Home   »   Regional Conference on Administrative Reforms   »   Regional Conference on Administrative Reforms

प्रशासनिक सुधारों पर क्षेत्रीय सम्मेलन 2022

प्रशासनिक सुधारों पर क्षेत्रीय सम्मेलन- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां- विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां  एवं अंतः क्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

हिंदी

प्रशासनिक सुधारों पर क्षेत्रीय सम्मेलन चर्चा में क्यों है?

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह एवं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रशासनिक सुधार 2022 पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

 

प्रशासनिक सुधारों पर क्षेत्रीय सम्मेलन 

  • प्रशासनिक सुधारों पर क्षेत्रीय सम्मेलन के बारे में: प्रशासनिक सुधारों पर क्षेत्रीय सम्मेलन केंद्र, राज्य एवं  जिला स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से सरकार तथा नागरिकों को करीब लाने का एक प्रयास है।
  • स्थल: प्रशासनिक सुधारों पर क्षेत्रीय सम्मेलन अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित किया जा रहा है।
    • प्रशासनिक सुधारों पर क्षेत्रीय सम्मेलन अर्ध-आभासी मोड में आयोजित किया जा रहा है।
  • अधिदेश: इसे निम्नलिखित को अपरिहार्य बनाते हुए “अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार” (मैक्सिमम गवर्नेंस, मिनिमम गवर्नमेंट) के नीतिगत उद्देश्य के साथ अगली पीढ़ी के सुधारों एवं नवाचारों को आगे बढ़ाने वाली डिजिटल तकनीक के उपयोग से सकारात्मक प्रभाव डाला जा रहा है-
    • सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग,
    • ई-सेवाओं तक सार्वभौमिक पहुंच,
    • जिला स्तर पर डिजिटल पहल में उत्कृष्टता एवं
    • उदीयमान प्रौद्योगिकियों को अपनाने तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी/आईसीटी) प्रबंधन के उपयोग में उत्कृष्टता।
  • थीम: “नागरिकों तथा सरकार को प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से करीब लाना” (ब्रिंगिंग सिटीजंस एंड गवर्नमेंट क्लोजर थ्रू एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स)विषय पर प्रशासनिक सुधार 2022 पर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
  • आयोजनकर्ता निकाय: क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा किया जा रहा है।
  • महत्व: क्षेत्रीय प्रशासनिक सम्मेलन उत्तर पूर्वी राज्यों एवं भारत के पूर्वी राज्यों के क्षेत्र को समर्पित है।
    • सम्मेलन में अखिल भारत (पैन-इंडिया) के 300 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।
  • प्रमुख गतिविधियां: राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (द नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस/एनसीजीजी), प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स एंड पब्लिक ग्रीवांसेज/डीएआरपीजी)।
    • एनसीजीजी आगामी 5 वर्षों में अरुणाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं की सरकार के 500 अधिकारियों के लिए शासन में मध्य-कैरियर निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने हेतु अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन की शुरुआत करेगा।

हिंदी

प्रशासनिक सुधार पर क्षेत्रीय सम्मेलन 2022

2 दिवसीय आयोजन के दौरान, निम्नलिखित सत्रों में प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी:

  • शासन में सुधार;
  • पूर्वोत्तर राज्यों में लोक शिकायत निवारण तथा ई-ऑफिस;
  • उत्तर पूर्वी राज्यों में सुशासन पद्धतियां;
  • जिला सुशासन सूचकांक एवं
  • सुशासन  पद्धतियां।

 

उड़ान योजना- विगत पांच वर्षों में प्रदर्शन पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) संपादकीय विश्लेषण- मूविंग पॉलिसी अवे  फ्रॉम पापुलेशन कंट्रोल  आवश्यक वस्तु अधिनियम
संपादकीय विश्लेषण- द कमिंग 75 इयर्स मंथन प्लेटफॉर्म विमोचित पालन ​​1000 राष्ट्रीय अभियान एवं पेरेंटिंग ऐप इथेनॉल सम्मिश्रण को समझना
बाल आधार पहल संपादकीय विश्लेषण- ए ट्रिस्ट विद द पास्ट पोलियो वायरस: लंदन, न्यूयॉर्क और जेरूसलम में मिला  डिजी-यात्रा: इसके बारे में, कार्य एवं संबद्ध लाभ
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me