Home   »   Ex “Harimau Shakti -2022”   »   Ex “Harimau Shakti -2022”

अभ्यास “हरिमऊ शक्ति -2022”: भारत – मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास

हरिमऊ शक्ति –2022: यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता 

हरिमऊ शक्ति –2022: अभ्यास “हरिमऊ शक्ति -2022” भारत – मलेशिया सैन्य बलों के मध्य एक संयुक्त अभ्यास है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (राष्ट्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य अभ्यास) के लिए हरिमऊ शक्ति -2022 अभ्यास महत्वपूर्ण है।

हिंदी

हरिमऊ शक्ति अभ्यास-2022 चर्चा में क्यों है?

  • भारत – मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास “हरिमऊ शक्ति -2022” 28 नवंबर को पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में प्रारंभ हुआ तथा यह 12 दिसंबर 22 को समाप्त होगा।

 

हरिमऊ शक्ति –2022

  • अभ्यास हरिमऊ शक्ति के बारे में: अभ्यास हरिमऊ शक्ति भारतीय एवं मलेशियाई सैन्य बलों के मध्य एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो वर्ष 2012 से आयोजित किया जा रहा है।
  • भागीदारी: भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट एवं मलेशियाई सेना की रॉयल मलय रेजिमेंट के युद्ध-अनुभवी सैनिक अभ्यास हरिमऊ शक्ति 2022 में भाग ले रहे हैं।
  • उद्देश्य: इस अभ्यास के दायरे में बटालियन स्तर पर एक कमांड प्लानिंग एक्सरसाइज (CPX) एवं जंगल इलाके में उप-पारंपरिक संचालन पर कंपनी स्तर फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (FTX) शामिल है।

 

हरिमऊ शक्ति-2022 का महत्व

  • हरिमऊ शक्ति अभ्यास –2022 वन्य क्षेत्रों (जंगली इलाकों) में विभिन्न अभियानों की योजना एवं निष्पादन में अंतरसंचालनीयता बढ़ाने के लिए ऑपरेशन के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करने में  सहायता करेगा।
  • अभ्यास हरिमऊ शक्ति” भारतीय सेना एवं मलेशियाई सेना के मध्य रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा, जो बदले में दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय संबंधों को और संवर्धित करेगा।

 

हरिमऊ शक्ति अभ्यास –2022 के अंतर्गत प्रमुख कार्यक्रम

  • संयुक्त हरिमऊ शक्ति अभ्यास कार्यक्रम में निम्नलिखित सम्मिलित हैं-
    • एक संयुक्त कमांड पोस्ट, संयुक्त निगरानी केंद्र की स्थापना,
    • हवाई संपत्ति, तकनीकी प्रदर्शनों, हताहत प्रबंधन एवं हताहतों को बाहर निकालने के कार्य में विशेषज्ञता साझा करना एवं
    • बटालियन स्तर पर रसद योजना निर्मित करना।
  • संयुक्त क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास, संयुक्त युद्ध चर्चा एवं संयुक्त प्रदर्शन दो दिवसीय सत्यापन अभ्यास के साथ समाप्त होंगे, जहां सामरिक कौशल वृद्धि करने तथा सैन्य बलों के मध्य अंतर- संचालनीयता बढ़ाने एवं  सैन्य बलों के मध्य संबंधों को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया जाएगा।

 

हरिमऊ शक्ति अभ्यास 2022 के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. हरिमऊ शक्ति-2022 अभ्यास किन दो देशों के मध्य आयोजित किया जाता है?

उत्तर. हरिमऊ शक्ति -2022 अभ्यास भारतीय एवं मलेशियाई सेना के बीच आयोजित किया जाता है।

 

प्र. हरिमऊ शक्ति अभ्यास कब प्रारंभ किया गया था

उत्तर. हरिमऊ शक्ति सैन्य अभ्यास 2012 से आयोजित किया जा रहा है।

 

प्र. हरिमऊ शक्ति अभ्यास का क्या महत्व है?

उत्तर. अभ्यास हरिमऊ शक्ति” भारतीय सेना एवं मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा।

 

भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता पुनः प्रारंभ भारत में बजटीय प्रक्रिया क्या है? | केंद्रीय बजट 2023-24 प्रथम चीन-हिंद महासागर क्षेत्र मंच: भारत के बिना क्यों? न्यायाधीशों का स्थानांतरण | यूपीएससी के लिए आज का द हिंदू संपादकीय विश्लेषण
यूपीएससी के लिए दैनिक समसामयिकी- 30 नवंबर 2022 |प्रीलिम्स बिट्स इसरो द्वारा अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (EOS-6) का प्रक्षेपण किया गया दैनिक समसामयिकी: 29 नवंबर 2022 | यूपीएससी प्रीलिम्स बिट्स यूपीएससी के लिए  दैनिक समसामयिकी- 28 नवंबर 2022 |प्रीलिम्स बिट्स
नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) – मालदीव ने मालदीव के सिविल सेवकों के प्रशिक्षण में NCGG की भूमिका की प्रशंसा की टीबी मुक्त भारत अभियान- दीपा मलिक बनी निक्षय मित्र एवं राष्ट्रीय राजदूत एचएडीआर अभ्यास ‘समन्वय 2022’ यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन 2022 का आयोजन उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me