Home   »   Conclusion   »   Coastal Clean-up Campaign

तटीय सफाई अभियान- स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर

तटीय सफाई अभियान- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 3: पर्यावरण- संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण एवं क्षरण।

हिंदी

तटीय सफाई अभियान चर्चा में क्यों है?

  • केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि जारी 75 दिवसीय तटीय सफाई अभियान के प्रथम 20 दिनों के दौरान 200 टन से अधिक कचरा, मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक, समुद्र तटों से हटा दिया गया है।
  • डॉ. जितेंद्र सिंह ने संतुष्टि के साथ कहा कि अब तक 24 राज्यों के 5200 से अधिक स्वयंसेवकों ने 75 दिनों तक चलने वाले तटीय सफाई अभियान के लिए पंजीकरण कराया है।

 

तटीय सफाई अभियान

  • तटीय सफाई अभियान के बारे में: तटीय सफाई अभियान सरकार द्वारा तटीय समुद्र तटों को साफ करने एवं “स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर” के बारे में जागरूकता  में वृद्धि करने हेतु प्रारंभ किया गया एक 75-दिवसीय अभियान है।
  • अभियान की अवधि: 75-दिवसीय तटीय सफाई अभियान 5 जुलाई, 2022 को प्रारंभ किया गया था एवं 17 सितंबर 2022 को “अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस” ​​​​पर समाप्त होगा।
  • अधिदेश: तटीय सफाई अभियान का उद्देश्य संपूर्ण देश को भारत की 7500 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा को मानव जाति के लिए स्वच्छ, सुरक्षित तथा स्वस्थ रखने हेतु प्रेरित करना है।
  • प्रमुख क्रियाकलाप: समुद्र तटों से कचरा हटाने के अतिरिक्त, अभियान प्रतिज्ञा, नुक्कड़ नाटक, प्लास्टिक से आज़ादी के लिए साइकिल रैली, समुद्र तट की सफाई  एवं वृक्षारोपण, तटीय सफाई अभियान के बारे में स्थानीय समुदायों को संवेदनशील बनाने जैसे क्रियाकलाप विगत 20 दिनों में संपन्न किए गए।
  • मूल मंत्रालय: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा 75-दिवसीय तटीय सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है।
    • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय इसका नेतृत्व कर रहा है किंतु साथ ही साथ “संपूर्ण सरकार” (होल ऑफ गवर्नमेंट) दृष्टिकोण की मांग कर रहा है।
  • भागीदारी: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय गैर-सरकारी संगठनों, नागरिक समूहों, बच्चों एवं युवा मंचों, व्यावसायिक घरानों (कॉरपोरेट्स), गैर-लाभकारी संगठनों, दूतावास के कार्मिकों (कांसुलर स्टाफ) के साथ-साथ तटीय राज्यों के नगर निगमों को जन आंदोलन में परिवर्तित करने हेतु मनाएगा।
    • मंत्रियों एवं सांसदों ने विश्व में अपनी तरह के प्रथम एवं सर्वाधिक लंबे समय तक चलने वाले तटीय सफाई अभियान को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।

हिंदी

तटीय सफाई अभियान का महत्व

  • तटीय सफाई अभियान विश्व में सर्वाधिक लंबे समय तक चलने वाला तटीय सफाई अभियान है जिसका उद्देश्य तटीय सफाई की दिशा में उच्चतम भागीदारी सुनिश्चित करना एवं तटीय सफाई के बारे में जागरूकता फैलाना है।
    • तटीय सफाई अभियान जलीय जीवन एवं समुद्री जीवों के लिए अनुकूल आवास सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थायी तटीय पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा, जो तटों पर कूड़े से संकटग्रस्त हैं।
  • सुरक्षित समुद्री जल, सुरक्षित समुद्री भोजन: तटीय सफाई अभियान समुद्री भोजन एवं जल से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायता करेगा, जिसके परिणामस्वरूप बेहतर मानव स्वास्थ्य, विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में बेहतर होगा।

 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा दक्षता एवं पारदर्शिता में सुधार हेतु एमएसपी समिति का गठन मारबर्ग विषाणु-जनित रोग डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया
भारत का 5G परिनियोजन संपादकीय विश्लेषण- एमसी12 ओवर,  इट्स ‘गेन्स’ फॉर द डेवलप्ड वर्ल्ड केंद्र ने भारत के संबंध विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 के निष्कर्ष निष्कर्ष को खारिज किया भारत की प्राकृतिक वनस्पति
राष्ट्रीय संस्कृति कोष (एनसीएफ) किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में प्रगति श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर संपादकीय विश्लेषण- इंडियाज क्लाइमेट इंपरेटिव
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me