Home   »   UPSC CSE 2022 Study Plan   »   UPSC CSE 2022 Current Affairs Preparation

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022  हेतु समसामयिकी की तैयारी

यूपीएससी 2022 के लिए करेंट अफेयर्स कैसे तैयार करें?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 करेंट अफेयर्स की तैयारी:  संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी की है। यूपीएससी 2022 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार प्रायः इस प्रश्न से जूझते हैं कि यूपीएससी 2022 के लिए करेंट अफेयर्स कैसे तैयार करें।  यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में समसामयिकी (करेंट अफेयर्स) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लेख में, हम  यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 हेतु करेंट अफेयर्स की तैयारी से संबंधित रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Uncategorised

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 करेंट अफेयर्स की तैयारी:  यूपीएससी 2022 के लिए करेंट अफेयर्स का महत्व 

समसामयिकी यूपीएससी की तैयारी का एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है-  यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा दोनों के लिए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए करेंट अफेयर्स में वर्तमान घटनाक्रमों के साथ-साथ अन्य स्थैतिक विषयों जैसे कि राजव्यवस्था, इतिहास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भूगोल, अर्थव्यवस्था इत्यादि को  सम्मिलित किया जाएगा। स्थैतिक विषयों में, प्रश्न  प्रायः स्थैतिक एवं साथ ही वर्तमान पहलुओं का मिश्रण होते हैं।

करंट अफेयर्स की यह सर्वव्यापी प्रकृति, इसे यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम एक विस्तृत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022  हेतु करेंट अफेयर्स के तैयारी  की रणनीति प्रदान करेंगे। यह सहायक सिद्ध होगा, विशेष रूप से शुरुआती (बिगिनर्स) लोगों के लिए, जिनके लिए  यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 में यह प्रथम प्रयास होगा।

यूपीएससी एवं राज्य लोक सेवा आयोगों की परीक्षाओं हेतु नि शुल्क अध्ययन सामग्री प्राप्त करें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 समसामयिकी-  यूपीएससी 2022 के लिए करेंट अफेयर्स को कैसे कवर करें 

चूंकि करंट अफेयर्स यूपीएससी की तैयारी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसे व्यापक रूप से कवर करने की आवश्यकता है। इस खंड में, हम यूपीएससी 2022 के लिए करंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें, इस पर चर्चा करने जा रहे हैं। उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 करंट अफेयर्स के लिए निम्नलिखित स्रोतों का अनुसरण करना है-

 

 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 करंट अफेयर्स: स्रोत

  • एक मानक समाचार पत्र: दैनिक करंट अफेयर्स से संबंधित समाचारों के लिए उम्मीदवारों को इंडियन एक्सप्रेस / द हिंदू / लाइव मिंट का संदर्भ ग्रहण करना चाहिए।
  • सरकारी स्रोत: करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को सरकारी स्रोतों जैसे पीआईबी, योजना, राज्यसभा टीवी इत्यादि का संदर्भ लेना चाहिए।
  • मासिक पत्रिका: मासिक पत्रिकाएं यूपीएससी  सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022  हेतु करेंट अफेयर्स की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे पूरे एक महीने के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर करते हैं तथा विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए जाते हैं।
    • मासिक पत्रिकाओं के लिए, यूपीएससी परीक्षा 2022 के लिए आप ADDA247 मासिक पत्रिका देख सकते हैं।

Uncategorised

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 करेंट अफेयर्स: यूपीएससी 2022  प्रारंभिक परीक्षा हेतु समसामयिकी की तैयारी कैसे करें

  • करेंट अफेयर्स स्रोतों को कवर करें: उम्मीदवारों को यूपीएससी समसामयिकी हेतु सभी उल्लिखित स्रोतों को कवर करना चाहिए।
  • पुनर्भ्यास करें, पुनर्भ्यास करें एवं पुनर्भ्यास करें: मासिक करंट अफेयर्स पत्रिका का संदर्भ ग्रहण करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय के साथ इसे यथासंभव कई बार पुनर्भ्यास करें। यह जानकारी को समेकित करने में आपकी सहायता करता है  तथा विभिन्न स्थैतिक विषयों के साथ संबंध सिद्ध करने में भी सहायता करता है।
  • मॉक टेस्ट हल करें: करंट अफेयर्स पर यूपीएससी मॉक टेस्ट को हल करने से  अनेक प्रकार से सहायता प्राप्त होती है। यह आपको विभिन्न अवधारणाओं का पुनर्भ्यास करने, अंतर-संपर्क स्थापित करने में सहायता करता है तथा आपको विभिन्न टॉपिक के बारे में अतिरिक्त ज्ञान भी उपलब्ध कराता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 अध्ययन योजना | शुरुआती / फ्रेशर्स के लिए परीक्षा रणनीति

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी हेतु रणनीति: छह समर्पित चरण

यूपीएससी सिविल सेवा  परीक्षा 2022  विगत वर्षों के प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022:  विगत वर्षों के प्रारंभिक परीक्षा के पेपर डाउनलोड

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 विगत वर्षों के कट ऑफ

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पाठ्यक्रम:  यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2022

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022: सिविल सेवा के बारे में जानें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 वेतन संरचना

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पात्रता मानदंड

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me