Home   »   How to prepare for UPSC CSE...   »   वृत्तीय अर्थव्यवस्था क्या है?

इंस्पिरेशन4

प्रासंगिकता

  • जीएस 3: आईटी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-प्रौद्योगिकी, जैव-प्रौद्योगिकी एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित मुद्दों के क्षेत्र में जागरूकता।

 

प्रसंग

  • एलोन मस्क ने हाल ही में घोषणा की है कि ‘इंस्पिरेशन 4’, प्रथम पूर्ण-नागरिक, गैर-सरकारी अंतरिक्ष यान, 15 सितंबर को प्रक्षेपित होने की राह पर है।

UPSC Current Affairs

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु निशुल्क वीडियो प्राप्त कीजिए एवं आईएएस/ आईपीएस/ आईआरएस बनने के अपने सपने को साकार कीजिए

इंस्पिरेशन 4 के बारे में

  • अंतरिक्ष यान चार निजी नागरिकों के समूह को तीन दिनों के लिए अंतरिक्ष में ले जाएगा।
  • अंतरिक्ष यान की सभी चार सीटों को अमेरिकी अरबपति जेरेड इसाक मैन ने खरीदा है, जो फिनटेक कंपनी शिफ्ट 4 पेमेंट्स के संस्थापक हैं।
    • वह बाल चिकित्सा उपचार और अनुसंधान सुविधा हेतु धन एकत्रित कर ( लाखों जुटा) रहे हैं जो बच्चों को विनाशकारी रोगों, विशेष रूप से ल्यूकेमिया एवं अन्य कैंसर पर केंद्रित है।
  • मिशन में तीन दिनों के लिए पृथ्वी का चक्कर लगाना एवं तत्पश्चात अटलांटिक महासागर में जलावतरण सम्मिलित है।
  • यह 575 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करेगा, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (408 किमी) एवं हबल अंतरिक्ष दूरबीन (547 किमी) से अधिक है।
  • 2009 के बाद से, जब अंतरिक्ष यात्री अंतिम बार हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु गए थे, तब से यह किसी क्रू मिशन द्वारा तय की गई सर्वाधिक दूर की दूरी होगी।

 

अंतरिक्ष यान के बारे में

  • क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान को अमेरिका में फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया जाएगा।
  • सामान्य तौर पर, स्पेसएक्स उपयान (मॉड्यूल) का उपयोग आईएसएस की यात्रा हेतु किया जाता है, जहां इसे खड़ा करना (डॉकिंग) या प्लवमान (फ्लोटिंग) प्रयोगशाला में सम्मिलित होना होता है।
  • चूंकि इंस्पिरेशन 4 आईएसएस में नहीं जा रहा है, मिशन के लिए ड्रैगन मॉड्यूल को संशोधित करना होगा।
  • गोदीयन द्वारक (डॉकिंग पोर्ट) को हटा दिया गया है एवं इसे एक गुंबदाकार खिड़की से प्रतिस्थापित कर दिया गया है।
    • यह गुंबदाकार खिड़की चार यात्रियों हेतु पृथ्वी के विस्मयकारी दृश्य प्रस्तुत करेगी। खिड़की को कपोला से प्रेरित किया गया है, आईएसएस पर एक मॉड्यूल हमारे ग्रह के बारे में अवलोकन करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

इंस्पायर अवार्ड्स – मानक

यह महत्वपूर्ण क्यों है?

  • यात्रा व्यापक मात्रा में स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े एकत्र करने का अवसर प्रदान करेगी जो भविष्य के चालक दल के अंतरिक्ष मिशनों की योजना बनाने में सहायता करेगी।
  • वे ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ) गतिविधि, गति, निद्रा, हृदय गति एवं लय, रक्त ऑक्सीजन संतृप्ति, केबिन शोर और प्रकाश की तीव्रता पर डेटा एकत्र करेंगे, जो यात्रा के दौरान व्यवहार एवं संज्ञानात्मक परिवर्तनों का आकलन करने में सहायता करेगा।
  • गुरुत्वाकर्षण में परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिक्रिया का आकलन करने हेतु यात्रियों को अपनी यात्रा से ठीक पूर्व एवं पश्चात में संतुलन तथा  निर्धारित नैदानिक परीक्षण से गुजरना होगा। रक्त एकत्र करके प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य की भी निगरानी की जाएगी। उनके अंग प्रणालियों की निगरानी एआई-संचालित पराध्वनिक उपकरण (अल्ट्रासाउंड डिवाइस) द्वारा भी की जाएगी।
  • अरबपति जेफ बेजोस एवं रिचर्ड ब्रॉन्सन द्वारा हाल की अंतरिक्ष यात्राओं के साथ, इंस्पिरेशन 4 को गैर-पेशेवरों के लिए अंतरिक्ष यात्रा को प्रारंभ करने के प्रयास के हिस्से के रूप में देखा जाता है।
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.