिर्धारण प्रक्रिया विधेयक 2022 पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का क्रियान्वयन डीडीयू-जीकेवाई की समीक्षा
भारत के उपराष्ट्रपति की शक्तियां तथा कार्य भारत के उपराष्ट्रपति (अनुच्छेद 63-73) जल शक्ति अभियान: कैच द रेन कैंपेन 2022 संपादकीय विश्लेषण- केंद्रीकृत परीक्षण
सरिस्का व्याघ्र अभ्यारण्य में भीषण आग श्रीलंका में चीन के उद्यमों को भारतीय विद्युत परियोजनाओं द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना बेरोजगारी के प्रकारों को समझना: संगठित, असंगठित, औपचारिक तथा अनौपचारिक भारत में हाथ से मैला ढोने की प्रथा
manish

Recent Posts

Indo-Gangetic-Brahmaputra Plains: Vibrant River and Features

The Indo-Gangetic-Brahmaputra Plains, nestled between the Himalayas and Deccan Plateau, make up the world's biggest…

12 hours ago

Rig Vedic Gods, Goddesses List in Ancient Indian Mythology

The Rigvedic gods are the deities who are referenced in the Rigveda. Evolving between 500…

13 hours ago

JPSC Notification 2024, Check JPSC Mains Exam Date

The Jharkhand Public Service Commission (JPSC) released the JPSC notification 2024 in January on the…

13 hours ago

MPPSC Exam Date 2024, Check New Prelims Exam Date

The Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) issued the MPPSC Notification 2024 in the previous…

13 hours ago

What is the National Game of India?

Field hockey proudly bears the distinguished honor of being India's national game, intricately intertwined with…

13 hours ago

UPSC IES ISS Notification 2024, Check IES ISS Exam Schedule

UPSC ISS IES notification 2024 has been released for 48 posts on its website at…

17 hours ago