Home   »   Conclusion   »   International Yoga Day 2022

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2022

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2022- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां– विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां एवं  अंतःक्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

हिंदी

समाचारों में योग पुरस्कार 2022

  • हाल ही में, आयुष मंत्रालय ने प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2022 हेतु नामांकन आमंत्रित किए हैं। विजेताओं की घोषणा 21 जून, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर की जाएगी।

 

योग पुरस्कार 2022 हेतु आवेदन की प्रक्रिया

  • वर्ष 2022 के पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में MyGov प्लेटफॉर्म (https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards-2022/) पर होस्ट की जा रही है।
  • आवेदन / नामांकन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं तथा कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जानी है।
  • नामांकन प्रक्रिया को समझने तथा भाग लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति  एवं संस्थान पीएमवाईए पेज https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards-2022/ पर जा सकते हैं।
  • आवेदक सीधे आवेदन कर सकते हैं अथवा उन्हें इस पुरस्कार प्रक्रिया के तहत विचार के लिए योग के क्षेत्र में कार्य करने वाले किसी प्रमुख व्यक्ति या संगठन द्वारा नामित किया जा सकता है।

 

योग पुरस्कार 2022 की श्रेणियां

  • इसमें भारतीय मूल की संस्थाओं के लिए दो राष्ट्रीय श्रेणियां एवं विदेशी मूल की संस्थाओं के लिए दो अंतर्राष्ट्रीय श्रेणियां शामिल हैं।
  • इन पुरस्कारों के लिए आवेदकों/नामितों का योग में असाधारण योगदान होना चाहिए तथा योग की गहरी समझ होनी चाहिए।
  • एक आवेदक किसी विशेष वर्ष में केवल एक पुरस्कार श्रेणी अर्थात राष्ट्रीय पुरस्कार अथवा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित कर सकता है/नामित किया जा सकता है।

 

योग पुरस्कार 2022  के लिए चयन प्रक्रिया

  • चयन प्रक्रिया एक सुपरिभाषित प्रक्रिया है जिसके लिए आयुष मंत्रालय (एमओए), भारत सरकार (जीओआई) द्वारा दो समितियों का गठन किया जाता है, अर्थात्-
    • स्क्रीनिंग कमेटी एवं
    • मूल्यांकन समिति (जूरी)।
  • उपरोक्त समितियां पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को अंतिम रूप प्रदान करने हेतु चयन एवं मूल्यांकन मानदंड  निर्धारित करेंगी।
  • मूल्यांकन समिति (जूरी) की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव द्वारा की जाती है।

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2014 में संकल्प 69/131 द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।
  • कोविड-19 महामारी के दौरान मानव समुदाय के शारीरिक एवं मानसिक कल्याण को प्रोत्साहित करने में योग का संदेश कभी भी अधिक प्रासंगिक नहीं रहा।
    • संपूर्ण विश्व के समुदायों ने स्वस्थ रहने तथा स्वयं को पुनः जीवंत करने के लिए योग को अपनाया है।

हिंदी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 उलटी गिनती अभियान: यह 13 मार्च 2022 को आरंभ हुआ।
    • 100 दिनों की उलटी गिनती 21 जून 2022 तक 100 संगठनों से जुड़े 100 शहरों पर केंद्रित है।
  • योजनाबद्ध मुख्य गतिविधियां:
    • आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 21 जून 2022 को 75 विरासत विरासत/प्रतिष्ठित सांस्कृतिक स्थलों पर योग का प्रदर्शन किया जाएगा।
    • अन्य कार्यक्रमों में उलटी गिनती के दौरान आयोजित होने वाले योग प्रदर्शन, कार्यशालाएं तथा सेमिनार शामिल हैं।
  • मंत्रालय  विश्व स्वास्थ्य संगठन, माय योग ऐप, नमस्ते ऐप, वाई-ब्रेक एप्लिकेशन तथा विभिन्न जन-केंद्रित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का उपयोग करके योग के लाभों का प्रचार करेगा।
  • गतिविधियों को MyGov प्लेटफॉर्म पर विमोचित किया जाएगा जिसमें फोटो प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, चर्चा, प्रतिज्ञा, मतदान सर्वेक्षण, जिंगल इत्यादि शामिल हैं।

 

5वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन पीएमजीदिशा योजना- ग्राम संपर्क सुनिश्चित करने हेतु उठाए गए कदम  आपराधिक अभिनिर्धारण प्रक्रिया विधेयक 2022 पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का क्रियान्वयन 
डीडीयू-जीकेवाई की समीक्षा भारत के उपराष्ट्रपति की शक्तियां तथा कार्य  भारत के उपराष्ट्रपति (अनुच्छेद 63-73)  जल शक्ति अभियान: कैच द रेन कैंपेन 2022
संपादकीय विश्लेषण- केंद्रीकृत परीक्षण सरिस्का व्याघ्र अभ्यारण्य में भीषण आग श्रीलंका में चीन के उद्यमों को भारतीय विद्युत परियोजनाओं द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना बेरोजगारी के प्रकारों को समझना: संगठित, असंगठित, औपचारिक तथा अनौपचारिक
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me