Home   »   Colombo Security Conclave (CSC)   »   Exercise Lamitiye

लामित्ये 2022 अभ्यास| भारत- सेशेल्स संयुक्त सैन्य अभ्यास

लामित्ये 2022 अभ्यास- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • GS पेपर 2: अंतर्राष्ट्रीय संबंध– भारत एवं उसके पड़ोस- संबंध।
  • जीएस पेपर 3: सुरक्षा- सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियां एवं उनका प्रबंधन।

हिंदी

 समाचारों में लामित्ये 2022 

  • भारत का 9वां संस्करण – सेशेल्स संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास लामित्ये-2022 का समापन 48 घंटे के सत्यापन अभ्यास के साथ 31 मार्च 2022 को हुआ।
  • लामित्ये-2022 अभ्यास 22 मार्च 2022 को सेशेल्स रक्षा अकादमी, सेशेल्स में आरंभ हुआ।
  • लामित्ये 2022 अभ्यास में, भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व 2/3 गोरखा राइफल्स समूह (पिरकंती बटालियन) द्वारा किया जाएगा।

 

लामित्ये 2022 अभ्यास के बारे में मुख्य तथ्य

  • अधिदेश: लामित्ये-2022 अभ्यास, भारत-प्रशांत क्षेत्र में सह-अस्तित्व की दिशा में, क्षमता विकसित करने हेतु अंतःक्रियाशीलता बढ़ाने पर केंद्रित है।
    • अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त ऑपरेशन संचालित करने हेतु,
    • पेशेवर तथा सांस्कृतिक शिक्षा के लिए एक मंच प्रदान करना जिसने बदले में उनके सहयोग को व्यापक बनाया
  • लामित्ये 2022 की विषय वस्तु अर्ध-शहरी वातावरण में परिदृश्यों के आधार पर ऑपरेशन की योजना तथा निष्पादन हेतु प्रासंगिक थे।

डाउन टू अर्थ पत्रिका का विश्लेषण: ”द एंथ्रोपोसीन एपोच”

लामित्ये 2022 अभ्यास के बारे में मुख्य बिंदु 

  • लामित्ये अभ्यास के बारे में: लामित्ये अभ्यास भारत एवं सेशेल्स के मध्य एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास है।
    • आरंभ: 2001 से सेशेल्स में लामित्ये अभ्यास  संचालित किया जा रहा है।
    • अर्थ: लामित्ये एक सेशेल्स शब्द है जिसका क्रियोल में अर्थ मित्रता होता है,
  • उद्देश्य: लामित्ये अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के मध्य कौशल, अनुभव तथा अच्छी परिपाटी का आदान-प्रदान करने के अतिरिक्त द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को  निर्मित करना एवं प्रोत्साहित करना है।

हिंदी

लामित्ये अभ्यास का महत्व

  • वर्तमान वैश्विक स्थिति एवं हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं की पृष्ठभूमि में दोनों राष्ट्रों के  समक्ष उपस्थित होने वाली सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में लामित्ये अभ्यास निर्णायक एवं महत्वपूर्ण है।
  • लामित्ये अभ्यास आपसी विश्वास, अंतर-संचालन को  सुदृढ़ करेगा  एवं सशस्त्र बलों के मध्य सर्वोत्तम  पद्धतियों को साझा करने में सक्षम होगा।
  • लामित्ये अभ्यास भारतीय सेना तथा सेशेल्स रक्षा बलों (सेशेल्स डिफेंस फोर्सेस/SDF) के मध्य रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा। लामित्ये अभ्यास दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में और प्रदर्शित होगा।

 

आईएमईएक्स 22: आईओएनएस सामुद्रिक अभ्यास 2022 जीनोम संपादन तथा क्रिस्पर-कैस9: परिभाषा | कार्यकरण |  लाभ | चुनौतियां संपादकीय विश्लेषण- सामंजस्य, सहयोग सर्वोच्च न्यायालय ने टीएन वन्नियार कोटा को निरस्त किया 
आनुवंशिक रूप से संशोधित कुछ पौधों एवं जीवों के लिए नियमों में छूट भारत के उपराष्ट्रपति की पदावधि एवं पदच्युति नेत्रा परियोजना तथा अंतरिक्ष मलबे ‘एमएसएमई प्रदर्शन को उन्नत एवं त्वरित करना’ योजना
प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2022 5वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन पीएमजीदिशा योजना- ग्राम संपर्क सुनिश्चित करने हेतु उठाए गए कदम  आपराधिक अभिनिर्धारण प्रक्रिया विधेयक 2022
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me