Home   »   Tourism Sector in India   »   Paryatan Parv 2022- Tourism Festival

पर्यटन पर्व 2022- पर्यटन महोत्सव

पर्यटन पर्व 2022- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 1: भारतीय इतिहास- भारतीय संस्कृति प्राचीन से आधुनिक समय तक कला रूपों, साहित्य एवं वास्तुकला के प्रमुख पहलुओं को समाहित करेगी।

 

हिंदी

पर्यटन पर्व 2022 चर्चा में क्यों है?

  • हाल ही में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में पर्यटन पर्व – 2022 का उद्घाटन किया।
  • केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ने सभी राज्यों से देश में फिल्म पर्यटन एवं देश में आयोजित होने वाले आगामी  जी 20 की अध्यक्षता पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

 

पर्यटन पर्व 2022 (पर्यटन महोत्सव)

  • पर्यटन पर्व के बारे में: ‘पर्यटन पर्व’ माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण पर आधारित एक पहल है जिसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।
    • पर्यटन मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के एक भाग के रूप में ‘पर्यटन पर्व – 2022’ (पर्यटन महोत्सव) का आयोजन कर रहा है।
  • स्थान: पर्यटन महोत्सव 2022 का आयोजन मुंबई में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2022 तक किया जा रहा है।
  • आयोजन मंत्रालय: पर्यटन मंत्रालय को ‘पर्यटन पर्व – 2022’ (पर्यटन महोत्सव) आयोजित करने का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।
  • अधिदेश: पर्यटन पर्व 2022 का आयोजन पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्र के राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश की विविध संस्कृति, कला, शिल्प एवं व्यंजनों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है–
    • महाराष्ट्र,
    • गुजरात,
    • गोवा,
    • मध्य प्रदेश,
    • छत्तीसगढ़ एवं
    • दादरा तथा नगर हवेली एवं दमन तथा दीव के केंद्र शासित प्रदेश ।
  • प्रमुख उद्देश्य: पर्यटन पर्व विशेष रूप से युवाओं को जागरूक करने के लिए घरेलू पर्यटकों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
    • इस वर्ष पर्यटन पर्व में भाग लेने के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
    • यह मुंबईकरों के बीच क्षेत्र की विरासत एवं संस्कृति की बेहतर समझ भी लाएगा।
    • इस आयोजन को भारत के विभिन्न पर्यटन उत्पाद, भोजन, विरासत एवं संस्कृति के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रोत्साहित किया जाता है।

 

पर्यटन पर्व 2022 की मुख्य विशेषताएं

  • पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्र के 8 राज्य पर्यटन विभागों के पर्यटन मंडप तथा मुंबई में मौजूद अन्य राज्य पर्यटन कार्यालय।
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी
  • किचन स्टूडियो – होटल प्रबंधन संस्थान, मुंबई द्वारा ‘पश्चिम – मध्य मिलाप’ विषय के तहत क्षेत्र के व्यंजनों का प्रदर्शन
  • विकास आयुक्त, हस्तशिल्प, कपड़ा मंत्रालय द्वारा आमंत्रित पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्र में 5 राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश के कारीगरों द्वारा 15 हस्तशिल्प स्टालों के साथ शिल्प बाजार।
  • केंद्रीय मंच पर सांस्कृतिक प्रदर्शन संपूर्ण भारत से लोक कलाओं का प्रदर्शन।
  • आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद @2047 विषय पर स्टॉल लगाया।
  • अग्निपथ योजना को प्रोत्साहित करने वाले भारतीय वायु सेना के भर्ती कार्यालय, मुंबई द्वारा स्टाल।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय तथा उसके आसपास के आकर्षणों को सम्मिलित करते हुए क्षेत्रीय स्तर के पर्यटक गाइडों द्वारा निशुल्क निर्देशित पैदल यात्राएं।
  • विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए कला एवं प्रतियोगिताओं पर कार्यशाला
  • आगंतुकों को व्यस्त रखने के लिए अन्य संवादात्मक गतिविधियाँ।

 

यूनेस्को- मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन पोषण अभियान 2022 के तहत पोषण माह 2022 आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण- एनसीएपी के तहत शहरों की रैंकिंग स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ टॉयकैथॉन
पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने हेतु ‘सिम्फनी’ (‘SymphoNE’) सम्मेलन नई विदेश व्यापार नीति मृत्यु दंड नाविक (NavIC)- भारतीय नक्षत्र के साथ नेविगेशन 
रॉटरडैम अभिसमय भारत-यूएई सीईपीए का भारत-यूएई व्यापार पर प्रभाव द्वेष वाक् (हेट स्पीच) धारावी पुनर्विकास परियोजना
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me