Home   »   List of Vice-Presidents of India   »   List of Vice-Presidents of India

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची

  • जीएस पेपर 2: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, उद्विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान  एवं आधारिक संरचना।

हिंदी

भारत के उपराष्ट्रपति

  • संवैधानिक प्रावधान: भारत के उपराष्ट्रपति के पद का उल्लेख भारत के संविधान के भाग V में अध्याय I ( कार्यपालिका) के  अंतर्गत किया गया है।
    • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 में उपराष्ट्रपति के पद का उल्लेख है।
    • संविधान के अनुच्छेद 63-73 भारत के उपराष्ट्रपति की अर्हता, निर्वाचन तथा पदच्युति से संबंधित हैं।
  • संवैधानिक स्थिति: भारत के उपराष्ट्रपति  का पद देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है।
  • वर्तमान उपराष्ट्रपति: मुप्पवरपु वेंकैया नायडू भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति हैं।

लोकसभा अध्यक्षों की सूची 

भारत के उप-राष्ट्रपतियों की सूची 

  • उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति का पद ग्रहण करने की तिथि से से पांच वर्ष की अवधि के लिए पद धारण करता है।
  • रिक्ति: 
    • कार्यकाल की समाप्ति: जब उनका पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होता है तो रिक्ति निर्मित हो जाती है।
    • त्यागपत्र के माध्यम से: भारत के उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंपकर पांच वर्ष की अवधि के पूर्व अपना त्यागपत्र दे सकते हैं।
    • पदच्युति के माध्यम से: उपराष्ट्रपति को संसद द्वारा हटाया जा सकता है।
    • उनकी मृत्यु होने पर
    • उनका निर्वाचन अमान्य होने पर: एक रिक्ति तब भी उत्पन्न होती है जब उनके निर्वाचन को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शून्य घोषित कर दिया जाता है।

हिंदी

1952 से वर्तमान तक के भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची नीचे उल्लिखित है-

भारत के उपराष्ट्रपति पदावधि 
सर्वपल्ली राधाकृष्णन (भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति) 13 मई 1952 – 12 मई 1957

13 मई 1957 – 12 मई 1962

जाकिर हुसैन 13 मई 1962 – 12 मई 1967
वी. वी. गिरी 13 मई 1967 – 3 मई 1969
गोपाल स्वरूप पाठक 31 अगस्त 1969 – 30 अगस्त 1974
बी. डी. जट्टी 31 अगस्त 1974 – 30 अगस्त 1979
मोहम्मद हिदायतुल्ला 31 अगस्त 1979 – 30 अगस्त 1984
आर. वेंकटरमन 31 अगस्त 1984 – 24 जुलाई 1987
शंकर दयाल शर्मा 3 सितंबर 1987 – 24 जुलाई 1992
के. आर. नारायणन 21 अगस्त 1992 – 24 जुलाई 1997
कृष्ण कांत 21 अगस्त 1997 – 27 जुलाई 2002
भैरों सिंह शेखावत 19 अगस्त 2002 – 21 जुलाई 2007
मोहम्मद हामिद अंसारी 11 अगस्त 2007 – 11 अगस्त 2012

11 अगस्त 2012 – 11 अगस्त 2017

वेंकैया नायडू 11 अगस्त 2017 – पदस्थ

 

 

प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

 भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के  प्रथम उपराष्ट्रपति थे।

  1. भारत के उपराष्ट्रपति से संबंधित संवैधानिक अनुच्छेद कौन से हैं?

उत्तर-  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63-73 भारत के उपराष्ट्रपति की अर्हता, निर्वाचन एवं पदच्युति से संबंधित हैं।

  1. भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति कौन हैं?

उत्तर- मुप्पवरपु वेंकैया नायडू भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति तथा राज्य सभा के सभापति हैं।

 

मुस्लिम समुदाय के लिए आवासीय सिविल सेवा परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 इमरान खान अविश्वास मत | इमरान खान पाकिस्तान के पीएम पद से बर्खास्त भारत में असंगठित क्षेत्र
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) | भारत में अपने नेतृत्व की स्थिति सुरक्षित की डाउन टू अर्थ पत्रिका का विश्लेषण: ”द 6त्थ मास एक्सटिंक्शन!” वरुणा अभ्यास 2022 शिपिंग क्षेत्र पर रूस-यूक्रेन संघर्ष का प्रभाव
लोकसभा अध्यक्षों की सूची  लामित्ये 2022 अभ्यास| भारत- सेशेल्स संयुक्त सैन्य अभ्यास आईएमईएक्स 22: आईओएनएस सामुद्रिक अभ्यास 2022 जीनोम संपादन तथा क्रिस्पर-कैस9: परिभाषा | कार्यकरण |  लाभ | चुनौतियां
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.