Home   »   Mission Vatsalya   »   Mission Vatsalya

मिशन वात्सल्य योजना

मिशन वात्सल्य योजना- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

मिशन वात्सल्य योजना: मिशन वात्सल्य बच्चों के कल्याण एवं पुनर्वास को सुनिश्चित करने हेतु केंद्र सरकार की एक योजना है। मिशन वात्सल्य योजना यूपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन के पेपर 2 (शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां- केंद्र तथा राज्यों द्वारा आबादी के कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं एवं इन योजनाओं के प्रदर्शन) के लिए महत्वपूर्ण है।

हिंदी

समाचारों में मिशन वात्सल्य योजना 

  • हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मिशन वात्सल्य योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  • राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों को दिशा-निर्देशों के वित्तीय मानदंडों के आधार पर मिशन वात्सल्य योजना के तहत वर्ष 2022-23 के लिए अपना वित्तीय प्रस्ताव एवं योजना निर्मित करने हेतु कहा गया है।
  • मिशन वात्सल्य योजना के मानदंड 01 अप्रैल, 2022 से लागू होंगे।

 

मिशन वात्सल्य योजना                                                           

  • मिशन वात्सल्ययोजना के बारे में: “मिशन वात्सल्य” पूर्ववर्ती बाल संरक्षण सेवा (चाइल्ड प्रोटक्शन सर्विसेज/सीपीएस) योजना बच्चों के कल्याणएवं पुनर्वास के लिए 2009-10 से संचालित एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
  • अधिदेश: मिशन वात्सल्य अंतिम उपाय के रूप में बच्चों के संस्थागतकरण के सिद्धांत के आधार पर कठिन परिस्थितियों में बच्चों की परिवार-आधारित गैर-संस्थागत देखभाल को प्रोत्साहित करता है।
  • उद्देश्य: मिशन वात्सल्य के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
    • भारत में प्रत्येक बच्चे के लिए एक स्वस्थ एवं खुशहाल बचपन सुरक्षित करना,
    • उन्हें अपनी संपूर्ण क्षमता का पता लगाने के लिए सक्षम बनाने के अवसर सुनिश्चित करना तथा सभी प्रकार से निरंतर तरीके से फलने-फूलने में उनकी सहायता करना, बच्चों के विकास के लिए एक संवेदनशील, सहायक एवं समकालिक पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करना,
    • किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अधिदेश को पूरा करने एवं सतत विकास लक्ष्यों (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स/एसडीजी) लक्ष्यों को प्राप्त करने में राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की सहायता करना।

हिंदी

मिशन वात्सल्य के प्रमुख विवरण

  • मिशन वात्सल्य का क्रियान्वयन: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय केंद्र प्रायोजित योजना “मिशन वात्सल्य” को लागू कर रहा है।
    • समस्त राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने योजना के क्रियान्वयन हेतु मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग/एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
    • मिशन वात्सल्य को केंद्र एवं राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के मध्य निर्धारित लागत साझा अनुपात के अनुसार केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में लागू किया जाएगा।
  • मिशन वात्सल्य के घटक: मिशन वात्सल्य के तहत घटकों में सम्मिलित हैं-
    • सांविधिक निकायों के कार्यकरण में सुधार;
    • सेवा वितरण संरचनाओं को सुदृढ़ बनाना;
    • संस्थागत देखभाल/सेवाओं का उन्नयन करना;
    • गैर-संस्थागत समुदाय-आधारित देखभाल को प्रोत्साहित करना;
    • आपातकालीन आउटरीच सेवाएं;
    • प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण।
  • वित्तीयन तंत्र: मिशन वात्सल्य योजना को 60:40 के अनुपात में निधि साझाकरण प्रतिरूप (फंड-शेयरिंग पैटर्न) के साथ राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझेदारी में केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में लागू किया जाएगा।
    • यद्यपि, पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र तथा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का अंश 90:10 होगा।
    • केंद्र शासित प्रदेशों में बिना विधायिका के संपूर्ण लागत को कवर करेगा।
  • निधियों का हस्तांतरण: राज्यों को निधि (फंड) मिशन वात्सल्य प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB) के माध्यम से स्वीकृत की जाएगी।
    • मिशन वात्सल्य पीएबी की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री/डब्ल्यूसीडी) सचिव करेंगे, जो अनुदान जारी करने के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त वार्षिक योजनाओं तथा वित्तीय प्रस्तावों की जांच एवं अनुमोदन करेंगे।

 

लैंगिक बजटिंग अधिनियम संपादकीय विश्लेषण- बीटिंग द हीट रोहिणी आयोग को 13वां विस्तार मिला संपादकीय विश्लेषण- रुपये की गिरावट का अर्थ समझना
ब्रिक्स के संचार मंत्रियों की बैठक 2022 उष्ण कटिबंध पर ओजोन का क्षरण  अंतरिक्ष स्थिरता हेतु सम्मेलन 2022  राज्यसभा सचिवालय की संस्तुतियां
पशु स्वास्थ्य सम्मेलन 2022 संपादकीय विश्लेषण: जीएसटी के 5 वर्षों का जायजा लेना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम ग्लोबल फाइंडेक्स रिपोर्ट 2021
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me