Home   »   Technical Textiles   »   Technical Textiles

टेक्नोटेक्स 2023- तकनीकी वस्त्रों को प्रोत्साहन

टेक्नोटेक्स 2023- यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता

टेक्नोटेक्स 2023: तकनीकी वस्त्र (टेक्निकल टेक्सटाइल) एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण विकास है जो विभिन्न उद्योगों में उपयोग किया जाता है एवं उनके विकास में सहायता करता है। टेक्नोटेक्स 2023 भारत में तकनीकी वस्त्रों के उपयोग को प्रोत्साहित करने हेतु एक कार्यक्रम है। टेक्नोटेक्स 2023 यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 3- विभिन्न उद्योग एवं आर्थिक विकास के अन्य पहलू) के लिए महत्वपूर्ण है।

 

टेक्नोटेक्स 2023 चर्चा में क्यों है

  • तकनीकी वस्त्रों पर भारत का प्रमुख शो – ‘टेक्नोटेक्स 2023’ 22 से 24 फरवरी 2023 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

 

टेक्नोटेक्स 2023 क्या है?

  • टेक्नोटेक्स 2023 के बारे में: टेक्नोटेक्स 2023 भारत में सर्वाधिक वृहद तकनीकी कपड़ा उद्योग है।
    • यह भारत एवं संपूर्ण विश्व के शीर्ष सीईओ, निर्माताओं, उद्योग जगत के सहभागियों, क्रय प्रबंधकों एवं आपूर्तिकर्ताओं से मिलने के लिए अपने उपस्थित लोगों को पहुंच एवं नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करने पर केंद्रित है।
  • आयोजन निकाय: राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल्स मिशन/NTTM) के तहत फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री (फिक्की)के सहयोग से भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय द्वारा टेक्नोटेक्स 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
  • फोकस क्षेत्र: टेक्नोटेक्स 2023 स्टार्टअप वेंचर्स को सशक्त बनाने, सर्वोत्तम पद्धतियों पर ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने तथा स्टार्टअप्स के लिए उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र की क्षमता विकसित करने पर चर्चा पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • भागीदारी: टेक्नोटेक्स 2023 में निम्नलिखित की संभावना व्यक्त की गई है-
    • 15,000 से अधिक व्यापार आगंतुकों की भागीदारी एवं
    • आयोजन के दशकीय संस्करण में भारत सरकार के साथ-साथ विदेशों में सभी राजनयिकों तथा सीईओ  इत्यादि सहित उपयोगकर्ता उद्योगों के साथ एक व्यापक अन्योन्य क्रिया।

 

टेक्नोटेक्स 2023 का महत्व

  • टेक्नोटेक्स 2023 का आयोजन सर्वाधिक उपयुक्त समय पर किया जा रहा है जब भारत ने जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की है।
  • जी-20 की अध्यक्षता भारत को वैश्विक महत्व के आग्रहपूर्ण मामलों पर वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का एक असाधारण अवसर प्रदान करती है।
  • टेक्नोटेक्स 2023 स्टार्टअप उद्यमियों के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है जो सम्पूर्ण विश्व में  सर्वाधिक तीव्र गति से वृद्धि करने वाली श्रेणी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

तकनीकी वस्त्र को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार की पहल

  • सरकार ने तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं जैसे-
    • पीएलआई योजना,
    • एचएसएन कोड,
    • राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन।
  • तकनीकी वस्त्र उत्पादों के अंतिम उपयोग में उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला सम्मिलित है, जिससे भारत में उच्च मूल्य क्षेत्र के रूप में अवसरों की अधिकता प्राप्त होती है।

 

तकनीकी वस्त्र क्या है?

  • तकनीकी वस्त्र, वस्त्र सामग्री एवं उत्पाद हैं जो मुख्य रूप से सौंदर्य विशेषताओं के स्थान पर तकनीकी प्रदर्शन एवं कार्यात्मक गुणों के लिए निर्मित होते हैं।
  • तकनीकी वस्त्र उत्पादों को उनके अनुप्रयोग के क्षेत्रों के आधार पर 12 व्यापक श्रेणियों (एग्रोटेक, बिल्डटेक, क्लॉथटेक, जियोटेक, होमटेक, इंडुटेक, मोबिलटेक, मेडिटेक, प्रोटेक, स्पोर्टटेक, ओकोटेक, पैकटेक) में विभाजित किया गया है।

 

भारत में तकनीकी वस्त्र

  • भारत 250 बिलियन अमरीकी डालर के विश्व बाजार के आकार का लगभग 6% साझा करता है।
  • यद्यपि, 4% वैश्विक औसत विकास की तुलना में इस खंड की वार्षिक औसत वृद्धि 12% है।
  • उन्नत देशों में 30-70% की तुलना में भारत में तकनीकी वस्त्रों का प्रवेश स्तर अल्प केवल 5-10% है।

 

तकनीकी वस्त्रों के अनुप्रयोग

  • तकनीकी वस्त्र, वस्त्र उद्योग का का अत्याधुनिक खंड है, जिसका उपयोग निम्नलिखित विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है
  • कृषि,
    • सड़क,
    • रेलवे पटरियां,
    • खेल,
    • स्वास्थ्य
    • बुलेट प्रूफ जैकेट,
    • फायर प्रूफ जैकेट,
    • उच्च ऊंचाई वाले लड़ाकू उपकरण एवं
    • अंतरिक्ष अनुप्रयोग

 

तकनीकी वस्त्रों के लाभ

  • यह भारत में विनिर्माण एवं निर्यात गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में सहायता करेगा।
  • कृषि, जल-कृषि (एक्वाकल्चर), दुग्ध उद्योग (डेयरी),  कुक्कुट पालन उद्योग (पोल्ट्री) इत्यादि में तकनीकी वस्त्रों के उपयोग से लागत बचत, जल एवं मृदा संरक्षण, बेहतर कृषि उत्पादकता तथा किसानों की प्रति एकड़ भूमि में उच्च आय में समग्र सुधार आएगा।
  • राजमार्गों, रेलवे एवं बंदरगाहों में भू-वस्त्रों (जियो-टेक्सटाइल) के उपयोग से मजबूत आधारिक संरचना,  निम्न रखरखाव लागत एवं आधारिक अवसंरचना की परिसंपत्तियों का उच्च जीवन चक्र होगा।

 

टेक्नोटेक्स 2023 के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. टेक्नोटेक्स 2023 क्या है?

उत्तर. टेक्नोटेक्स 2023 भारत एवं संपूर्ण विश्व के शीर्ष सीईओ, निर्माताओं, उद्योग जगत के सहभागियों, क्रय प्रबंधकों एवं आपूर्तिकर्ताओं से मिलने के लिए अपने उपस्थित लोगों को पहुंच एवं नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करने पर केंद्रित है।

प्र. टेक्नोटेक्स 2023 का आयोजन कौन कर रहा है?

उत्तर. राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल्स मिशन/NTTM) के तहत फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री (फिक्की)के सहयोग से भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय द्वारा टेक्नोटेक्स 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्र. तकनीकी वस्त्र बाजार में  भारत की वैश्विक हिस्सेदारी कितनी है?

उत्तर. भारत 250 बिलियन अमरीकी डालर के विश्व बाजार के आकार के लगभग 6% भाग की हिस्सेदारी करता है।

 

दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता में संशोधन करेगी सरकार पैरोल एवं फरलो नियमों में एकरूपता नहीं- द हिंदू संपादकीय विश्लेषण विझिनजाम बंदरगाह परियोजना: विरोध क्यों कर रहे हैं मछुआरे यूपीएससी दैनिक समसामयिकी – 06 दिसंबर 2022 | प्रीलिम्स बिट्स
ाजरा-स्मार्ट पोषक आहार सम्मेलन- पोषक-अनाज के निर्यात को बढ़ावा देना भारत की जी-20 की अध्यक्षता- पहली शेरपा बैठक प्रारंभ एक मजबूत त्रिमूर्ति की ओर- द हिंदू संपादकीय विश्लेषण कौन थे स्वर्गदेव सौलुंग सुकफा? | असम दिवस समारोह 2022
ई-कॉमर्स पर ओएनडीसी परियोजना क्या है? | छोटे शहरों में विस्तार करने हेतु व्यक्तित्व अधिकार- व्यक्तित्व अधिकार प्रमुख हस्तियों (सेलेब्रिटीज) की सुरक्षा कैसे करते हैं? अन्य देशों में भारतीय राजदूतों की सूची यूपीएससी के लिए दैनिक समसामयिकी- 05 नवंबर |प्रीलिम्स बिट्स
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me