Home   »   National Startup Awards 2022   »   National Startup Awards 2022

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2 के लिए प्रासंगिकता: शासन, प्रशासन और चुनौतियां- विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां एवं अंतः क्षेप  तथा उनकी अभिकल्पना ए कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

Indian Polity

समाचारों में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार

  • हाल ही में, उद्योग तथा आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के तीसरे संस्करण  का विमोचन किया है।

 

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022

  • मूल मंत्रालय: राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार, उद्योग तथा आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए हैं।
  • अधिदेश: आजादी का अमृत महोत्सव के अनुरूप, राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 उन स्टार्टअप्स एवं सक्षमकर्ताओं को अभिस्वीकृत करेगा, जिन्होंने भारत के विकास की कहानी में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    • नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स 2022 उन स्टार्टअप्स को स्वीकार करेगा जो अपने भीतर आत्मनिर्भर भारत की भावना को और प्रोत्साहित करने की शक्ति एवं क्षमता रखते हैं।
    • नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स 2022 असाधारण इन्क्यूबेटरों तथा त्वरकों (एक्सेलेरेटर्स) को एक सुदृढ़ स्टार्टअप  पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख रचक खंडों (बिल्डिंग ब्लॉक्स) के रूप में पुरस्कृत करेगा।
  • श्रेणी: स्टार्टअप्स के लिए 2022 पुरस्कार 50 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत 17 क्षेत्रों में प्रदान किए जाएंगे। इसके  अतिरिक्त, स्टार्टअप्स के लिए पुरस्कारों की सात विशेष श्रेणियां हैं:
    • महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप
    • ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव
    • कैंपस स्टार्टअप
    • विनिर्माण उत्कृष्टता
    • महामारी से निपटने के लिए नवाचार (निवारक, नैदानिक, चिकित्सीय, अनुश्रवण, ​​​​डिजिटल कनेक्ट, घरेलू  से कार्य समाधान, इत्यादि)
    • समाधान वितरण या भारतीय भाषाओं में व्यवसाय संचालन
    • पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से स्टार्टअप।
  • पुरस्कार: प्रत्येक विजेता स्टार्टअप को 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। एक विजेता इनक्यूबेटर एवं एक विजेता एक्सेलेरेटर को 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • महत्व: राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 निम्नलिखित कारणों से स्टार्ट- अप्स के लिए महत्वपूर्ण है-
    • विजेताओं एवं उपविजेताओं को संभावित प्रायोगिक परियोजनाओं तथा कार्य आदेशों  एवं निवेशकों के साथ पिचिंग के अवसरों के लिए प्रासंगिक सार्वजनिक प्राधिकरणों तथा व्यावसायिक घरानों को अपने समाधान  प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
    • उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्टार्टअप कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Indian Polity

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के विगत संस्करण

  • प्रथम राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों की घोषणा 2020 में की गई थी  एवं संपूर्ण भारत में 1,600 से अधिक स्टार्टअप्स तथा इकोसिस्टम इनेबलर्स के आवेदन प्राप्त हुए।
  • नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स 2021 में 2,200 से अधिक स्टार्टअप्स एवं इकोसिस्टम इनेबलर्स की भागीदारी देखी गई।

 

जलवायु परिवर्तन 2022: आईपीसीसी की छठी आकलन रिपोर्ट प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध भारत में आतंकवाद: प्रभाव तथा सरकार द्वारा उठाए गए कदम संपादकीय विश्लेषण: साइबर हमलों की रिपोर्टिंग 
रूस यूक्रेन युद्ध पर यूएनजीए की बैठक  वेनेरा डी मिशन: रूस ने अमेरिकी भागीदारी को निलंबित किया  भारत में आतंकवाद: आतंकवाद की परिभाषा और प्रकार  उचित एवं लाभकारी मूल्य: महाराष्ट्र मुद्दे का समाधान
चेर्नोबिल आपदा: रूसी आक्रमण, कारण तथा परिणाम रूस पर स्विफ्ट प्रतिबंध | रूस यूक्रेन युद्ध भारत में प्रक्षेपण यान भाग- 2 भारत में विभिन्न प्रकार के प्रक्षेपण यान 
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me