Home   »   TEJAS Skilling Project   »   TEJAS Skilling Project

तेजस स्किलिंग प्रोजेक्ट

तेजस स्किलिंग प्रोजेक्ट- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन  एवं चुनौतियां- विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां   एवं अंतः क्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

हिंदी

समाचारों में तेजस स्किलिंग प्रोजेक्ट

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने प्रवासी भारतीयों को प्रशिक्षित करने हेतु एक स्किल इंडिया इंटरनेशनल प्रोजेक्ट तेजस (ट्रेनिंग फॉर एमिरेट्स जॉब्स एंड स्किल्स) का शुभारंभ किया।
  • भारत के राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन/NSDC)  एवं खाड़ी देशों में स्थित EFS, Dulsco, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन,  फ्यूचर माइल्ज (FutureMilez), लुलु  इंटरनेशनल एक्सचेंज, ईडीआई एवं प्राइम हेल्थ ग्रुप के मध्य समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • उन्होंने दुबई एक्सपो में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब  तथा इटली के कंट्री पवेलियन का भी दौरा किया।

 

तेजस स्किलिंग प्रोजेक्ट के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु 

  • TEJAS (ट्रेनिंग फॉर एमिरेट्स जॉब्स एंड स्किल्स) के बारे में: TEJAS (ट्रेनिंग फॉर एमिरेट्स जॉब्स एंड स्किल्स), प्रवासी भारतीयों को प्रशिक्षित करने हेतु एक स्किल इंडिया इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है।
  • उद्देश्य: तेजस परियोजना का उद्देश्य भारतीयों को कौशल, प्रमाणन एवं विदेशों में रोजगार प्रदान करना है।
    • तेजस का उद्देश्य भारतीय कार्यबल को  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कौशल तथा बाजार की आवश्यकताओं  के अनुरूप सक्षम बनाने हेतु मार्ग निर्मित करना है।
    • तेजस का लक्ष्य प्रारंभिक चरण के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में 10,000 सशक्त भारतीय कार्यबल तैयार करना है।

 

तेजस स्किलिंग प्रोजेक्ट का महत्व 

  • तेजस प्रवासी भारतीय जनसंख्या को  प्रभावी कौशल प्रदान करेगा एवं विश्व को भारत से एक व्यापक कुशल कार्यबल प्रदान करेगा।
  • तेजस भारत  एवं संयुक्त अरब अमीरात के मध्य एक मार्ग के रूप में कार्य करेगा।
    • तेजस भारत-यूएई के मध्य मार्ग  निर्मित करेगा एवं भारतीय कार्यबल को यूएई में बाजार  के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने में सक्षम बनाएगा।

हिंदी

दुबई एक्सपो 2022 के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु

  • दुबई एक्सपो 2020 कोरोना वायरस महामारी के पश्चात मध्य पूर्व  एवं दक्षिण एशियाई क्षेत्र में आयोजित होने वाले सर्वाधिक व्यापक आयोजनों में से एक है।
  • विगत वर्ष अक्टूबर में आरंभ हुए छह महीने तक चलने वाले दुबई एक्सपो में 192 देशों ने भाग लिया था।
  • दुबई एक्सपो 2020 में भारत का पवेलियन एक विशाल आयोजन है जो लगभग एक लाख वर्ग फुट में चार मंजिलों में फैला है।
  • भारत का पवेलियन एक व्यापक समारोह है जो चार मंजिलों तथा लगभग एक लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विस्तृत है।
  • 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले इस एक्सपो में भारत के पंद्रह राज्य तथा नौ केंद्रीय मंत्रालय भाग ले रहे हैं।

 

सूक्ष्म वित्त संस्थान (माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस/एमएफआई) ग्राम न्यायालय | ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 सागरमाला कार्यक्रम के सात वर्ष संपादकीय विश्लेषण: हर्टेनिंग माइलस्टोन
नीति आयोग ने निर्यात तत्परता सूचकांक 2021 जारी किया भारत में राष्ट्रीय जलमार्गों की सूची अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम 2022 भारत के राष्ट्रपति | राष्ट्रपति के प्रमुख कार्य एवं शक्तियां
भारत के राष्ट्रपति (अनुच्छेद 52-62): भारत के राष्ट्रपति के संवैधानिक प्रावधान, योग्यता एवं निर्वाचन  संपादकीय विश्लेषण- सील्ड जस्टिस कार्बन तटस्थ कृषि पद्धतियां गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) | GeM पोर्टल अधिप्राप्ति में INR 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा 
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me