Home   »   UPSC CSE Mains 2021 Preparation Strategy   »   UPSC CSE Mains 2021 Preparation Strategy

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021  की तैयारी की रणनीति- विस्तृत पाठ्यक्रम एवं यूपीएससी  मुख्य परीक्षा जीएस पेपर 2 में अंकों को अधिकतम करने  हेतु दृष्टिकोण

Table of Contents

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021  की तैयारी की रणनीति

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 हाल ही में संपन्न हुई थी। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का पेपर स्पेक्ट्रम के कठिन पक्ष पर था एवं इसने अनेक उम्मीदवारों को निराश कर दिया। Adda247 सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों ने  प्रारंभिक परीक्षा 2021 की कट-ऑफ (अपेक्षित) जारी कर दी है।  प्रारंभिक परीक्षा 2021 का अपना स्कोर देखने के लिए, यहां क्लिक करें

 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की अपेक्षित कट-ऑफ एवं विस्तृत विषय-वार विश्लेषण की जाँच करने के लिए, यहाँ क्लिक करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) प्रत्येक वर्ष तीन चरणों- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। यूपीएससी  प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी  मुख्य परीक्षा लिखने  हेतु आमंत्रित  करता है एवं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने कहा जाता है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में उपस्थित उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की एक सूची तैयार करता है।

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तैयारी की रणनीति- संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा तिथि

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 परीक्षा 7 जनवरी 2021 से आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी  हेतु उपलब्ध सीमित समय को देखते हुए, उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपनी  यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी की रणनीति की योजना इसी अनुरूप बनाएं।

Uncategorised

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021: आईएएस  मुख्य परीक्षा विषय सूची एवं  मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार अंक वितरण

 

प्रश्न पत्र का शीर्षक आवंटित  अंक
निबंध 250 अंक
सामान्य अध्ययन-I (भारतीय विरासत एवं संस्कृति, इतिहास, तथा विश्व का भूगोल एवं समाज) 250 अंक
सामान्य अध्ययन-II (शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध) 250 मार्क्स
सामान्य अध्ययन-III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं  आपदा प्रबंधन) 250 अंक
सामान्य अध्ययन-IV (नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभियोग्यता) 250 अंक
वैकल्पिक विषय- पेपर 1 250 अंक
वैकल्पिक विषय- पेपर 2 250 अंक
लिखित परीक्षा में उप योग 1750 अंक
वैयक्तिक साक्षात्कार 275 अंक
कुल  2025 अंक

 

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021-यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा जीएस पेपर 2 का  पाठ्यक्रम 

 

 

  • भारतीय संविधान-
    • ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान और आधारिक संरचना।
    • संघवाद:
      • संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व,
      • संघीय ढांचे से संबंधित मुद्दे एवं चुनौतियाँ,
    • स्थानीय स्तर तक शक्तियों एवं वित्त का हस्तांतरण एवं अंतर्निहित चुनौतियां।
    • विभिन्न अंगों, विवाद निवारण तंत्रों एवं संस्थाओं के मध्य शक्तियों का पृथक्करण।
    • अन्य देशों के साथ भारतीय संवैधानिक व्यवस्था की तुलना
    • संसद एवं  राज्य विधानमंडल – संरचना, कार्य,  कार्य संचालन, शक्तियां एवं विशेषाधिकार तथा इनसे उत्पन्न होने वाले मुद्दे।
    • सरकार के कार्यपालिका एवं न्यायपालिका, मंत्रालयों एवं विभागों की संरचना, संगठन तथा कार्यप्रणाली;
    • दबाव समूह एवं औपचारिक/अनौपचारिक संघ एवं राजनीति में उनकी भूमिका।
    • जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की प्रमुख विशेषताएं।
    • विभिन्न संवैधानिक निकायों के विभिन्न संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां,  विभिन्न संवैधानिक निकायों की शक्तियां, कार्य एवं उत्तरदायित्व।
    • सांविधिक, नियामक एवं विभिन्न अर्ध-न्यायिक निकाय

 

  • शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां
    • विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकारी नीतियां एवं अंतः क्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।
    • विकास प्रक्रियाएं एवं विकास उद्योग- गैर सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न समूहों एवं संघों, दाताओं, न्यास, संस्थागत एवं अन्य हितधारकों की भूमिका
    • केंद्र एवं राज्यों द्वारा आबादी के कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं एवं इन योजनाओं का निष्पादन;
    • इन कमजोर वर्गों की सुरक्षा एवं उन्नति हेतु गठित तंत्र, कानून, संस्थान एवं निकाय।
    • सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास एवं प्रबंधन से संबंधित मुद्दे:
      • स्वास्थ्य;
      • शिक्षा;
      • मानव संसाधन;
      • निर्धनता एवं भूख से संबंधित मुद्दे;
    • शासन के महत्वपूर्ण पहलू,
      • पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व;
      • ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, प्रतिरूप, सफलताएं, सीमाएं एवं संभावनाएं;
      • नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व तथा संस्थागत एवं अन्य उपाय;
      • लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका;
  • अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध:
    • भारत एवं उसके पड़ोसी देशों के साथ-संबंध
    • द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक समूह तथा भारत से जुड़े एवं / या भारत के हितों को प्रभावित करने वाले समझौते
    • भारत के हितों पर विकसित एवं विकासशील देशों की नीतियों एवं राजनीति का प्रभाव,
    • भारतीय प्रवासी।
    • महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं, अभिकरण एवं मंच- उनकी संरचना, अधिदेश।

 

 

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021- यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा जीएस पेपर 2 में अपने अंकों को अधिकतम करें

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा जीएस पेपर 1 में पाठ्यक्रम के स्थैतिक (भारतीय संविधान एवं अन्य विषयों के स्थैतिक भाग) एवं गतिशील (शासन, अंतर्राष्ट्रीय संबंध) भाग सम्मिलित हैं। हम यहां आगामी  यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 में  जीएस पेपर 2 में अधिकतम अंक प्राप्त करने की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021- भारतीय संविधान

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में भारतीय संविधान से सीधे तौर पर एक या दो प्रश्न होंगे। इस खंड के अन्य प्रश्नों में केवल समसामयिक पहलू या  समसामयिक एवं स्थैतिक दोनों पहलू हो सकते हैं।

प्रश्नों की प्रकृति चाहे जो भी हो, आपको जीएस पेपर 2 के लिए अपने यूपीएससी  मुख्य परीक्षा के उत्तरों में स्थैतिक एवं समसामयिक दोनों पहलुओं को सम्मिलित करने का प्रयास करना चाहिए।

एक  चेतावनी यह है कि प्रश्न में मांगे गए पहलू (गतिशील/स्थैतिक) पर अधिक ध्यान केंद्रित करना है।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021- शासन एवं प्रशासन

विषय का यह भाग पाठ्यक्रम के अधिक गतिशील पहलुओं पर केंद्रित है। यहां, उम्मीदवारों को अपने उत्तरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रतिवेदनों (रिपोर्टों) एवं समिति की संस्तुतियों का उल्लेख करना चाहिए।

यदि संभव हो तो, उम्मीदवारों को अपने उत्तरों में संबंधित संवैधानिक प्रावधानों को भी शामिल करना चाहिए (लेकिन इसे अधिक संख्या में सम्मिलित नहीं करें)।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021- अंतर्राष्ट्रीय संबंध

इस खंड के भी दो पहलू हैं-

  1. संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकाय एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन, अभिसमय एवं संधियाँ।
  2. द्विपक्षीय, बहुपक्षीय संबंधों के साथ अन्य वर्तमान घटनाओंका हालिया विकास।

उम्मीदवारों को अपने उत्तरों में दोनों पहलुओं को सम्मिलित करना चाहिए। अन्य खंडों की भांति, इस खंड में भी, आपको प्रश्न के अन्य पहलुओं को सम्मिलित करते हुए प्रश्न की मांग पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

 

 

सिविल सेवक बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए दिन-रात पसीना बहाने वाले सभी सिविल सेवा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।

Uncategorised

 

संबंधित यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021, परीक्षा आलेख जो आपको उपयोगी प्रतीत हो सकते हैं 

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.