Home   »   Global Report on Food Crisis 2022   »   State Food Safety Index 2022

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक: राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022 का उद्देश्य नागरिकों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। खाद्य सुरक्षा सूचकांक सामान्य अध्ययन के पेपर 2- सरकारी नीतियों  एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए अंतःक्षेप  तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दों के अंतर्गत आएगा।

हिंदी

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022

  • हाल ही में, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने खाद्य सुरक्षा के पांच मानकों में राज्यों के प्रदर्शन को मापने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा तथा मानक प्राधिकरण (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया/FSSAI) का चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) जारी किया।
  • राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022 को नागरिकों के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने हेतु राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को प्रेरित करने के प्रयास में आरंभ किया गया था।

 

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक क्या है?

  • राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक के बारे में: राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक एक गतिशील मात्रात्मक तथा गुणात्मक मानदंड प्रतिमान (बेंचमार्किंग मॉडल) है जो सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में खाद्य सुरक्षा के मूल्यांकन के लिए एक वस्तुनिष्ठ ढांचा प्रदान करता है।
    • वर्ष 2018-19 हेतु प्रथम राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 7 जून 2019 को पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर घोषित किया गया था।
  • प्रकाशन प्राधिकरण: FSSAI ने खाद्य सुरक्षा के विभिन्न मापदंडों पर राज्यों के प्रदर्शन को मापने के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक विकसित किया है।
  • प्रमुख उद्देश्य: राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक का उद्देश्य राज्यों को नागरिकों के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित करना है।
  • राज्य खाद्य सुरक्षा रैंकिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले मापदंड: राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक निम्नलिखित पांच महत्वपूर्ण मापदंडों पर राज्य / केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के प्रदर्शन पर आधारित है-
    • मानव संसाधन एवं संस्थागत डेटा,
    • अनुपालन,
    • खाद्य परीक्षण – बुनियादी ढांचा एवं निगरानी,
    • प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण  एवं
    • उपभोक्ता सशक्तिकरण।

 

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022 के प्रमुख निष्कर्ष

  • बड़े राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य: तमिलनाडु इस वर्ष चौथे राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक में सबसे ऊपर है, इसके बाद इस वर्ष गुजरात तथा महाराष्ट्र हैं।
  • छोटे राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य: राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022 में गोवा  प्रथम स्थान पर है, उसके बाद मणिपुर तथा सिक्किम हैं।
  • केंद्र शासित प्रदेशों में, जम्मू एवं कश्मीर, दिल्ली तथा चंडीगढ़ ने राज्य खाद्य सुरक्षा रैंकिंग 2022 में पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
  • चौथे राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक के दौरान FSSAI की कई अन्य पहलें आरंभ की गईं जिनमें शामिल हैं-
    • ‘ईट राइट रिसर्च अवार्ड्स एंड ग्रांट्स – फेज II’,
    • ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज – फेज III,
    • विद्यालय स्तर की  एक प्रतियोगिता,  एवं
    • आयुर्वेद आहार के लिए लोगो

हिंदी

FSSAI के बारे में प्रमुख बिंदु

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया/FSSAI) के बारे में: खाद्य पदार्थों के लिए विज्ञान आधारित मानकों को निर्धारित करने एवं मानव उपभोग के लिए सुरक्षित तथा स्वस्थ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उनके निर्माण, भंडारण, वितरण, विक्रय एवं आयात को विनियमित करने  हेतु FSSAI का निर्माण किया गया है।
  • मूल मंत्रालय: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित एक स्वायत्त वैधानिक निकाय है।
  • संबद्ध विधान: FSSAI की स्थापना 2011 में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई थी।
  • अधिदेश: एफएसएसएआई खाद्य सुरक्षा के विनियमन एवं पर्यवेक्षण के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा तथा प्रचार करने हेतु उत्तरदायी है।

 

विकलांगता क्षेत्र में भारत का अंतर्राष्ट्रीय सहयोग- एक सिंहावलोकन भारत में इथेनॉल सम्मिश्रण: भारत ने निर्धारित समय से पूर्व 10% का लक्ष्य प्राप्त किया तालिबान शासन पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: अल-कायदा का  फोकस अब भारत पर  भारत-गैबॉन संबंध
एनटीपीसी ने जैव विविधता नीति 2022 जारी की भारत-अमेरिका व्यापार संबंध- अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना ई-श्रम पोर्टल: भारत में अनौपचारिक क्षेत्र के बारे में चिंताजनक तथ्य संपादकीय विश्लेषण- कॉशन फर्स्ट
राष्ट्रीय कोल गैसीकरण मिशन: भारत ने 2030 तक 100 मीट्रिक टन कोल गैसीकरण का लक्ष्य रखा है पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन- बच्चों के लिए पीएम केयर्स स्कॉलरशिप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम घोषित- आईडीवाई 2022 संपादकीय विश्लेषण- गहन रणनीतिक प्रतिबद्धता
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me