Table of Contents
एयरो इंडिया 2023 की यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता
एयरो इंडिया के लिए राजदूतों का गोलमेज सम्मेलन एयरो इंडिया 2023 में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा आयोजित एक रीच आउट कार्यक्रम है।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 2- भारत में विभिन्न क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न सरकारी पहल) के लिए एयरो इंडिया 2023 महत्वपूर्ण है।
एयरो इंडिया 2023 चर्चा में क्यों है?
- रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 09 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में आगामी एयरो इंडिया 2023 के लिए राजदूतों के गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की।
राजदूतों का गोलमेज सम्मेलन 2023
- राजदूतों के गोलमेज सम्मेलन के बारे में: एयरो इंडिया के लिए राजदूतों का गोलमेज सम्मेलन रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा एयरो इंडिया 2023 में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
- आयोजक मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा एयरो इंडिया के लिए राजदूतों का गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
- भागीदारी: राजदूतों के गोलमेज सम्मेलन 2023 में 80 से अधिक देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों, चार्ज डी’एफ़ेयर तथा डिफेंस अटैचेस ने भाग लिया।
- प्रमुख कार्यक्रम: राजदूतों के सम्मेलन के दौरान, प्रतिनिधियों को एयरो इंडिया 2023 का विस्तृत विवरण प्रदान किया गया।
- पांच दिवसीय कार्यक्रम, ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज’ थीम के साथ, वायु सेना स्टेशन, येलहंका में कुल 1.08 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
- अब तक, 645 से अधिक प्रदर्शकों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें 80 देशों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।
- प्रमुख आयोजनों में रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन ‘स्पीड’ (SPEED) एवं एक सीईओ गोलमेज सम्मेलन शामिल हैं।
एयरो इंडिया 2023 के प्रमुख विवरण
- एयरो इंडिया के बारे में: एयरो इंडिया एक प्रमुख वैश्विक विमानन व्यापार मेले के रूप में, जो विमानन (एयरोस्पेस) उद्योग सहित भारतीय विमानन-रक्षा उद्योग को राष्ट्रीय निर्णय निर्माताओं के लिए अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों एवं समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
- आयोजक: बेंगलुरु स्थित रक्षा क्षेत्र से संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) इस कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमें दुनिया भर के प्रदर्शकों के भाग लेने की संभावना है।
- अवधि एवं स्थान: एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम का 14वां संस्करण 13 से 17 फरवरी, 2023 के मध्य बेंगलुरु में भव्य तरीके से आयोजित होने के लिए तैयार है।
- भागीदारी: रक्षा एवं विमानन (एयरोस्पेस) उद्योगों में प्रमुख उद्यमियों तथा निवेशकों के अतिरिक्त, इस आयोजन में दुनिया भर के प्रमुख रक्षा थिंक-टैंक एवं रक्षा से संबंधित निकायों की भागीदारी देखी जाएगी।
एयरो इंडिया 2023 का महत्व
- पांच दिवसीय इस प्रदर्शनी में भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई प्रदर्शन के साथ-साथ प्रमुख विमानन तथा रक्षा व्यापार प्रदर्शनी का संयोजन देखा जाएगा।
- एयरो इंडिया विमानन उद्योग में सूचना, विचारों तथा नवीन तकनीकी विकास के आदान-प्रदान के लिए एक विशिष्ट अवसर प्रदान करेगा।
- एयरो इंडिया 2023 प्रदर्शकों एवं प्रतिभागियों को विचारों का आदान-प्रदान करने तथा विमानन एवं रक्षा निर्माण में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अपनी खोज को पूरा करने के लिए सहयोग करने का अवसर प्रदान करेगा।
भारत की रक्षा प्रदर्शनी
- भारत में रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा संबंधी दो मुख्य प्रदर्शनी आयोजित की जाती हैं।
- पहला एयरो इंडिया शो है जो वायु सेना के लिए है एवं दूसरा डिफेंस एक्सपो है।
- डिफेंस एक्सपो 2022 अक्टूबर 2022 में गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया गया था। डिफेंस एक्सपो भूमि, नौसेना तथा मातृभूमि सुरक्षा प्रणालियों के लिए भारत की प्रमुख सैन्य व्यापार प्रदर्शनी है।
एयरो इंडिया 2023 के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
प्र. एयरो इंडिया 2023 क्या है?
उत्तर. एयरो इंडिया एक प्रमुख वैश्विक विमानन व्यापार मेले के रूप में, जो विमानन (एयरोस्पेस) उद्योग सहित भारतीय विमानन-रक्षा उद्योग को राष्ट्रीय निर्णय निर्माताओं के लिए अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों एवं समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
प्र. एयरो इंडिया 2023 का आयोजन कौन कर रहा है?
उत्तर. एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम का 14वां संस्करण बेंगलुरु स्थित रक्षा क्षेत्र से संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
प्र. राजदूतों के गोलमेज सम्मेलन 2023 का आयोजन कौन कर रहा है?
उत्तर. रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा एयरो इंडिया के लिए राजदूतों का गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
प्र. एयरो इंडिया सम्मेलन 2023 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर. एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम का 14वां संस्करण 13 से 17 फरवरी, 2023 के मध्य बेंगलुरु में भव्य तरीके से आयोजित होने के लिए तैयार है।



TSPSC Group 1 Question Paper 2024, Downl...
TSPSC Group 1 Answer key 2024 Out, Downl...
UPSC Prelims 2024 Question Paper, Downlo...
