Home   »   Decoding Union Budget 2022-23 | Tourism...   »   Swadesh Darshan scheme

स्वदेश दर्शन योजना- हेरिटेज सर्किट थीम के अंतर्गत स्वीकृत नवीन परियोजनाएं

स्वदेश दर्शन योजना- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां- विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां  एवं अंतक्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

हिंदी

स्वदेश दर्शन योजना

  • हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के हेरिटेज सर्किट थीम के तहत 10 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।
    • इसमें असम राज्य में हेरिटेज सर्किट थीम के तहत 90.98 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजना ‘तेजपुर-माजुली-शिबसागर का विकास’ सम्मिलित है।
  • पर्यटन मंत्रालय ने अब पर्यटन  तथा गंतव्य-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ सतत एवं उत्तरदायी स्थलों को विकसित करने के लिए अपनी स्वदेश दर्शन योजना को नया रूप प्रदान किया है।

 

स्वदेश दर्शन योजना

  • स्वदेश दर्शन योजना के बारे में: स्वदेश दर्शन योजना थीम आधारित पर्यटक परिपथ (सर्किट) के एकीकृत विकास के लिए 2014-15 में आरंभ की गई केंद्रीय क्षेत्र की एक योजना है।
    • स्वदेश दर्शन योजना पर्यटकों के अनुभवों को समृद्ध करने  एवं अवसरों को बढ़ाने तथा कम ज्ञात स्थलों को  प्रोत्साहन देने हेतु सरकार द्वारा की गई एक पहल है।
  • मूल मंत्रालय: स्वदेश दर्शन योजना भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
  • उद्देश्य: स्वदेश दर्शन योजना का उद्देश्य भारत में पर्यटन की क्षमता को प्रोत्साहन देना, विकसित करना  तथा उसका दोहन करना है।
  • वित्त पोषण: स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत, पर्यटन मंत्रालय परिपथ की आधारिक अवसंरचना के विकास के लिए राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
  • महत्व: स्वदेश दर्शन योजना की परिकल्पना अन्य योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत अभियान, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया इत्यादि के साथ सामंजस्य स्थापित करने हेतु की गई है, ताकि पर्यटन क्षेत्र को निम्नलिखित हेतु स्थापित किया जा सके-
    • रोजगार सृजन का एक प्रमुख इंजन,
    • आर्थिक विकास की प्रेरक शक्ति,
    • पर्यटन को अपनी क्षमता का अनुभव कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के साथ सामंजस्य स्थापित करना।

हिंदी

पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए अन्य योजनाएं

  • प्रसाद योजना: तीर्थयात्रा कायाकल्प एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान पर राष्ट्रीय मिशन (नेशनल मिशन ऑन पिलग्रिमेज एंड स्पिरिचुअल हेरिटेज ऑग्मेंटेशन ड्राइव/PRASHAD) योजना पर्यटन मंत्रालय द्वारा तीर्थ एवं विरासत स्थलों के समग्र विकास के विशेष उद्देश्य के साथ आरंभ की गई थी।
    • इस अभियान के माध्यम से 29 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 57 स्थलों को अभिनिर्धारित किया गया है।
    • प्रतिष्ठित पर्यटक स्थल- बोधगया, अजंता तथा एलोरा  इत्यादि में बौद्ध स्थलों की पहचान प्रतिष्ठित पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित करने हेतु की गई है।
  • देखो अपना देशपहल: इसका उद्देश्य नागरिकों को देश के भीतर व्यापक रूप से यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना है जिससे घरेलू पर्यटन पर्यटन सुविधाओं एवं आधारिक अवसंरचना के विकास को सक्षम बनाया जा सके।
    • देखो अपना देश’ पहल को पर्यटन मंत्रालय द्वारा 2020 में प्रारंभ किया गया था।

 

प्लास्टइंडिया 2023 दूसरा भारत-नॉर्डिक सम्मेलन अनंग ताल झील को राष्ट्रीय स्मारक टैग पीएम स्वनिधि योजना विस्तारित
किसान संकट सूचकांक संपादकीय विश्लेषण: अफस्पा की समाप्ति आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मुद्रा एवं वित्त पर रिपोर्ट जारी की भारत में अर्धचालक निर्माण: सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2022
अटल न्यू इंडिया चैलेंज 2.0 का शुभारंभ संपादकीय विश्लेषण: एक कदम जो भाषा फोनोसाइड को प्रेरित करेगा राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा के लिए अधिदेश दस्तावेज़ जारी किया गया AQEES: क्यूईएस रिपोर्ट का तीसरा दौर जारी
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me