Home   »   India International Science Festival (IISF)   »   India International Science Festival (IISF)

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2021

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) – यूपीएससी परीक्षा हेतु प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां- विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां एवं अंतः क्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ)- प्रसंग

  • हाल ही में, भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2021 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री (एमओईएस) द्वारा पणजी, गोवा में प्रारंभ किया गया था।\

 

UPSC Current Affairs

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ)- प्रमुख बिंदु

  • भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के बारे में: आईआईएसएफ एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसे देश का सर्वाधिक बेहद मंच माना जाता है जो सम्पूर्ण विश्व के छात्रों, नागरिकों, शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों एवं कलाकारों को व्यक्तियों एवं मानवता के कल्याण हेतु विज्ञान करने की प्रसन्नता का अनुभव करने के लिए एक साथ लाता है।
    • प्रथम भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2015 में आयोजित किया गया था।
  • आईआईएसएफ 2021 की विषय वस्तु: आईआईएसएफ 2021 की विषय वस्तु (थीम) ‘समृद्ध भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में रचनात्मकता का उत्सव/ सेलिब्रेटिंग क्रिएटिविटी इन साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फॉर प्रॉस्परस इंडिया’ है।
    • समस्त आईआईएसएफ 2021 कार्यक्रम भारत सरकार के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की भावना एवं विचार को प्रतिबिंबित करेंगे।
  • आईआईएसएफ 2021 के लिए नोडल एजेंसी: ध्रुवीय एवं महासागरीय शोध हेतु राष्ट्रीय केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च), एमओईएस के तहत एक स्वायत्त संस्थान, आईआईएसएफ 2021 का आयोजन करने वाली नोडल एजेंसी है।
  • आयोजक संस्था: आईआईएसएफ 2021 का आयोजन विज्ञान भारती के सहयोग से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
    • आईआईएसएफ 2021 को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा रहा है: यह वर्चुअल एवं व्यक्तिगत रूप (इन-पर्सन) बैठक दोनों के लिए उपलब्ध होगा।

UPSC Current Affairs

अतिरिक्त जानकारी: विज्ञान भारती

  • विज्ञान भारती के बारे में: विज्ञान भारती (विभा) भारत में एक गैर-लाभकारी संगठन है जो राष्ट्रवादी तरीके से विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए कार्य करता है।
    • 1991 में अपने वर्तमान नाम में परिवर्तन से पूर्व विज्ञान भारती (विभा) को पहले ‘स्वदेशी विज्ञान आंदोलन’ के रूप में जाना जाता था
    • विज्ञान भारती मुख्यालय: विज्ञान भारती का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • अधिदेश: विज्ञान भारती का उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस युग में स्वदेशी आंदोलन को पुनः जीवंत करना है।
  • प्रमुख उद्देश्य:
    • विज्ञान भारती (विभा) का उद्देश्य स्वदेशी विज्ञान के विकास के लिए एक जीवंत आंदोलन का प्रारंभ करना है।
    • स्वदेशी भावना के साथ एक गतिशील विज्ञान आंदोलन के रूप में, एक ओर पारंपरिक एवं धुनिक विज्ञानों, तथा दूसरी ओर प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक विज्ञान को आपस में जोड़ना।
    • विज्ञान भारती (विभा) का उद्देश्य राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुकूल आधुनिक विज्ञान के साथ एक स्वदेशी आंदोलन का निर्माण करना भी है।
लीगल एंटिटी आइडेंटिफायर/विधिक इकाई अभिज्ञापक 44वां संविधान संशोधन अधिनियम 1978 राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (एफआरबीएम) अधिनियम, 2003 राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) ‘कला कुंभ’ कलाकार कार्यशाला का आयोजन
गगनयान मिशन समुद्र में असाधारण वीरता के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) पुरस्कार डॉ. बी. आर. अम्बेडकर: अंतर्राष्ट्रीय अम्बेडकर सभा  अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) को संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त हुआ
एकुवेरिन अभ्यास संपादकीय विश्लेषण: एलपीजी की ऊंची कीमतें वायु प्रदूषण की लड़ाई को झुलसा रही हैं संपादकीय विश्लेषण- आंगनबाड़ियों को पुनः खोलने की आवश्यकता भारत की भौतिक विशेषताएं: भारतीय मरुस्थल
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me