Home   »   Fostering Effective Energy Transition 2022   »   National Energy Conservation Day 2022

ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मनाया जाएगा

ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022: यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता

ऊर्जा संरक्षण दिवस: ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण आधुनिक मानव सभ्यता का एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण अंग है। ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 यूपीएससी  प्रारंभिक परीक्षा एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 (जीएस पेपर 3-  ऊर्जा सुरक्षा एवं ऊर्जा अवसंरचना) के लिए भी महत्वपूर्ण है।

हिंदी

ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 चर्चा में क्यों है

  • भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 की मुख्य अतिथि होंगी।
  • भारत की माननीय राष्ट्रपति विजेताओं को सम्मानित करेंगी
    • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार,
    • राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार,
    • राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार एवं
  • भारत की माननीय राष्ट्रपति ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 के अवसर पर ईवी यात्रा पोर्टल का विमोचन भी करेंगी।

ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022

  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर 2022 को मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का उद्देश्य ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।

 

 

ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022- प्रमुख कार्यक्रम

ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 के निम्नलिखित मुख्य आकर्षण होंगे:

  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवॉर्ड्स/एनईसीए) 2022
  • राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार (नेशनल एनर्जी एफिशिएंसी इनोवेशन अवार्ड्स/NEEIA) 2022
  • स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2022
  • ‘ईवी-यात्रा पोर्टल’ एवं मोबाइल ऐप का विमोचन
  • ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उभरती नई प्रौद्योगिकियों पर सत्र।

 

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022

  • ऊर्जा दक्षता एवं इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता में वृद्धि करने हेतु, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी/बीईई), विद्युत मंत्रालय के मार्गदर्शन में, औद्योगिक इकाइयों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को, प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से सम्मानित करके ऊर्जा की खपत को कम करने के प्रयासों को मान्यता प्रदान करता है एवं प्रोत्साहित करता है।
  • इस वर्ष, एनईसीए 2022 के लिए आवेदन 27 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे एवं कुल 448 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

 

राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार (नेशनल एनर्जी एफिशिएंसी इनोवेशन अवार्ड्स/NEEIA) 2022

  • ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में भारत के उत्कृष्ट कार्य एवं नवीन विचार को मान्यता प्रदान करने के लिए, NEEIA पुरस्कार वर्ष 2021 में प्रारंभ किए गए थे।
  • राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार (NEEIA) 2022 के लिए आवेदन विभिन्न श्रेणियों से ऑनलाइन आमंत्रित किए जाते हैं।
    • श्रेणी ए: उद्योग, भवन एवं परिवहन क्षेत्र के पेशेवर तथा
    • श्रेणी बी: ​​छात्र एवं शोध विद्वान।
  • पुरस्कारों का मूल्यांकन प्रतिकृति, सामर्थ्य, विश्वसनीयता, ऊर्जा बचत पर प्रभाव एवं पर्यावरण तथा धारणीयता पर प्रभाव के आधार पर किया जाता है।
  • नेशनल एनर्जी एफिशिएंसी इनोवेशन अवार्ड्स (NEEIA) 2022 के लिए आवेदन 27 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे एवं कुल 177 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

 

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2022

  • ऊर्जा के संरक्षण एवं कुशल उपयोग की दिशा में समाज में निरंतर परिवर्तन लाने हेतु, विद्युत मंत्रालय 2005 से ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
  • प्रतियोगिता तीन चरणों में, अर्थात विद्यालय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। 2021 के दौरान, 80,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।
  • ग्रुप ‘ए’ के ​​तहत 5वीं, 6वीं एवं 7वीं कक्षा के छात्रों तथा ग्रुप ‘बी’ के तहत 8वीं, 9वीं एवं 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

 

ईवी-यात्रा पोर्टलएवं मोबाइल ऐप

  • ईवी-यात्रा पोर्टल‘: ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने विकसित किया है-
    • इलेक्ट्रिक वाहन हेतु सार्वजनिक ईवी चार्जर के लिए वाहन अंतर्गत दिशा ज्ञान प्रणाली (इन-व्हीकल नेविगेशन) की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन,
    • देश में ई-गतिशीलता को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य-स्तरीय पहलों पर सूचना का प्रसार करने के लिए एक वेबसाइट, एवं
    • सीपीओ को राष्ट्रीय ऑनलाइन डेटाबेस में सुरक्षित रूप से अपने चार्ज विवरण दर्ज करने में सक्षम बनाने के लिए एक वेब-पोर्टल।
  • ईवी यात्रामोबाइल ऐप: “ईवी यात्रा” नामक मोबाइल एप्लिकेशन को निकटतम सार्वजनिक ईवी चार्जर में इन-व्हीकल नेविगेशन की सुविधा के लिए डिज़ाइन एवं विकसित किया गया है।
    • इस मोबाइल एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर एवं  एप्पल स्टोर से iPhone एवं  एंड्राइड स्मार्टफ़ोन दोनों पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है तथा सरलता से इंस्टॉल किया जा सकता है।

 

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 कब मनाया जाता है?

उत्तर. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाता है।

प्र. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का उद्देश्य ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।

प्र. ईवी यात्रामोबाइल ऐप क्या है?

उत्तर. “ईवी यात्रा” मोबाइल ऐप को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 के अवसर पर निकटतम सार्वजनिक ईवी चार्जर में इन-व्हीकल नेविगेशन की सुविधा के लिए प्रारंभ किया गया था।

 

यूपीएससी परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी-16 दिसंबर 2022 जल संरक्षण अभियानों एवं योजनाओं की सूची यूपीएससी दैनिक समसामयिकी प्रिलिम्स बिट्स, 15 दिसंबर 2022 परमाणु संलयन एवं स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य
इंडो-ग्रीक कॉन्फ्रेंस 2022 भारत की G20 अध्यक्षता के तहत G20  वित्त एवं केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों (फाइनेंस एंड सेंट्रल बैंक डेप्युटीज/FCBD) की प्रथम बैठक प्रारंभ यूपीएससी परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी 14 दिसंबर 2022 |प्रीलिम्स बिट्स श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती: यूपीएससी के लिए सबकुछ जानें
तवांग में भारत-चीन आमने-सामने: यूपीएससी के लिए सब कुछ जानें राष्ट्रीय नवीनीकरण की राजनीति- हिंदू संपादकीय विश्लेषण दैनिक समसामयिकी यूपीएससी प्रीलिम्स बिट्स – 13 दिसंबर 2022 न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (NILP) उद्देश्य, चुनौतियाँ एवं सरकार द्वारा उठाए गए कदम
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me