Home   »   FDI in Defence Sector   »   12th DefExpo 2022

डेफएक्सपो 2022

डेफएक्सपो 2022- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता 

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां
    • विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां एवं अंतः क्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

Uncategorised

डेफएक्सपो 2022 चर्चा में क्यों है

  • हाल ही में, रक्षा सचिव ने नई दिल्ली में शीर्ष समिति की बैठक के दौरान आगामी डेफएक्सपो 2022 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।

 

डेफएक्सपो 2022

  • डेफएक्सपो 2022 के बारे में: डेफएक्सपो 2022 का 12 वां संस्करण चार-स्थल प्रारूप में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है; जो रक्षा में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए जनता को संलग्न करने तथा उन्हें अंतरिक्ष (एयरोस्पेस) एवं रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करने का वादा करता है।
  • स्थान: डेफएक्सपो 2022 गुजरात के गांधीनगर में 18-22 अक्टूबर, 2022 के मध्य आयोजित किया जाने वाला है।
    • डेफएक्सपो 2022 पूर्व में 10-14 मार्च, 2022 तक निर्धारित किया गया था एवं उस चरण में प्रतिभागियों के  समक्ष उपस्थित होने वाली लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण स्थगित कर दिया गया था।
  • प्रमुख उद्देश्य: 12वें डेफएक्सपो का उद्देश्य घरेलू रक्षा उद्योग की क्षमता का प्रदर्शन करना है जो अब सरकार एवं राष्ट्र के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ संकल्प को शक्ति प्रदान कर रहा है।
  • थीम: डेफएक्सपो 2022 की थीम ‘पाथ टू प्राइड’ है।
    • यह भारतीय एवं वैश्विक ग्राहकों के साथ भारतीय एयरोस्पेस तथा रक्षा विनिर्माण क्षेत्रों के लिए साझेदारी का समर्थन, प्रदर्शन एवं विकसित करके भारत को एक मजबूत तथा आत्मनिर्भर राष्ट्र में रूपांतरित करने हेतु प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
  • अनूठी विशेषताएं: डेफएक्सपो 2022 का 12 वां संस्करण विशेष रूप से भारतीय कंपनियों के लिए प्रथम संस्करण है।
    • डेफएक्सपो 2022 के लिए, भारतीय कंपनियां, विदेशी मूल उपकरण निर्माताओं (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स/ओईएम) की भारतीय सहायक कंपनियां, भारत में पंजीकृत कंपनियों का डिवीजन, भारतीय कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम वाले प्रदर्शकों को भारतीय प्रतिभागी माना जाएगा।

 

डेफएक्सपो 2022 में प्रायोजित प्रमुख कार्यक्रम 

  • इंडिया पवेलियन: यह स्वदेशी रक्षा उत्पादों की परिपक्वता, स्टार्ट-अप, रक्षा में कृत्रिम प्रज्ञान (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सहित नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करेगा एवं वर्ष 2047 के लिए भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेगा। इसे ‘पाथ टू प्राइड’ नाम दिया गया है।
    • भारतीय मंडप (इंडिया पवेलियन) रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख मंडप है।
  • डेफएक्सपो 2022 सात नई रक्षा कंपनियों के गठन के एक वर्ष के उत्सव को भी चिह्नित करेगा, जो पूर्ववर्ती आयुध कारखानों से बना है।
    • ये सभी कंपनियां पहली बार डेफएक्सपो में भाग लेंगी।
  • भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता (इंडिया अफ्रीका डिफेंस डायलॉग/आईएडीडी): डेफएक्सपो 2022 प्रदर्शनी भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता (आईएडीडी) के दूसरे संस्करण की भी मेजबानी करेगी, जिसमें 53 अफ्रीकी देशों को आमंत्रित किया जाएगा।
  • लगभग 40 देशों की भागीदारी के साथ एक पृथक हिंद महासागर क्षेत्र प्लस (इंडियन ओशन रीजन प्लस/IOR+) सम्मेलन भी तैयार है।
  • डेफएक्सपो 2022 में सरकार, उद्योग जगत, उद्योग संघों, राज्यों, शिक्षाविदों, थिंक-टैंक इत्यादि के प्रतिष्ठित पैनलिस्टों के साथ आयोजित संगोष्ठियों में गहन वार्ता एवं विचार प्रस्तावित हैं।
    • यह इस क्षेत्र के आगे विकास के लिए महत्वपूर्ण सीख/निष्कर्ष/कार्रवाई बिंदु भी प्रदान करेगा।

 

फ्लाई ऐश संपादकीय विश्लेषण- ओवर द टॉप पर्यावरण मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 वाराणसी को प्रथम एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया
प्रारूप भारतीय दूरसंचार विधेयक, 2022 संपादकीय विश्लेषण- आंतरिक लोकतंत्र चेतना पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022 को शासित करने वाले नियम अधिसूचित
‘उच्च दक्षता सौर पीवी मॉड्यूल पर राष्ट्रीय कार्यक्रम’ पर पीएलआई योजना सर्वोच्च न्यायालय का आधारिक संरचना सिद्धांत कौशल विकास के लिए स्केल ऐप आईएफएससीए फिनटेक प्रोत्साहन योजना
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me