Table of Contents
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट- यूपीएससी परीक्षा हेतु प्रासंगिकता
- जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां- विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार की नीतियां एवं अंतः क्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट- संदर्भ
- पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, पूर्वोत्तर राज्यों के सहयोग से कोहिमा, नागालैंड में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 9 वें “अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट” (आईटीएम) का आयोजन कर रहा है।
- अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का 8वां संस्करण 2019 में इंफाल, मणिपुर में आयोजित किया गया था।
- राज्य सरकारों द्वारा प्रस्तुतिकरण एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन तथा अद्वितीय पर्यटन उत्पादों के अनेक पहलुओं पर चर्चा एवं उनकी क्षमता अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का हिस्सा है।
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट- प्रमुख बिंदु
- अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के बारे में: अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट उत्तर-पूर्वी राज्यों के सहयोग से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
- अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन पूर्वोत्तर राज्यों में क्रमावर्तन (रोटेशन) के आधार पर किया जाता है।
- नागालैंड पहली बार (9वें संस्करण) अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट की मेजबानी कर रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के पूर्व के संस्करण गुवाहाटी (असम), तवांग (अरुणाचल प्रदेश), शिलांग (मेघालय), गंगटोक (सिक्किम), अगरतला (त्रिपुरा), एवं इंफाल (मणिपुर) में आयोजित किए गए हैं।
- भागीदारी: अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट 8 पूर्वोत्तर राज्यों के पर्यटन व्यवसाय बंधुत्व एवं उद्यमियों की भागीदारी के लिए एक मंच प्रदान करता है।
- उद्देश्य: अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का उद्देश्य घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को चिन्ह चिन्हांकित करना है।
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट- महत्व
- अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उत्तर-पूर्व क्षेत्र की पर्यटन क्षमता पर प्रकाश डालता है।
- अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के प्रतिनिधिमंडल में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत एक अध्ययन दौरे के हिस्से के रूप में देश भर के छात्र सम्मिलित हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट राज्यों को अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय क्रेताओं, अभिमत निर्माताओं (राय बनाने वालों) एवं ब्लॉगर्स के सामने प्रदर्शित करने एवं अपने-अपने राज्यों में अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु एक मंच प्रदान करेगा।