Home   »   BRICS Summit 2022   »   BRICS Grouping 2022

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक 2022

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक 2022- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: अंतर्राष्ट्रीय संबंध- द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक समूह तथा भारत से जुड़े एवं/या भारत के हितों को प्रभावित करने वाले समझौते।

हिंदी

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक 2022 चर्चा में क्यों है?

  • हाल ही में, श्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने ब्रिक्स सदस्य देशों की पर्यटन मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

 

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक 2022

  • भागीदारी: ब्रिक्स देशों जैसे ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन मंत्रियों ने ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
  • थीम: ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक 2022 ने हरित विकास, सतत विकास एवं लोचदार पुनर्प्राप्ति (ग्रीन ग्रोथ, सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड रेजिलिएंट रिकवरी) थीम पर शासकीय सूचना को अपनाया।
  • ब्रिक्स 2022 की अध्यक्षता: चीन ने भारत से 2022 में ब्रिक्स काउंसिल की अध्यक्षता ग्रहण की।
    • 2021 में ब्रिक्स की भारत की अध्यक्षता के दौरान धारणीयता, नवीकरणीय संसाधनों की ओर परिवर्तन, रोजगार सृजन, पर्यटन पुनर्प्राप्ति में तेजी लाने के लिए हरित एवं सतत पर्यटन प्रथाओं को प्रोत्साहित करने पर मुख्य बल दिया गया था।

 

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक 2022 में भारत

  • हरित पर्यटन के लिए ब्रिक्स गठबंधन: भारतीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि भारत ने 2021 में भारत की ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान हरित पर्यटन के लिए ब्रिक्स गठबंधन प्रारंभ किया था।
  • पर्यटन का सतत विकास: भारत सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा को लागू करने एवं पर्यटन क्षेत्र में सतत विकास को प्रोत्साहित करने को भी बहुत महत्व देता है।
    • यह विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन में चुनौतियों को हल करने के लिए है।
  • भारतीय दृष्टिकोण: भारत का दृष्टिकोण कोविड-19 पश्चात के विकास एवं पर्यटन क्षेत्र के विकास तथा सांस्कृतिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन, एमआईसीई, चिकित्सा, कल्याण पर्यटन एवं ग्रामीण पर्यटन जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • उपरोक्त को प्राप्त करने के लिए, निम्नलिखित प्रमुख पहलों  का अभिनिर्धारण किया गया है-
    • हरित विकास एवं सतत विकास
    • डिजिटल पर्यटन
    • गंतव्य प्रबंधन
    • पर्यटन एवं आतिथ्य, कौशल विकास तथा एमएसएमई विकास।
  • यह 2022-23 में भारत की  शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन/SCO) की अध्यक्षता एवं जी 20 की अध्यक्षता में भी प्रतिबिंबित होगा।

 

हरित पर्यटन के लिए ब्रिक्स गठबंधन

  • हरित पर्यटन के लिए ब्रिक्स गठबंधन के बारे में: हरित पर्यटन के लिए ब्रिक्स गठबंधन उन उपायों को प्रोत्साहित करता है जो एक अधिक लोचशील, सतत एवं समावेशी पर्यटन क्षेत्र को आकार दे सकते हैं।
  • महत्व: हरित पर्यटन के लिए ब्रिक्स गठबंधन धारणीय तर्ज पर पर्यटन की पुनः प्राप्ति एवं विकास में गति ला सकता है।

 

ब्रिक्स समूह 

  • ब्रिक्स समूह के बारे में: ब्रिक्स विश्व की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं, जैसे ब्राजील, रूस, भारत, चीन  तथा दक्षिण अफ्रीका के समूह के लिए एक संक्षिप्त शब्द है।
  • पृष्ठभूमि: 2001 में, गोल्डमैन सैक्स के जिम ओ’नील ने “बिल्डिंग बेटर ग्लोबल इकोनॉमिक ब्रिक्स” नामक एक शोध पत्र लिखा था, जिसमें बताया गया था कि विश्व में भविष्य की जीडीपी वृद्धि चीन, भारत, रूस  तथा ब्राजील से आएगी।
    • यद्यपि शोध पत्र ने किसी औपचारिक समूह की सिफारिश नहीं की, किंतु इसने कहा कि ब्रिक अर्थव्यवस्थाएं संयुक्त रूप से 2039 से  पूर्व पश्चिमी प्रभुत्व वाली विश्व व्यवस्था को पीछे छोड़ देंगी।
  • ब्रिक्स का गठन: 2006 में, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में जी-8 (जिसे अब जी-7 कहा जाता है) शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की एवं उस वर्ष ब्रिक को औपचारिक रूप दिया गया।
    • कुछ ही समय बाद, सितंबर 2006 में, ब्रिक विदेश मंत्रियों की पहली बैठक के दौरान समूह को ब्रिक के रूप में औपचारिक रूप प्रदान किया गया, जो न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस के दौरान हुई थी।
    • पहला औपचारिक शिखर सम्मेलन: 2009 में रूसी संघ में आयोजित हुआ तथा वैश्विक वित्तीय वास्तुकला में सुधार जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया।
    • दिसंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका को BRIC में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया था, जिसके बाद समूह ने BRICS का संक्षिप्त नाम अपनाया।
    • बाद में दक्षिण अफ्रीका ने 2011 में सान्या, चीन में तीसरे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
  • ब्रिक्स का मुख्यालय: BRICS का कोई मुख्यालय नहीं है, बल्कि BRICS के सभी देशों के अपने-अपने देश में BRICS को समर्पित कार्यालय हैं।
  • ब्रिक्स की संरचना: ब्रिक्स संगठन के रूप में अस्तित्व में नहीं है, किंतु यह पांच देशों के सर्वोच्च नेताओं के  मध्य एक वार्षिक शिखर सम्मेलन है।
  • ब्रिक्स की अध्यक्षता: फोरम की अध्यक्षता को संक्षिप्त रूप से बी-आर-आई-सी-एस के अनुसार सदस्यों के  मध्य वार्षिक रूप से क्रमावर्तित किया जाता है।
    • भारत  के पास जनवरी 2021 से ब्रिक्स की अध्यक्षता थी।
    • वर्तमान में ब्रिक्स की अध्यक्षता, चीन के पास है।
  • ब्रिक्स का महत्व: ब्रिक्स के सदस्य देश एक साथ निम्नलिखित का प्रतिनिधित्व करते हैं-
    • वैश्विक जनसंख्या का 41%
    • वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 24% एवं
    • वैश्विक व्यापार का 16%

 

संपादकीय विश्लेषण- रिफॉर्म्स एंड द टास्क ऑफ गेटिंग टीचर्स ऑन बोर्ड हिजाब एवं अनिवार्यता का सिद्धांत पादप संधि ई-गवर्नेंस 
राज्य पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन JIMEX 22- जापान भारत समुद्री अभ्यास 2022 पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) प्रधानमंत्री मोदी ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का लोकार्पण किया
सहाय प्रदत्त आत्महत्या (असिस्टेड सुसाइड) उलझी हुई परमाणु घड़ियाँ राष्ट्रीय रसद नीति (एनएलपी) 2022 जारी महिला एसएचजी सम्मेलन 2022
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me