Home   »   Chandrayaan-2 gauges sodium content on Moon’s...   »   Chandrayaan-2 gauges sodium content on Moon’s...

चंद्रयान -2 ने चंद्रमा की सतह पर सोडियम की मात्रा को मापा

चंद्रयान –2 ने चंद्रमा की सतह पर सोडियम की मात्रा को मापा: यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • सामान्य अध्ययन III- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां

हिंदी

चंद्रयान –2 ने चंद्रमा की सतह पर सोडियम की मात्रा को मापा: प्रसंग

  • इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -2 मिशन पर क्लास उपकरण (चंद्रयान -2 लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर/CLASS) का उपयोग करके चंद्रमा की सतह पर सोडियम के वैश्विक वितरण का मापन किया है।
  • एक्स-रे प्रतिदीप्तिशील वर्ण क्रम (फ्लोरोसेंट स्पेक्ट्रा) का उपयोग करके चंद्रमा की सतह पर सोडियम का वैश्विक स्तर पर माप प्रदान करने का यह प्रथम प्रयास है।

 

चंद्रयान –2

  • चंद्रयान -2 में एक ऑर्बिटर, लैंडर तथा रोवर सम्मिलित थे, जो सभी चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित थे।
  • ऑर्बिटर चंद्रमा को 100 किलोमीटर की कक्षा से देखेगा, जबकि लैंडर एवं रोवर मॉड्यूल को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने हेतु प्रथक किया जाना था।
  • इसरो ने लैंडर मॉड्यूल का नाम विक्रम, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के अग्रदूत विक्रम साराभाई  के नाम पर एवं रोवर मॉड्यूल को प्रज्ञान के नाम पर रखा था, जिसका अर्थ ज्ञान होता है।
  • मिशन का ऑर्बिटर भाग सामान्य रूप से कार्य कर रहा है। इसमें आठ उपकरण हैं।
  • इनमें से प्रत्येक उपकरण ने व्यापक मात्रा में डेटा का उत्पादन किया है जो चंद्रमा पर नवीन रोशनी डालता है तथा एक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है जिसका उपयोग आगे के अन्वेषण में किया जा सकता है।

 

एक्स-रे प्रतिदीप्ति

  • इसका उपयोग आमतौर पर गैर-विनाशकारी रीति से सामग्री की संरचना का अध्ययन करने हेतु किया जाता है।
  • जब सूर्य पर सौर ज्वाला (प्रदीप्ति) समाप्त हो जाती है, तो एक्स-रे विकिरण की एक विशाल मात्रा चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे एक्स-रे प्रतिदीप्ति प्रारंभ होती है।
  • क्लास  उपकरण चंद्रमा से आने वाले एक्स-रे फोटॉन की ऊर्जा को मापता  है एवं कुल संख्या की गणना  करता है।
  • फोटॉन की ऊर्जा परमाणु को इंगित करती है (उदाहरण के लिए, सोडियम परमाणु 1.04 किलो वाट के एक्स-रे फोटॉन उत्सर्जित करते हैं) और तीव्रता (इंटेंसिटी) कितने परमाणु मौजूद हैं इसका एक मापन है।

 

चंद्रमा पर सोडियम की उपस्थिति: महत्व

  • सोडियम का उपयोग चंद्रमा के अस्थिर इतिहास के अनुरेखक के रूप में किया जा सकता है।
  • जब पृथ्वी  से तुलना की जाती है, चंद्रमा पर सोडियम जैसे वाष्पशील तत्वों की अत्यधिक कमी है।
  • आज चंद्रमा पर वाष्पशील पदार्थों की मात्रा का उपयोग पृथ्वी-चंद्रमा तंत्र के गठन परिदृश्यों का परीक्षण करने के लिए किया जा सकता है।

 

संयुक्त राष्ट्र का पुनर्निर्माण भारत का डार्क स्काई रिजर्व लाइफ अभियान के तहत अग्नि तत्व राष्ट्रीय लोक अदालत 2022
साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 ग्लोबल न्यूज फोरम 2022 मानव विकास पर शोध कार्य के लिए चिकित्सा का नोबेल
आयुष्मान भारत योजना मध्यस्थता विधेयक, 2021 संपादकीय विश्लेषण- एक्सहुमिंग न्यू लाइट यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूलिप)
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.