Home   »   जल शक्ति अभियान: कैच द रेन...   »   जल शक्ति अभियान: कैच द रेन...

जल शक्ति अभियान: कैच द रेन कैंपेन 2022

जल शक्ति अभियान: प्रासंगिकता

  • जीएस 3: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण एवं क्षरण, पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन।

हिंदी

जल शक्ति अभियान: संदर्भ

  • हाल ही में, जल शक्ति मंत्रालय ने 29 मार्च, 2022 से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के लिए जल शक्ति अभियान: कैच द रेन अभियान 2022 प्रारंभ किया है।

 

जल शक्ति अभियान: प्रमुख बिंदु

  • नई विशेषताएं: स्प्रिंग शेड का विकास, जलग्रहण क्षेत्रों की सुरक्षा, जल क्षेत्र में लिंग को मुख्यधारा में लाना 2022 के अभियान में जोड़ी गई कुछ नवीन विशेषताएं हैं।
  • लैंगिक मुख्यधारा (जेंडर मेनस्ट्रीमिंग) से जल प्रशासन/संरक्षण तथा प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा मिलने की  संभावना है।
  • राज्य सरकारें अपने राज्य के प्रत्येक जिले में जल शक्ति केंद्र स्थापित करेंगी।
  • जल शक्ति केंद्र: यह एक ज्ञान केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जल संबंधी सभी समस्याओं का एकल समाधान केंद्र प्रदान करेगा तथा यथाशीघ्र जिला जल संरक्षण योजना तैयार करेगा।
  • यदि इस वर्ष अभियान के तहत देश के सभी जल निकायों को प्रगणित किया जाए तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।
  • “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” अभियान का सफल कार्यान्वयन जमीनी स्तर पर स्थानीय समुदाय के लोगों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करता है।
  • जल संरक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जल के अभाव के मुद्दों  का शमन करने तथा जल संरक्षण संरचनाओं की परिसंपत्ति के स्वामित्व धारी के रूप में कार्य करने के लिए स्थानीय समुदाय के  व्यक्ति जल योद्धा होंगे।

हिंदी

कैच रेन कैंपेन क्या है?

  • कैच द रेन” अभियान: जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन (NWM) द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान
  • फोकस: देश के सभी जिलों के शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए, 2021 के मानसून- पूर्व एवं मानसून की अवधि में वर्षा जल को बचाने  तथा संरक्षित करने पर।
  • टैगलाइन: “कैच द  रेन,  वेयर इट फॉल्स,व्हेन इट फॉल्स”।
  • उद्देश्य: लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ, जलवायु परिस्थितियों एवं उप-मृदा स्तर के लिए उपयुक्त आरडब्ल्यूएचएस (रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर)  निर्मित करने हेतु राज्यों  एवं समस्त हितधारकों को प्रेरित करना।
  • जागरूकता अभियान: युवा क्लबों को शामिल करते हुए “नेहरू युवा केंद्र संगठन” (एनवाईकेएस), युवा मामले तथा खेल मंत्रालय के सहयोग से।
  • 2019 में जल शक्ति अभियान के सफल कार्यान्वयन के बाद, जल शक्ति अभियान- II: कैच द रेन, व्हेयर इट फॉल्स, व्हेन इट फॉल्स अभियान प्रारंभ किया गया था।
    • जल शक्ति अभियान जल संरक्षण  तथा प्रबंधन के लिए कार्रवाई के लिए एक राष्ट्रीय आह्वान था एवं इसे देश के 256 जिलों में 1,592 जल संकटग्रस्त प्रखंडों में क्रियान्वित किया गया था।

 

संपादकीय विश्लेषण- केंद्रीकृत परीक्षण सरिस्का व्याघ्र अभ्यारण्य में भीषण आग श्रीलंका में चीन के उद्यमों को भारतीय विद्युत परियोजनाओं द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना बेरोजगारी के प्रकारों को समझना: संगठित, असंगठित, औपचारिक तथा अनौपचारिक
भारत में हाथ से मैला ढोने की प्रथा संपादकीय विश्लेषण: एक उप क्षेत्रीय समूह जिसे मार्ग पर वापस आना चाहिए ग्रेट बैरियर रीफ में व्यापक पैमाने पर विरंजन तेजस स्किलिंग प्रोजेक्ट
सूक्ष्म वित्त संस्थान (माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस/एमएफआई) ग्राम न्यायालय | ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 सागरमाला कार्यक्रम के सात वर्ष संपादकीय विश्लेषण: हर्टेनिंग माइलस्टोन
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me