Home   »   राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022- प्रधानमंत्री 25वें...   »   राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022- प्रधानमंत्री 25वें...

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022- प्रधानमंत्री 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां- विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां एवं अंतः क्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

Indian Polity

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022- संदर्भ

  • भारत के प्रधान मंत्री 12 जनवरी, 2022 को पुडुचेरी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
  • 25 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी 2022 तक पुडुचेरी में आयोजित होने जा रहा है।
  • राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जो स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करता है।

 

राष्ट्रीय युवा महोत्सव- प्रमुख बिंदु

  • पृष्ठभूमि: राष्ट्रीय एकता शिविर / नेशनल इंटीग्रेशन कैंप (एनआईसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा महोत्सव 1995 में एक प्रमुख गतिविधि के रूप में प्रारंभ हुआ।
  • राष्ट्रीय युवा महोत्सव के बारे में: राष्ट्रीय युवा महोत्सव भारत के युवाओं की एक वार्षिक सभा है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती अर्थात 12 जनवरी को मनाया जाता है।
    • राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय युवा सप्ताह समारोह के एक भाग के रूप में किया जाता है।
  • प्रमुख उद्देश्य: राष्ट्रीय एकता, भ्रातृत्व, सांप्रदायिक सद्भाव की भावना, वीरता एवं साहस की अवधारणा को युवाओं में प्रचारित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
    • राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्देश्य भारत के युवाओं के मस्तिष्क को आकार प्रदान करना ( विचार निर्माण) एवं उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए एक संयुक्त शक्ति में रूपांतरित करना है।
    • राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्देश्य भारत की विविध संस्कृतियों को एक साथ लाना एवं उन्हें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के एक सूत्र में एकीकृत करना है।
  • मंत्रालय: राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों में से एक के सहयोग से किया जाता है।
  • राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दौरान प्रत्येक वर्ष एक अलग राज्य में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

Indian Polity

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022- प्रमुख बिंदु

  • राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 के बारे में: कोविड की उभरती स्थिति को देखते हुए, 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन आभासी रूप से 12 से 13 जनवरी, 2022 तक किया जाना निर्धारित किया गया है।
  • सहभागिता: राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 में देश भर से 18 से 22 आयु वर्ग के लगभग 7000 युवाओं के भाग लेने की संभावना है।
    • राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 में भारत के प्रत्येक जिले के युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे
    • पुडुचेरी के लगभग 500 युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
  • राष्ट्रीय युवा शिखर सम्मेलन: यह 13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें चार चिन्हित विषयों पर पैनल चर्चा होगी। प्रमुख विषय-वस्तु होंगे-
    • पर्यावरण, जलवायु एवं एसडीजी के नेतृत्व में विकास;
    • प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं नवाचार;
    • स्वदेशी एवं प्राचीन ज्ञान; तथा
    • राष्ट्रीय चरित्र, राष्ट्र निर्माण एवं देश का विकास।
  • मुख्य कार्यक्रम: कार्यक्रम के दौरान, प्रधान मंत्री “मेरे सपनों का भारत” एवं “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अकीर्तित (अनसंग) नायकों” पर चयनित निबंधों का अनावरण करेंगे।
    • इन निबंधों को दो विषय वस्तुओं पर 1 लाख से अधिक युवाओं द्वारा प्रस्तुतियों से चयनित किया गया है।
भारत में जैव मंडल आरक्षित केंद्रों/बायोस्फीयर रिजर्व की सूची संपादकीय विश्लेषण- निजता के बजाय नियंत्रण एमओएसपीआई ने 2021-22 के लिए पहला अग्रिम अनुमान जारी किया मूल अधिकार: मूल अधिकारों की सूची, राज्य की परिभाषा (अनुच्छेद 12) एवं  न्यायिक समीक्षा (अनुच्छेद 13)
2030 तक एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत प्रवासी भारतीय दिवस 2022- ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, विशेषताएं एवं महत्व आपदा प्रबंधन: भारत में विधायी एवं संस्थागत ढांचा लक्ष्य ओलंपिक मंच/ टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप) योजना
कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-2 को स्वीकृति प्रदान की राष्ट्रीय जल पुरस्कार- जल शक्ति मंत्रालय द्वारा तृतीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार घोषित पारस्परिक अधिगम समझौता आपदा प्रबंधन: संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me