Home   »   India and Vietnam Logistics Agreement   »   Ex VINBAX 2022

अभ्यास विनबैक्स 2022

अभ्यास विनबैक्स 2022- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: अंतर्राष्ट्रीय संबंध- द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक समूह तथा भारत से जुड़े एवं/या भारत के हितों को प्रभावित करने वाले समझौते।

हिंदी

अभ्यास विनबैक्स 2022

  • वियतनाम भारत द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास “अभ्यास विनबैक्स 2022” का तीसरा संस्करण 01 से 20 अगस्त 2022 तक चंडीमंदिर में आयोजित होने वाला है।

 

अभ्यास विनबैक्स 2022

  • पृष्ठभूमि: विनबैक्स 2022 अभ्यास, 2019 में वियतनाम में पूर्व में आयोजित द्विपक्षीय अभ्यास की अगली कड़ी है।
  • अभ्यास विनबैक्स 2022 के बारे में: अभ्यास विनबैक्स 2022 भारत एवं वियतनाम सेना के मध्य एक द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
    • अभ्यास विनबैक्स 2022 भारत एवं वियतनाम के मध्य द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है।
    • विनबैक्स 2022 अभ्यास में 105 इंजीनियर रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।
  • अवस्थिति: तीसरा विनबैक्स 2022 अभ्यास चंडीमंदिर में आयोजित किया जाएगा।
  • अभ्यास विनबैक्स 2022 की थीम: तीसरे विनबैक्स 2022 अभ्यास का विषय “शांति संचालन के लिए संयुक्त राष्ट्र दल के तहत एक अभियांत्रिकी दल एवं एक चिकित्सीय दल का नियोजन एवं परिनियोजन” ( एंप्लॉयमेंट एंड डेप्लॉयमेंट ऑफ एन इंजीनियर कंपनी एंड मेडिकल टीम अंडर यूनाइटेड नेशंस  कंटिजेंट  फॉर पीसकीपिंग ऑपरेशंस) है।
  • संपादित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियां: विनबैक्स 2022 अभ्यास के तहत-
    • संयुक्त राष्ट्र मिशनों में समान परिदृश्यों के तहत तकनीकी सैन्य अभियानों को निष्पादित करते समय दोनों दलों द्वारा प्राप्त मानकों का आकलन करने हेतु 48 घंटे का सत्यापन अभ्यास कार्यक्रम का हिस्सा है।
    • एक मानवीय सहायता एवं आपदा राहत प्रदर्शन तथा उपकरण प्रदर्शन स्वदेशी समाधानों का उपयोग करते हुए प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के दौरान बचाव तथा राहत कार्यों को संपादित करने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करेगा।

हिंदी

अभ्यास विनबैक्स 2022 का महत्व

  • भारत एवं वियतनाम एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं तथा रक्षा सहयोग इस साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है।
  • वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति में एक महत्वपूर्ण भागीदार है तथा इंडो-पैसिफिक विजन एवं विनबैक्स 2022 इसे सशक्त करने में सहायता करेगा।
  • अभ्यास विनबैक्स – 2022 का आयोजन, द्विपक्षीय अभ्यास के विगत संस्करणों से वर्धित दायरे के साथ क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में निम्नलिखित का संपादन करेगा-
    • आपसी विश्वास, अंतर-संचालनीयता को सुदृढ़ करेगा एवं
    • भारतीय सेना एवं वियतनाम पीपुल्स आर्मी के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम करेगा।
  • संयुक्त अभ्यास दोनों दलों के सैनिकों को एक दूसरे की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने का अवसर भी प्रदान करेगा।

 

अभ्यास ‘अल नजाह-IV’ संपादकीय विश्लेषण- ब्रिन्गिंग यूरेशिया क्लोज़र चाबहार बंदरगाह का महत्व  चीन-ताइवान संघर्ष
संशोधित वितरण क्षेत्र योजना भारतीय ज्ञान प्रणाली मेला संपादकीय विश्लेषण- वन-मैन रूल अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकारों की प्रथम बैठक
न्याय मित्र योजना वन (संरक्षण) नियम, 2022 11वीं कृषि जनगणना प्रारंभ इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स) – भारत का प्रथम बुलियन एक्सचेंज
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me