Home   »   SCO-RATS Meeting in India   »   SCO Tourism and Cultural Capital 2022

वाराणसी को प्रथम एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया

एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: अंतर्राष्ट्रीय संबंध- द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक समूह तथा भारत से जुड़े एवं/या भारत के हितों को प्रभावित करने वाले समझौते।

वाराणसी को प्रथम एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया_3.1

एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी चर्चा में क्यों है

  • हाल ही में, 16 सितंबर, 2022 को समरकंद, उज़्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन/एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में 2022-2023 की अवधि के दौरान वाराणसी को प्रथम एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है।
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन 2022 में भाग लिया था।

 

वाराणसी प्रथम एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी के रूप में

  • पृष्ठभूमि: एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी के नामित किए जाने के विनियमों को 2021 में दुशांबे एससीओ शिखर सम्मेलन में अंगीकृत किया गया था।
  • उद्देश्य: एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी को संस्कृति तथा पर्यटन के क्षेत्र में एससीओ सदस्य राज्यों के मध्य सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंगीकृत किया गया है।
  • महत्व:  प्रथम एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी के रूप में वाराणसी का नामांकन भारत एवं एससीओ सदस्य देशों के बीच पर्यटन, सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा।
    • यह एससीओ के सदस्य राज्यों, विशेष रूप से मध्य एशियाई गणराज्यों के साथ भारत के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों को भी रेखांकित करता है।
  • प्रमुख कार्यक्रमों की योजना: एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी पहुंच कार्यक्रम की संरचना के अंतर्गत, 2022-23 के दौरान वाराणसी में अनेक कार्यक्रमों की मेजबानी की जाएगी, जिसके लिए एससीओ सदस्य राज्यों से मेहमानों को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
    • इन आयोजनों में भारतविद्, विद्वान, लेखक, संगीतकार एवं कलाकार, फोटो पत्रकार, यात्रा ब्लॉगर तथा अन्य आमंत्रित अतिथियों के आकर्षित होने की अपेक्षा है।

 

वाराणसी के बारे में 

  • वाराणसी को बनारस अथवा काशी के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व के प्राचीनतम शहरों में से एक है।
  • यह शहर हिंदू पौराणिक कथाओं तथा इतिहास के लिए जाना जाता है। काशी विश्वनाथ सदृश प्राचीन मंदिर यहां अवस्थित हैं।
  • माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने अपने शिष्यों को प्रथम उपदेश वाराणसी (सारनाथ) में दिया था।
  • यह शहर अध्यात्मवाद, योग, हिंदू पौराणिक कथाओं, संस्कृति तथा संस्कृत भाषा से जुड़ा हुआ है।

 

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) – प्रमुख बिंदु

  • एससीओ के बारे में: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) 2002 में एससीओ चार्टर के माध्यम से निर्मित किया गया एक स्थायी अंतर सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है एवं यह 2003 में प्रवर्तन में आया।
    • शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पूर्ववर्ती संगठन शंघाई फाइव मैकेनिज्म था।
    • प्रकार: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक एवं सैन्य संगठन है।
    • एससीओ सचिवालय: शंघाई, चीन।
    • क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (रीजनल एंटी टेररिस्ट स्ट्रक्चर/RATS) की कार्यकारी समिति: ताशकंद।
  • अधिदेश: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखना है।

 

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) – सदस्य राज्य

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में नौ सदस्य राज्य सम्मिलित हैं (हाल ही में, ईरान को नौवें पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया है) अर्थात्-

  1. भारत गणराज्य,
  2. कजाकिस्तान गणराज्य,
  3. चीन का जनवादी गणराज्य,
  4. किर्गिज गणराज्य,
  5. पाकिस्तान का इस्लामी गणराज्य,
  6. रूसी संघ,
  7. ताजिकिस्तान गणराज्य, एवं
  8. उज़्बेकिस्तान गणराज्य
  9. ईरान

 

प्रारूप भारतीय दूरसंचार विधेयक, 2022 संपादकीय विश्लेषण- आंतरिक लोकतंत्र चेतना पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022 को शासित करने वाले नियम अधिसूचित
‘उच्च दक्षता सौर पीवी मॉड्यूल पर राष्ट्रीय कार्यक्रम’ पर पीएलआई योजना सर्वोच्च न्यायालय का आधारिक संरचना सिद्धांत कौशल विकास के लिए स्केल ऐप आईएफएससीए फिनटेक प्रोत्साहन योजना
ट्रिपल-डिप ला नीना दलित मुसलमानों एवं ईसाइयों के लिए एससी कोटा पीएम प्रणाम ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक 2022

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *