Home   »   EOS 02 Satellite Will be Launched...   »   Earth Observation Satellite-6

इसरो द्वारा अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (EOS-6) का प्रक्षेपण किया गया

Table of Contents

अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6: यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता

अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6: EOS-6 एक महासागरीय अवलोकन उपग्रह है जो महासागरों के विभिन्न पहलुओं की निगरानी में सहायता करेगा। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 3- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) के लिए अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 महत्वपूर्ण है।

इसरो द्वारा अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (EOS-6) का प्रक्षेपण किया गया_3.1

अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (EOS-6) चर्चा में क्यों है

  • महासागरों की निगरानी के लिए तीसरी पीढ़ी के भारतीय उपग्रह को औपचारिक रूप से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (EOS-6) नाम दिया गया, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन/ISRO) द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।
  • अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (ईओएस-6) को इसरो द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज/एमओईएस) के साथ साझेदारी में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (सतीश धवन स्पेस सेंटर/एसडीएससी), श्रीहरिकोटा में इसके प्रथम प्रक्षेपण मंच (फर्स्ट लॉन्च पैड/एफएलपी) से प्रक्षेपित किया गया था।

 

अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (EOS-6)

  • महासागर प्रेक्षण मिशन (ईओएस-06 जिसे ओशनसैट-3 के रूप में भी जाना जाता है) क्रमशः 1999 एवं 2009 में प्रक्षेपित किए गए ओशनसैट-1 या आईआरएस-पी4​​ एवं ओशनसैट-2 का अनुवर्ती है।
  • EOS-06 उपग्रह को इसकी 56वीं उड़ान (पीएसएलवी-एक्सएल संस्करण की 24वीं उड़ान) पर प्रमाणित प्रक्षेपण यान ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल/PSLV) पर प्रक्षेपित किया गया था।

 

अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (EOS-6) के बारे में प्रमुख विवरण

  • ओशनसैट-3 को समुद्र तल से करीब 740 किलोमीटर की ऊंचाई पर ध्रुवीय कक्षा में स्थापित किया गया था।
  • जबकि ~ 1100 किलोग्राम वजन के साथ, यह ओशनसैट -1 से थोड़ा ही भारी है।
  • अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (EOS-6) तीन महासागर अवलोकन सेंसर ले जा रहा है
    • ओशन कलर मॉनिटर (OCM-3),
    • सागर सतह तापमान मॉनिटर (सी सर्फेस टेंपरेचर मॉनिटर/एसएसटीएम), एवं
    • कू-बैंड स्कैटरोमीटर (SCAT-3)।
  • एक ARGOS नीतभार (पेलोड) भी है।
  • भारत की नीली अर्थव्यवस्था की आकांक्षाओं के लिए इन सभी संवेदी उपकरणों (सेंसर) का अपना महत्व है।

 

महासागर रंग मॉनिटर (ओसियन कलर मॉनिटर/OCM-3)

  • 360 मीटर स्थानिक विभेदन एवं 1400 किमी प्रमार्ज के साथ उन्नत 13 चैनल ओसीएम प्रत्येक दिन पृथ्वी के दिन की अवधि का निरीक्षण करेगा एवं महासागरीय शैवाल के वितरण पर महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करेगा जो समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के भीतर खाद्य श्रृंखला का आधार है।
  • उच्च सिग्नल- से-शोर के अनुपात के साथ OCM-3 से पादप प्लवक (फाइटोप्लांकटन) की दैनिक निगरानी में बेहतर सटीकता प्रदान करने की अपेक्षा है, जिसमें मत्स्य संसाधन प्रबंधन, महासागर कार्बन अंतर्ग्रहण, हानिकारक शैवाल प्रस्फुटन चेतावनी (अल्गल ब्लूम अलर्ट) एवं जलवायु अध्ययन सहित परिचालन एवं अनुसंधान अनुप्रयोगों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

 

समुद्री सतह तापमान मॉनिटर (सी सर्फेस टेंपरेचर मॉनिटर/SSTM)

  • सी सर्फेस टेंपरेचर मॉनिटर, समुद्र की सतह का तापमान  के संबंध में जानकारी प्रदान करेगा जो मछली एकत्रीकरण से लेकर चक्रवात उत्पत्ति एवं गति तक विभिन्न पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण महासागर मापदंड है।
  • प्रवाल भित्तियों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए एवं यदि आवश्यक हो, प्रवाल विरंजन अलर्ट प्रदान करने के लिए तापमान एक प्रमुख मापदंड है।

 

कू-बैंड पेंसिल बीम स्कैटरोमीटर

  • ऑनबोर्ड ईओएस-6 पर कू-बैंड पेंसिल बीम स्कैटरोमीटर महासागरों की सतह पर उच्च विभेदन  पवन वायु मार्ग अथवा हाई रिज़ॉल्यूशन विंड वेक्टर (गति एवं दिशा) प्रदान करेगा, कुछ ऐसा जिसके बारे में कोई भी नाविक जानना चाहेगा, चाहे वह मछुआरा हो या शिपिंग कंपनी।
  • तापमान एवं पवन संबंधी डेटा भी महासागरों एवं मौसम के मॉडल में आत्मसात करने हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण है ताकि उनकी पूर्वानुमान सटीकता में सुधार हो सके।

 

ARGOS नीतभार

  • ARGOS एक संचार नीतभार है जिसे फ्रांस के साथ संयुक्त रूप से विकसित किया गया है एवं इसका उपयोग निम्न-शक्ति (ऊर्जा-कुशल) संचार के लिए किया जाता है, जिसमें समुद्री रोबोटिक फ्लोट्स (Argo फ़्लोट्स), फिश-टैग, ड्रिफ्टर्स एवं प्रभावी खोज तथा बचाव कार्यों के संचालन के लिए उपयोगी संकट चेतावनी उपकरण शामिल हैं।

 

अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 (EOS-6) का महत्व 

  • अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-6 संपूर्ण देश में लाखों हितधारकों के लिए प्रत्येक दिन सेवाओं का एक समूह प्रदान करेगा।
  • इस तरह के महासागर अवलोकन भारत की नीली अर्थव्यवस्था एवं ध्रुवीय क्षेत्र की नीतियों के लिए एक मजबूत आधार के रूप में काम करेंगे।
  • सतत विकास के लिए महासागर विज्ञान के संयुक्त राष्ट्र दशक (यूनाइटेड नेशंस डेकेड ऑफ ओशन साइंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट/यूएनडीओएसएसडी, 2021-2030) के प्रारंभ के पश्चात से भारत से आने वाला यह पहला प्रमुख महासागर उपग्रह प्रक्षेपण है।
  • EOS-06 उपग्रह में महासागरीय रंग, SST एवं समुद्री सतह की पवनों का समवर्ती मापन करने की क्षमता होगी।
  • इसके महासागर दशक के उद्देश्यों एवं चुनौतियों को हल करने में वैश्विक वैज्ञानिक एवं परिचालन समुदायों की महासागर अवलोकन क्षमताओं को अत्यधिक बढ़ावा देने की अपेक्षा है।

 

EOS श्रेणी के अन्य प्रक्षेपण

  • EOS-01: कृषि, वानिकी एवं आपदा प्रबंधन सहायता के लिए अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट
  • EOS-02: कृषि, वानिकी, भूविज्ञान, जल विज्ञान इत्यादि सहित विभिन्न नवीन तकनीकों के लिए प्रौद्योगिकी प्रदर्शन उपग्रह एवं SSLV-1 के लिए नीतभार का निर्माण करना।
  • EOS-03: भूस्थैतिक कक्षा में प्रथम स्फूर्तिमान पृथ्वी अवलोकन उपग्रह एवं अनुप्रयोग जिसमें सदृश वास्तविक समय प्रतिबिंब, प्राकृतिक आपदाओं की त्वरित निगरानी, ​​कृषि, वानिकी इत्यादि के लिए वर्णक्रमीय संकेत सम्मिलित हैं।
  • EOS-04: रडार इमेजिंग उपग्रह कृषि, वानिकी एवं वृक्षारोपण, मृदा की नमी एवं जल विज्ञान तथा बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों के लिए सभी मौसम स्थितियों के तहत उच्च गुणवत्ता वाली छवियां प्रदान करने के लिए है।
  • EOS-05: भू तुल्यकाली कक्षा में भू-अवलोकन उपग्रह।
  • EOS-06: अनुप्रयोगों के लिए अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट, जिसमें महासागर से संबंधित सेवाएं एवं मछली पकड़ने के संभाव्य क्षेत्र के पूर्वानुमान, महासागर की स्थिति के पूर्वानुमान हेतु परामर्श सम्मिलित हैं।

 

अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट

प्रश्न. अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट क्या है?

उत्तर. 2020 में, इसरो ने अपने पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों हेतु एक नवीन नामकरण प्रणाली को अपनाने का निर्णय किया, जो तब तक विषयगत रूप से नामित किया गया था, जिस उद्देश्य के लिए वे निर्मित किए गए थे।

 

प्रश्न. अब तक कितने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह प्रक्षेपित किए गए हैं?

उत्तर. इसरो द्वारा कुल छह पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (अर्थ ऑब्जर्वेशन सेट/EOS) प्रक्षेपित किए गए हैं, नवीनतम EOS-06 हैं।

 

प्रश्न. EOS-6 में कितने सेंसर हैं?

उत्तर. EOS-06 में तीन महासागर अवलोकन संवेदक हैं

  • महासागर रंग मॉनिटर (ओशन कलर मॉनिटर/OCM-3),
  • सी सरफेस टेंपरेचर मॉनिटर (SSTM) एवं
  • Ku-Band स्कैटरोमीटर (SCAT-3)

 

दैनिक समसामयिकी: 29 नवंबर 2022 | यूपीएससी प्रीलिम्स बिट्स यूपीएससी के लिए  दैनिक समसामयिकी- 28 नवंबर 2022 |प्रीलिम्स बिट्स नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) – मालदीव ने मालदीव के सिविल सेवकों के प्रशिक्षण में NCGG की भूमिका की प्रशंसा की टीबी मुक्त भारत अभियान- दीपा मलिक बनी निक्षय मित्र एवं राष्ट्रीय राजदूत
एचएडीआर अभ्यास ‘समन्वय 2022’ यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन 2022 का आयोजन उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है मनरेगा योजना में सुधार के लिए केंद्र ने बनाई समिति! दैनिक समसामयिकी: 26 नवंबर 2022 | यूपीएससी प्रीलिम्स बिट्स
राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (NAA) को सीसीआई में क्यों समाविष्ट किया जाए? | यूपीएससी के लिए सब कुछ जानें असम-मेघालय विवाद क्या है? | इतिहास, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की चुनौतियां |संपादकीय विश्लेषण लीथ के मृदु कवच वाले कछुए| पनामा में वन्यजीव शिखर सम्मेलन में अपनाया गया भारत का प्रस्ताव हिंद प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2022 (इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग/IPRD-2022)

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *