Table of Contents
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) – यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता
- जीएस पेपर 2: अंतर्राष्ट्रीय संबंध- महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, अभिकरण तथा मंच- उनकी संरचना, अधिदेश।
समाचारों में विश्व आर्थिक मंच (WEF)
- हाल ही में, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री 23-25 मई 2022 तक दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे।
विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2022 की बैठक
- यह वैश्विक वृत्तांत को आकार देने में एक महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक हितधारक के रूप में भारत की स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायता करेगा, विशेष रूप से जब भारत 2023 में जी -20 की अध्यक्षता ग्रहण करने वाला है।
- विश्व आर्थिक मंच अपने मजबूत आर्थिक विकास एवं स्थिर व्यष्टि अर्थशास्त्रीय (मैक्रोइकॉनॉमिक) संकेतकों को देखते हुए भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में पेश करने का एक मंच भी होगा।
- यह वर्ष विश्व आर्थिक मंच की 50वीं वर्षगांठ एवं भारत के साथ मंच के सहयोग के 35 वर्षों के अनुरूप है जो भारत को केंद्र तथा राज्यों सहित अपनी एकीकृत उपस्थिति को प्रदर्शित करने का का अवसर प्रदान करेगा।
- आजादी के 75 वर्ष एवं ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को चिह्नित करने के लिए, डीपीआईआईटी ने 22-26 मई 2022 तक विश्व आर्थिक मंच, दावोस में समेकित मार्की भारत की उपस्थिति की पहल की है।
- इंडिया लाउंज के साथ-साथ, एक स्टेट लाउंज भी स्थापित किया गया है।
विश्व आर्थिक मंच (WEF)
- विश्व आर्थिक मंच (WEF) के बारे में: विश्व आर्थिक मंच (WEF) एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी तथा पक्ष समर्थन संगठन है।
- क्लॉस श्वाब को 24जनवरी , 1971 को विश्व आर्थिक मंच (WEF) की स्थापना करने का श्रेय दिया जाता है।
- इसे स्विस सरकार द्वारा सार्वजनिक-निजी सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त है।
- विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय: विश्व आर्थिक मंच (WEF) स्विट्जरलैंड के जिनेवा में अवस्थित है।
- वित्तपोषण: विश्व आर्थिक मंच (WEF) को अधिकांशतः इसके 1,000 सदस्य कंपनियों द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।
- अधिदेश: WEF वैश्विक, क्षेत्रीय एवं उद्योग एजेंडा को आकार देने के लिए व्यवसाय, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं समाज के अन्य नेतृत्व कर्ताओं को सम्मिलित कर वैश्विक स्थिति में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2022
- विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2022 के बारे में: विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2022 विश्व आर्थिक मंच के सहयोगी, बहु-हितधारक प्रभाव के दर्शन को मूर्त रूप प्रदान करेगी।
- अधिदेश: विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक एक विशिष्ट सहयोगी वातावरण प्रदान करती है जिसमें पुनः-संयोजन, अंतर्दृष्टि साझा करना, नवीन दृष्टिकोण प्राप्त करना एवं समस्या-समाधान करने वाले समुदायों तथा पहलों का निर्माण करना है।
- और गहन होते वैश्विक संघर्षों एवं विभंजन की पृष्ठभूमि में, यह वैश्विक उत्तरदायित्व तथा सहयोग के एक नवीन युग का प्रारंभ होगा।
- विश्व आर्थिक मंच के वार्षिक बैठक की थीम: विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक की सामग्री 8 प्रमुख विषयों में विभाजित है जो आपको बैठक के दौरान संबोधित विविध विषयों का पता लगाने की अनुमति प्रदान करती है।




TSPSC Group 1 Question Paper 2024, Downl...
TSPSC Group 1 Answer key 2024 Out, Downl...
UPSC Prelims 2024 Question Paper, Downlo...
