Categories: Uncategorised

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पाठ्यक्रम:  यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2022

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पाठ्यक्रम (सिलेबस)

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022  पाठ्यक्रम डाउनलोड:  यूपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पहला एलिमिनेशन राउंड है जिसमें दो पेपर होते हैं। इसे एक संवीक्षा (स्क्रीनिंग) टेस्ट के रूप में संदर्भित किया जा सकता है जहां उम्मीदवारों से वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं एवं उन्हें यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के योग्य होने हेतु न्यूनतम कट-ऑफ को उत्तीर्ण करने की आवश्यकता होती है।

इस लेख में, हम यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के पाठ्यक्रम पर चर्चा करेंगे, जिसे उम्मीदवारों को  यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 को उत्तीर्ण करने हेतु व्यापक रूप से समझना तथा पूर्ण करना चाहिए।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए प्रयासरत हैं? सुनिश्चित चयन के लिए सर्वश्रेष्ठ टेस्ट श्रृंखला प्राप्त करें:  यहां क्लिक करें

 

यूपीएससी  एवं राज्य  लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए नि शुल्क अध्ययन सामग्री प्राप्त करें

यूपीएससी आईएएस सिलेबस 2022: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 को दो भागों में विभाजित किया गया है:

  1. सामान्य अध्ययन पेपर I
  2. सीसैट या सामान्य अध्ययन पेपर- II

यूपीएससी (आईएएस) सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा मात्र स्क्रीनिंग उद्देश्यों के लिए है। यह अर्हक प्रकृति का है कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक उम्मीदवार को यूपीएससी मुख्य परीक्षा  में सम्मिलित होने हेतु अर्हता  प्रदान करते हैं एवं उम्मीदवार की योग्यता के अंतिम क्रम को निर्धारित करने हेतु इसकी गणना नहीं की जाएगी।

यूपीएससी सिविल सेवा पाठ्यक्रम 2022:  यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा  के पेपर 1 का पाठ्यक्रम

  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक  घटनाएं।
  • भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
  • भारत एवं विश्व का भूगोल-भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल।
  • भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन-संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार के मुद्दे, इत्यादि।
  • आर्थिक तथा सामाजिक विकास-सतत विकास, निर्धनता, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल, इत्यादि।
  • पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता  एवं जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे – जिसके लिए विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं होती है।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

 

यूपीएससी सिविल सेवा पाठ्यक्रम 2022: प्रारंभिक परीक्षा  के पेपर 1 का पाठ्यक्रम विषय-वार

विषय-वार विभाजन पाठ्यक्रम का विस्तृत रूप
समसामयिक घटनाक्रम: सम्मिलित किए गए  घटनाक्रम राष्ट्रीय  एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के हैं समसामयिकी

समस्त आयामों के साथ समसामयिक घटनाक्रम

इतिहास: भारतीय इतिहास तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम भारत का प्राचीन इतिहास

भारत का मध्यकालीन इतिहास

आधुनिक इतिहास (1857-1947)

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

भूगोल: भारत का भूगोल एवं भौतिक भूगोल की अवधारणा भौतिक भूगोल

मानव भूगोल

आर्थिक भूगोल

विश्व भूगोल

राजव्यवस्था: भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन के मुद्दे संवैधानिक ढांचा

संघ की कार्यपालिका

राज्य  की कार्यपालिका

भारत में संघवाद

न्यायिक प्रणाली

पंचायती राज

अर्थव्यवस्था: भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास – भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल सिद्धांत

– सरकार की सामाजिक योजनाएं

– आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से सामाजिक विकास

– सतत विकास

जनसांख्यिकी

–  निर्धनता, समावेश,  इत्यादि

पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी:

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के सिद्धांत

सामान्य सिद्धांत

जलवायु परिवर्तन एवं

जलवायु शिखर सम्मेलन तथा सम्मेलन

जैव विविधता, इत्यादि

सामान्य विज्ञान: भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं विज्ञान  तथा प्रौद्योगिकी सामान्य सिद्धांत

नवीनतम विज्ञान एवं तकनीकी विकास

दोनों पेपर एक ही दिन आयोजित किए जाते हैं। पेपर I प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाता है एवं पेपर- II अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाता है। प्रश्न बहुविकल्पीय, वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं। उम्मीदवारों को प्रश्न में दिए गए चार विकल्पों में से एक का चयन करना होता है।

 

यूपीएससी पाठ्यक्रम पीडीएफ डाउनलोड: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर 2 का पाठ्यक्रम

नीचे यूपीएससी सीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के पेपर 2 का पाठ्यक्रम दिया गया है

  • अवबोध (कॉम्प्रिहेंशन)
  • अंतरवैयक्तिक कौशल (इंटरपर्सनल स्किल्स), जिसमें  संप्रेषण कौशल (कम्युनिकेशन स्किल्स) सम्मिलित हैं,
  • तार्किक तर्कणा  एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
  • निर्णय निर्माण एवं समस्या समाधान
  • सामान्य मानसिक अभियोग्यता
  • बुनियादी संख्यात्मकता (संख्याएं  एवं उनके संबंध, परिमाण का क्रम, इत्यादि) (दसवीं कक्षा स्तर)
  • आंकड़ा निर्वचन (डेटा व्याख्या) (चार्ट, ग्राफ, टेबल, डेटा पर्याप्तता इत्यादि। (दसवीं कक्षा स्तर)

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का पेपर- II एक अर्हक पेपर होगा जिसमें न्यूनतम अर्हता अंक 33% निर्धारित किए जाएंगे।

मूल्यांकन के उद्देश्य से उम्मीदवार को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के दोनों पत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। अतः एक उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा यदि वह सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के दोनों पेपरों में उपस्थित नहीं होता है।

 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 अधिसूचना: महत्वपूर्ण तिथियां

क्रियाकलाप तिथियां
अधिसूचना जारी होने की तिथि 2 फरवरी 2022
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि 2 फरवरी 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तिथि 5 जून 2022
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम जुलाई 2022 (अनंतिम)
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि 16 सितंबर 2022
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने की तिथि दिसंबर 2022 (अनंतिम)

 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022: सिविल सेवा के बारे में जानें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 वेतन संरचना

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पात्रता मानदंड

 

 

manish

Recent Posts

Mahadevi Verma Early Life, Education, Professional Career

Mahadevi Verma, a prominent figure in Hindi literature, left an indelible mark as a poet,…

8 hours ago

Medical Council of India-History, Objective, Function

The Medical Council of India (MCI), established in 1934 under the Indian Medical Council Act…

8 hours ago

National Crime Records Bureau (NCRB) – Highlight, Objective

The National Crime Records Bureau (NCRB), a renowned governmental organization in India, is entrusted with…

8 hours ago

Indian Constitution Features: Basic Structure and More

The inception of the Indian Constitution is marked by its preamble, which encapsulates its ideals,…

12 hours ago

Indian Western and Eastern Ghats: Difference, Significances

The Western and Eastern Ghats are two formidable mountain ranges in India, with the Deccan…

15 hours ago

Indian Postal Service (IPoS)- Function, Pay Scale, Eligibility

The Indian Postal Service holds a prestigious position among India's Group 'A' Civil Services, managing…

16 hours ago