Home   »   T20 World Cup Winners List Year-Wise   »   T20 World Cup Winners List Year-Wise

आईसीसी टी20 विश्व कप विजेताओं की सूची- वर्षवार

आईसीसी टी20 विश्व कप विजेताओं की सूची

आईसीसी टी20 विश्व कप विजेताओं की सूची:  आईसीसी पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है। भारत एवं पाकिस्तान दोनों ने ब्रिटेन तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल मैच 13 नवंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस संदर्भ में, हमने उन देशों के नाम सूचीबद्ध किए हैं जिन्होंने 2007 से 2021 के मध्य पुरुष टी20 विश्व कप जीता है।

हिंदी

आईसीसी टी20 विश्व कप विजेताओं की सूची- आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने वाले देशों की सूची

आईसीसी पुरुषों का टी20 क्रिकेट विश्व कप 2007 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल/आईसीसी) द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है। आईसीसी टी20 विश्व कप प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित होता है। दक्षिण अफ्रीका ने 2007 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के प्रथम संस्करण की मेजबानी की। भारत आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2007 के प्रथम संस्करण का विजेता बना। चल रहे आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप 2022 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया द्वारा 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 तक की जा रही है। ।

इस लेख में, हम 2007 से 2022 तक टी20 विश्व कप विजेताओं की सूची प्रदान कर रहे हैं। 2007 से 2022 तक टी20 विश्व कप विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:

टी20 विश्व कप विजेताओं की सूची
पुरुषों का टी20 विश्व कप वर्ष टी20 विश्व कप विजेता देश
2007 भारत
2009 पाकिस्तान
2010 इंग्लैंड
2012 वेस्ट इंडीज
2014 श्रीलंका
2016 वेस्ट इंडीज
2021 ऑस्ट्रेलिया
2022

 

टी20 विश्व कप विजेता- मुख्य विवरण 

आईसीसी विश्व कप को लेकर दुनिया भर में विशेष रूप से भारत में काफी उत्साह  का वातावरण होता है। क्रिकेट के प्रति उत्साही लोगों के ज्ञान की प्यास बुझाने के लिए, हमने नीचे 2007-2021 तक आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के विभिन्न प्रमुख विवरण प्रदान किए हैं जैसे टी20 विश्व कप विजेताओं की सूची, रनर अप, प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़,  सर्वाधिक विकेट लेने वाला एवं आयोजन स्थल।

 

वर्ष विजेता उपविजेता प्लेयर ऑफ द सीरीज उच्चतम विकेट लेने स्थान
2022 ऑस्ट्रेलिया
2021 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड वनिन्दु हसरंगा ओमान और संयुक्त अरब अमीरात
2016 वेस्ट इंडीज इंग्लैंड विराट कोहली मोहम्मद नबी भारत
2014 श्रीलंका भारत विराट कोहली अहसान मलिक एवं इमरान ताहिर बांग्लादेश
2012 वेस्ट इंडीज श्रीलंका शेन वॉटसन अजंता मेंडिस श्रीलंका
2010 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया केविन पीटरसन डिर्क नेन्स वेस्ट इंडीज
2009 पाकिस्तान श्रीलंका तिलकरत्ने दिलशान उमर गुल इंग्लैंड
2007 भारत पाकिस्तान शाहिद अफरीदी उमर गुल दक्षिण अफ्रीका

 

 

टी20 विश्व कप विजेताओं की सूची: किस देश ने सर्वाधिक टी20 विश्व कप जीता?

भारत ने पहला टी20 विश्व कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेला एवं जीत हासिल की। आईसीसी टी20 विजेता देशों तथा उनके संबंधित वर्ष की सूची नीचे दी गई है। टी20 विजेताओं की सूची से, हम देख सकते हैं कि वेस्टइंडीज ने सर्वाधिक टी20 विश्व कप (दो बार- 2012 एवं 2016) जीते हैं।

 

देश का नाम  विजेताओं की संख्या वर्ष
वेस्ट इंडीज 2 2012, 2016
भारत 1 2007
पाकिस्तान 1 2009
इंग्लैंड 1 2010
श्रीलंका 1 2014
ऑस्ट्रेलिया 1 2021

 

 

आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता सूची  से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. पहला टी20 विश्व कप फाइनल मैच किस देश ने जीता?

उत्तर. एम. एस. धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था।

 

प्रश्न 2. किस देश ने सर्वाधिक बार टी20 विश्व कप जीता?

उत्तर. वेस्टइंडीज ने सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

 

प्रश्न 3. क्या भारत ने कभी टी20 वर्ल्ड कप जीता है?

उत्तर. भारत ने 2007 में पहला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

 

प्रश्न 4. भारत एवं पाकिस्तान के मध्य टी20 विश्व कप मैच किसने जीता?

उत्तर. भारत ने 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप फाइनल मैच जीता। चल रहे टी 20 विश्व कप 2022 में भारत ने क्वालीफाइंग मैच में पाकिस्तान के विरुद्ध जीत हासिल की।

 

एयर डिफेंस-1: बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा इंटरसेप्टर बाइडू उपग्रह नौवहन प्रणाली: जीपीएस का चीनी संस्करण अनुच्छेद 142 के तहत सर्वोच्च न्यायालय के क्या  क्षेत्राधिकार हैं? द वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स (WNBR)
एक राष्ट्र, एकल आयकर विवरणी फॉर्म: सीबीडीटी सभी के लिए एकल आईटीआर फॉर्म प्रस्तावित करता है! अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सर्पिल प्रतिमान: रूस-नाटो स्पाइरल! PRAGeD मिशन: सीडीएफडी द्वारा एक पहल भारतीय विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (इंडियाज मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स/पीएमआई)
एसपीसीबी: वायु प्रदूषण की लड़ाई में सबसे कमजोर कड़ी! लोक लेखा समिति (पीएसी) संक्षिप्त इतिहास, भूमिका एवं कार्य चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की सत्यनिष्ठा पर समूह सरदार वल्लभ भाई पटेल- देश मना रहा है राष्ट्रीय एकता दिवस
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me