Home   »   Davos Summit 2022   »   World Economic Forum (WEF)

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) | भारत डब्ल्यूईएफ 2022 में भाग लेगा

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) – यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: अंतर्राष्ट्रीय संबंध- महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, अभिकरण तथा मंच- उनकी संरचना,  अधिदेश।

हिंदी

समाचारों में विश्व आर्थिक मंच (WEF) 

  • हाल ही में, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले  तथा खाद्य  एवं सार्वजनिक वितरण  तथा कपड़ा मंत्री 23-25 ​​​​मई 2022 तक दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे।

 

विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2022 की बैठक

  • यह वैश्विक वृत्तांत को आकार देने में एक महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक हितधारक के रूप में भारत की स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायता करेगा, विशेष रूप से जब भारत 2023 में जी -20 की अध्यक्षता ग्रहण करने वाला है।
  •  विश्व आर्थिक मंच अपने मजबूत आर्थिक विकास एवं स्थिर व्यष्टि अर्थशास्त्रीय (मैक्रोइकॉनॉमिक) संकेतकों को देखते हुए भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में पेश करने का एक मंच भी होगा।
  • यह वर्ष विश्व आर्थिक मंच की 50वीं वर्षगांठ एवं भारत के साथ मंच के सहयोग के 35 वर्षों के अनुरूप है जो भारत को केंद्र तथा राज्यों सहित अपनी एकीकृत उपस्थिति  को प्रदर्शित करने का का अवसर प्रदान करेगा।
  • आजादी के 75 वर्ष एवं ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को चिह्नित करने के लिए, डीपीआईआईटी ने 22-26 मई 2022 तक विश्व आर्थिक मंच, दावोस में समेकित मार्की भारत की उपस्थिति की पहल की है।
    • इंडिया लाउंज के साथ-साथ, एक स्टेट लाउंज भी स्थापित किया गया है।

 

विश्व आर्थिक मंच (WEF)

  • विश्व आर्थिक मंच (WEF)  के बारे में: विश्व आर्थिक मंच (WEF) एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी तथा पक्ष समर्थन संगठन है।
    • क्लॉस श्वाब को 24जनवरी , 1971 को विश्व आर्थिक मंच (WEF) की स्थापना करने का श्रेय दिया जाता है।
    • इसे स्विस सरकार द्वारा सार्वजनिक-निजी सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय: विश्व आर्थिक मंच (WEF) स्विट्जरलैंड के जिनेवा में अवस्थित है।
  • वित्तपोषण: विश्व आर्थिक मंच (WEF) को अधिकांशतः इसके 1,000 सदस्य कंपनियों द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।
  • अधिदेश: WEF वैश्विक, क्षेत्रीय एवं उद्योग एजेंडा को आकार देने के लिए व्यवसाय, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं समाज के अन्य नेतृत्व कर्ताओं को सम्मिलित कर वैश्विक स्थिति में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2022

  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2022 के बारे में: विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2022 विश्व आर्थिक मंच के सहयोगी, बहु-हितधारक प्रभाव के दर्शन को मूर्त रूप प्रदान करेगी।
  • अधिदेश: विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक एक विशिष्ट सहयोगी वातावरण प्रदान करती है जिसमें पुनः-संयोजन, अंतर्दृष्टि साझा करना, नवीन दृष्टिकोण प्राप्त करना एवं समस्या-समाधान करने वाले समुदायों  तथा पहलों का निर्माण करना है।
    • और गहन होते वैश्विक संघर्षों एवं विभंजन की पृष्ठभूमि में, यह वैश्विक उत्तरदायित्व तथा सहयोग के एक  नवीन युग का प्रारंभ होगा।
  • विश्व आर्थिक मंच के वार्षिक बैठक की थीम: विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक की  सामग्री 8 प्रमुख विषयों में विभाजित है जो आपको बैठक के दौरान संबोधित विविध विषयों का पता लगाने की अनुमति  प्रदान करती है।

 

भारत को वित्त वर्ष 2021-22 में सर्वाधिक एफडीआई प्रवाह प्राप्त हुआ आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) के तहत मनाई जाएगी राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती प्रभावी ऊर्जा संक्रमण 2022 को प्रोत्साहित करना जीनोम संपादित पौधों के सुरक्षा आकलन के लिए दिशानिर्देश 2022
संपादकीय विश्लेषण- व्हीट कन्फ्यूजन भारत में एससीओ-आरएटीएस बैठक विश्व के टैक्स हेवन देश: परिभाषा, लाभ एवं मुद्दे केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) | सीसीपीए ने ओला, उबर को नोटिस जारी किया
जीएसटी परिषद- जीएसटी परिषद के निर्णय लेने की शक्ति पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय  सरकार ने भारत में बांस चारकोल में निर्यात प्रतिबंध हटाया 8वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक भारत में इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट प्रबंधन
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me