Home   »   Khelo India Program   »   Khelo India Scheme

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021

खेलो इंडिया यूथ गेम्स- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां– विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां  एवं  अंतः क्षेप  तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

हिंदी

समाचारों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 

  • हाल ही में, केंद्रीय खेल मंत्री ने हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के लिए लोगो, गान, जर्सी एवं शुभंकर का शुभारंभ किया।

खेलो इंडिया योजना | 2022-23 के बजट में खेलो इंडिया योजना आवंटन में 48 प्रतिशत की वृद्धि

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में: खेलो इंडिया युवा खेल (यूथ गेम्स) ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के विकास के लिए संशोधित राष्ट्रीय कार्यक्रम का एक हिस्सा है।
    • खेलो इंडिया कार्यक्रम को 2017 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया था।
    • खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) का 2020 संस्करण गुवाहाटी (असम) में आयोजित किया गया था।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन स्थल: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में किया जा रहा है।
  • भागीदारी: देश भर से 8500 खिलाड़ियों की अब तक के सबसे बड़े दल के चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने की संभावना है।
  • पारंपरिक खेलों का संरक्षण: पारंपरिक खेलों के संरक्षण के लिए, पांच पारंपरिक खेल अर्थात गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मल्लखंभ तथा योगासन आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का हिस्सा होंगे।
  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर: ‘जया’ काला हिरण एवं ‘विजय’ बाघ खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभंकर हैं।
    • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-21 के लिए हरियाणा के शुभंकर का नाम ‘धाकड़’ है।
  • अवधि: चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 जून से 13 जून तक हरियाणा में आयोजित होने जा रहा है।

हिंदी

खेलो इंडिया योजना- प्रमुख बिंदु 

  • खेलो इंडिया योजना के बारे में: खेलो इंडिया योजना 2017 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों के उच्चतम स्तर को प्राप्त करने के लिए प्रतिभा की पहचान एवं खेल प्रतिभा को पोषित करने हेतु एक अधिदेश के साथ प्रारंभ की गई थी।
    • खेलो इंडिया योजना का प्राथमिक फोकस एथलीटों के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु एक राष्ट्रीय स्तर का मंच तैयार करना एवं उन्हें आगे संवारने एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु अभिनिर्धारित करना है।
  • मूल मंत्रालय: खेलो इंडिया योजना युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की केंद्रीय क्षेत्र की प्रमुख योजना है।
  • उद्देश्य: खेलो इंडिया योजना का उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना एवं खेल उत्कृष्टता प्राप्त करना है, जिससे जनसाधारण अपने क्रॉस-कटिंग (पारंपरिक रूप से पृथक अथवा स्वतंत्र पक्षों या हितों को जोड़ना) प्रभाव के माध्यम से खेल की शक्ति का उपयोग कर सके।
  • समावेशन: खेलो इंडिया योजना में अखिल भारतीय अर्थात शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है।
    • खेलो इंडिया योजना के तहत, प्रतिभा की पहचान करने हेतु भारत को सात क्षेत्रों अर्थात उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
  • प्रमुख क्रियाकलाप: खेलो इंडिया कार्यक्रम में शामिल हैं-
    • खेल के मैदान का विकास;
    • सामुदायिक कोचिंग विकास;
    • सामुदायिक खेलों को प्रोत्साहन देना;
    • ग्रामीण/स्वदेशी खेलों, विकलांग व्यक्तियों के लिए खेल एवं महिला खेलों के लिए विद्यालय एवं विश्वविद्यालय दोनों स्तरों पर एक सुदृढ़ खेल प्रतियोगिता ढांचा की स्थापना;
    • चुनिंदा विश्वविद्यालयों में खेल उत्कृष्टता के केंद्रों के निर्माण सहित खेल के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण अंतराल को भरना;
    • प्रतिभा की पहचान तथा विकास;
    • खेल अकादमियों को सहायता;
    • विद्यालयी बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय शारीरिक स्वस्थता अभियान का क्रियान्वयन; एवं
    • शांति एवं विकास के लिए खेल।

 

प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 राष्ट्रीय युवा नीति प्रारूप संपादकीय विश्लेषण- वॉच द गैप इंटरनेट के भविष्य पर वैश्विक घोषणा 
नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल 2022 राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन एनएफएचएस-5 रिपोर्ट जारी ग्रीन इंडिया मिशन (जीआईएम)
स्वदेश दर्शन योजना- हेरिटेज सर्किट थीम के अंतर्गत स्वीकृत नवीन परियोजनाएं प्लास्टइंडिया 2023 दूसरा भारत-नॉर्डिक सम्मेलन अनंग ताल झील को राष्ट्रीय स्मारक टैग
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me