Home   »   UPSC CSE Prelims 2022 Notification   »   यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022:  विगत...

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022:  विगत वर्षों के प्रारंभिक परीक्षा के पेपर डाउनलोड

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के विगत वर्षों के  प्रश्न पत्र

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 विगत वर्षों के प्रश्न पत्र: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी की है। यूपीएससी आईएएस परीक्षा 2022 को उत्तीर्ण करने हेतु उम्मीदवारों को  यूपीएससी सिविल सेवा  प्रारंभिक परीक्षा के विगत वर्ष के प्रश्न पत्रों के बारे में एक आइडिया होना चाहिए। यूपीएससी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति के बारे में जानना महत्वपूर्ण है। यूपीएससी विगत वर्षों के प्रश्नों को आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानने हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है एवं इस प्रकार यह तैयारी हेतु प्रभावी ढंग से रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लेख में, हम आपको यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र पीडीएफ के रूप में प्रदान कर रहे हैं।

Uncategorised

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के विगत वर्षों के प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड: यूपीएससी के विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों की सूची

 

वर्ष यूपीएससी विगत वर्षों के प्रश्न पत्र पीडीएफ रूप में
2021 यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 प्रश्न पत्र
2020 यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2020
2019 यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2019
2018 यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2018
2017 यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2017
2016 यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2016
2015 यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2015
2014 यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2014

 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए प्रयासरत हैं? सुनिश्चित चयन के लिए सर्वश्रेष्ठ टेस्ट श्रृंखला प्राप्त करें:  यहां क्लिक करें

 

यूपीएससी  एवं राज्य  लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए नि शुल्क अध्ययन सामग्री प्राप्त करें

यूपीएससी के सिविल सेवा की विगत विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना क्यों महत्वपूर्ण है?

पूछे गए प्रश्नों की प्रकृति को समझने हेतु

किसी पुस्तक को पढ़ना आरंभ करने से पूर्व, एक उम्मीदवार को पता होना चाहिए कि यूपीएससी आम तौर पर आईएएस प्रारंभिक परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछता है। उदाहरण के लिए, अनेक परीक्षाओं में एक शब्द के उत्तर के विपरीत; यहां, उम्मीदवारों को कभी-कभी 2,3 या 4 विकल्पों का चयन करना होता है। विकल्पों के प्रकार के अलावा, प्रश्न विश्लेषणात्मक एवं तथ्यात्मक दोनों प्रकार के होते हैं। इन बातों को पहले से जानने से उम्मीदवारों को विषयों को बेहतर ढंग से तैयार करने में अत्यधिक सहायता प्राप्त होगी।

 

किसी विशिष्ट टॉपिक के महत्व को समझने हेतु

यूपीएससी का पाठ्यक्रम अत्यंत विस्तृत है एवं इसमें कोई संदेह नहीं है कि संपूर्ण पाठ्यक्रम को विस्तृत रूप से कवर करना छात्रों को भारी क्षति पहुंचाता है। हालांकि, सावधानीपूर्वक परीक्षण करने पर, उम्मीदवार को पता चल जाएगा कि कुछ ऐसे टॉपिक हैं जो यूपीएससी के पसंदीदा हैं। उदाहरण: आधुनिक इतिहास में राष्ट्रीय आंदोलन, राज्य व्यवस्था में पंचायती राज संस्थाएं, भूगोल में मानसून एवं पर्यावरण में मृदा। ये  मात्र कुछ उदाहरण ही हैं एवं यदि आप इसे ध्यान से करेंगे तो आप और अधिक टॉपिक्स को रेखांकित कर पाएंगे।

Uncategorised

निरसन/ एलिमिनेशन तकनीकों को समझने हेतु

निरसन तकनीकों के बारे में कोई दृढ़ नियम नहीं है। हालांकि, जब विकल्पों के उन्मूलन की बात आती है तो यूपीएससी प्रत्येक आईएएस प्रारंभिक परीक्षा में एक पैटर्न का अनुसरण करता है। प्रत्येक उम्मीदवार को यह स्वीकार करना चाहिए कि केवल ज्ञान का संचय करके आईएएस प्रारंभिक परीक्षा को उत्तीर्ण करना संभव नहीं है। जब किसी विकल्प के चयन की बात आती है तो उसके पास कुछ गुण होने चाहिए। यूपीएससी के विगत वर्षों के पेपर आपको इस बारे में एक धारणा प्रदान करते हैं कि किन विकल्पों को सही तरीके से चिह्नित किया जाना चाहिए। एक बार चयन प्रक्रिया का चक्र समाप्त होने पर, यूपीएससी द्वारा प्रत्येक वर्ष जारी की जाने वाली उत्तर कुंजी को देखना सुनिश्चित करें।

 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 विगत वर्षों के कट ऑफ

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पाठ्यक्रम:  यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2022

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022: सिविल सेवा के बारे में जानें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 वेतन संरचना

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पात्रता मानदंड

 

 

 

 

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.