Home   »   Technology in Agriculture: Remote Sensing Crop...   »   E-GOPALA Portal

ई-गोपाला पोर्टल

ई-गोपाला पोर्टल- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 3: भारतीय कृषि: किसानों की सहायता हेतु ई-प्रौद्योगिकी।

हिंदी

समाचार में ई-गोपाला पोर्टल

  • हाल ही में, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने “ई-गोपाला” पोर्टल नामक एक एंड्रॉइड तथा वेब-आधारित एप्लिकेशन विकसित किया है।

 

ई-गोपाला पोर्टल क्या है?

  • ई-गोपाला पोर्टल के बारे में: ई-गोपाला पोर्टल डेयरी किसानों को अपने पशुओं का प्रबंधन करने में सहायता करने हेतु एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। किसानों द्वारा प्रत्यक्ष उपयोग के लिए ई-गोपाला पोर्टल 2020 में विमोचित किया गया था।
  • ई-गोपाला पोर्टल 12 भाषाओं- हिंदी, गुजराती, मराठी, उड़िया, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, तेलुगु, बंगाली, तमिल, असमिया एवं अंग्रेजी में उपलब्ध है। ।

 

ई-गोपाला पोर्टल के प्रमुख लाभ 

  • ई-गोपाला पोर्टल किसानों को स्थानीय रूप से उपलब्ध चारा (फ़ीड) सामग्री का उपयोग करके डेयरी पशुओं के लिए संतुलित राशन तैयार करने में सहायता करता है।
    • यह उत्पादकता  एवं प्रजनन क्षमता में वृद्धि करते हुए फ़ीड लागत को अनुकूलित करने में  सहायता करता है।
  • ई-गोपाला पोर्टल नृजातीय (एथनो)-पशु चिकित्सा (ईवीएम) का उपयोग करके डेयरी पशुओं की लगभग 29 सामान्य रोगों जैसे मास्टिटिस, अपच, दस्त  इत्यादि के प्रबंधन में किसानों की सहायता करता है।
    • यह खंड नृजातीय-पशु चिकित्सा के माध्यम से रोग प्रबंधन प्रोटोकॉल पर विभिन्न भाषाओं में वीडियो भी सम्मिलित रखता है।
  • ई-गोपाला पोर्टल डेयरी पशुओं की खरीद/बिक्री के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, मवेशियों  एवं भैंसों की विभिन्न नस्लों के लिए उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण वीर्य खुराक के स्रोत की जानकारी तथा आईवीएफ भ्रूण एवं लिंग-वर्गीकृत वीर्य की उपलब्धता के लिए संपर्क विवरण प्रदान करता है।
  • ई-गोपाला पोर्टल आईएनएपीएच से अपने पशुओं के प्रजनन, पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में समयोचित जानकारी भी प्रदान करता है।

हिंदी

सरकार द्वारा उठाए गए अन्य महत्वपूर्ण कदम

  • भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया/एडब्ल्यूबीआई) मान्यता प्राप्त गौशालाओं / एडब्ल्यूओ / गैर सरकारी संगठनों / एसपीसीए  तथा स्थानीय निकायों को  निम्नलिखित हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करता है-
    • नये पशु आश्रय गृह की स्थापना,
    • पशु आश्रयों, पशुओं की दवाओं का रखरखाव,
    • चिकित्सा उपकरणों की खरीद  तथा पशु चिकित्सा शिविर इत्यादि का आयोजन एवं
    • अवैध परिवहन/वधशालाओं से मुक्त कराए गए पशुओं के रखरखाव के लिए बचाए गए पशुओं के अनुरक्षण अनुदान एवं संकटग्रस्त पशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवाओं का प्रावधान।
  • राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत, भारत सरकार 90% परिशुद्धता के साथ मादा बछड़ों के उत्पादन के लिए लिंग- वर्गीकृत वीर्य के उपयोग को बढ़ावा दे रही है।
    • लिंग वर्गीकृत वीर्य का व्यापक उपयोग देश में लावारिस पशुओं की आबादी को सीमित कर देगा।

 

संपादकीय विश्लेषण- एक भारतीय विधायी सेवा की आवश्यकता प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध | याण्डबू की संधि आंग्ल-नेपाल युद्ध | सुगौली की संधि हाइड्रोजन आधारित उन्नत ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन
संपादकीय विश्लेषण- हार्म इन द नेम ऑफ गुड मनरेगा पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) अहोम विद्रोह (1828)
भारत में पीवीटीजी की सूची राष्ट्रीय रेल योजना विजन 2030 13 प्रमुख नदियों के कायाकल्प पर डीपीआर मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में गिरावट | भारत के रजिस्ट्रार जनरल
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.