Home   »   PM Yoga Awards 2023   »   Yoga Mahotsav 2023

9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 हेतु 50 दिनों की उलटी गिनती मनाने के लिए योग महोत्सव 2023 

योग महोत्सव 2023: योग महोत्सव आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ योगा/आईडीवाई) के 100 दिनों की उलटी गिनती मनाने के लिए आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है। योग महोत्सव 2023 यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 2- भारत तथा विश्व स्तर पर योग को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न सरकारी पहल एवं कार्यक्रम) के लिए भी महत्वपूर्ण है।

योग महोत्सव 2023 चर्चा में क्यों है?

श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के विशाल मैदान में योग महोत्सव 2023 में 15,000 से अधिक उत्साही लोगों ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ सामान्य योग नवाचार (कॉमन योग प्रोटोकॉल/CYP) का प्रदर्शन किया।

  • योग महोत्सव आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2023 के 50 दिनों के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला उत्सव था।
  • प्रतिभागियों ने मंत्रमुग्ध करने वाले परिणाम के साथ पूर्ण लय  तथा सामंजस्य के साथ सामान्य योग नवाचार (कॉमन योग प्रोटोकॉल/CYP) का प्रदर्शन किया।
  • मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योग/MDNIY) ने योग महोत्सव नामक एक उत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 50-दिवसीय उलटी गिनती को चिह्नित किया।
  • मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्य करता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 50 दिन की उलटी गिनती

योग के माध्यम से राजस्थान में चिकित्सीय महत्व की यात्रा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, आयुष मंत्रालय इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए राजस्थान की राज्य सरकार, स्थानीय अधिकारियों तथा विभिन्न संस्थानों के साथ सहयोग कर रहा है।

  • योग महोत्सव 2023 का आयोजन कल 2 मई 2023 से जयपुर में श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के खेल मैदान में होगा।
  • आयुष मंत्रालय सभी महासागरों को शामिल करते हुए दुनिया भर के महत्वपूर्ण बंदरगाहों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) प्रदर्शन आयोजित करने पर विचार कर रहा है।
  • वे वर्तमान में विदेश मंत्रालय, बंदरगाहों, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय तथा भारतीय नौसेना के साथ “ओशन रिंग फॉर योगा” कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए चर्चा कर रहे हैं।

योग महोत्सव 2023

योग महोत्सव 2023 आयुष मंत्रालय का एक कार्यक्रम है जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 9वें संस्करण की उलटी गिनती का स्मरण करता है।

  • योग महोत्सव 2023 श्रद्धेय योग गुरुओं, प्रख्यात योग गुरुओं, आयुष के विशेषज्ञों, प्रतिनिधियों एवं योग के प्रति उत्साही सहित प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शुभ उपस्थिति एवं प्रवचनों का साक्षी बनेगा।
  • योग महोत्सव 2023 का आयोजन 13, 14 और 15 मार्च 2023 को तीन दिनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 9वें संस्करण की 100 दिनों की उलटी गिनती का उत्सव मनाने के लिए किया गया है।

योग महोत्सव के अंतर्गत भागीदारी

योग महोत्सव में निम्नलिखित की सक्रिय भागीदारी देखी जाएगी-

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / आशा कार्यकर्ता / स्वयं सहायता समूह,
  • आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र,
  • निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन/आरडब्ल्यूए),
  • महिला कल्याण संगठन,
  • स्नातकोत्तर विभाग/विश्वविद्यालय/योग विश्वविद्यालय/योग महाविद्यालय एवं संस्थान/आयुर्वेद,
  • सिद्ध, होम्योपैथी एवं यूनानी महाविद्यालय / प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग  महाविद्यालय, विद्यालय, अनुसंधान परिषद / राष्ट्रीय संस्थान / एनसीआईएसएम / एनसीएच / पीसीआईएम एवं एच / एनएमपीबी तथाअन्य।

योग महोत्सव-2023 का महत्त्व

योग के विभिन्न आयामों एवं उसकी उपयोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए योग महोत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है। योग महोत्सव का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में स्वास्थ्य तथा कल्याण एवं शांति को प्रोत्साहित करने हेतु एक जन आंदोलन को बढ़ावा देना है।

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 9वें संस्करण की उलटी गिनती का उत्सव मनाने के लिए दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (नेशनल कैपिटल रीजन/एनसीआर) में 100 स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन/सत्र आयोजित होंगे।
  • योग महोत्सव-2023 पूरे देश में 100 दिनों, 100 शहरों एवं 100 संगठनों  के क्रियाकलापों का प्रारंभ करेगा।

योग महोत्सव-2023 के अंतर्गत क्रियाकलाप

योग महोत्सव 2023 तीन दिनों की अवधि में आयोजित किया जाएगा, जिसमें  विभिन्न तरह के क्रियाकलाप आयोजित होंगे। इन क्रियाकलापों में शामिल होंगे-

  • योग गुरुओं द्वारा वार्ता/प्रवचन, वाइस चांसलर समिट- जहां प्रमुख संस्थानों के प्रमुख अपने अनुभव साझा करेंगे,
  • राज्य/संघ राज्य क्षेत्र आयुष शिखर सम्मेलन,
  • योग फ्यूजन/प्रदर्शन,
  • योग लयबद्ध प्रदर्शन, क्विज/एलोक्यूशन/पोस्टर प्रस्तुति जैसी प्रतियोगिताएं एवं
  • वाई ब्रेक तथा सीवाईपी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ योग/आईडीवाई) 2023 बड़े वैश्विक समुदाय के साथ जुड़ने का प्रयास करता है, क्योंकि भारत की जी-20 की अध्यक्षता की थीम “वन वर्ल्ड, वन हेल्थ” अथवा एक विश्व एक स्वास्थ्य, “वसुधैव कुटुम्बकम” के सिद्धांत के साथ प्रतिध्वनित होती है। वैश्विक आउटरीच के साथ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 ग्राम पंचायत/ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से योग को भारत के प्रत्येक गांव तक ले जाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

  • आयुष मंत्रालय भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए नोडल मंत्रालय है।
  • मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के आठ सफल संस्करण आयोजित करने का बीड़ा उठाया है, जिसे अत्यधिक उत्साह एवं विश्वव्यापी समर्थन प्राप्त हुआ है।
  • मंत्रालय ने संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण एवं भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों/संगठनों/संस्थानों के समर्थन के माध्यम से योग के संदेश को विश्व स्तर पर ले जाने में विगत 8 वर्षों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों तथा सहयोगों की शुरुआत की है।

योग महोत्सव के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. योग महोत्सव-2023 का आयोजन कौन करता है?

उत्तर. आयुष मंत्रालय द्वारा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) के साथ मिलकर योग महोत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है।

प्र. योग महोत्सव 2023 क्या है?

उत्तर. योग महोत्सव 2023 आयुष मंत्रालय का एक कार्यक्रम है जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 9वें संस्करण के लिए 100 दिनों की उलटी गिनती का उत्सव मनाता है।

प्र. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ योग/IDY) 2023 के लिए भारत में नोडल एजेंसी कौन सी है?

उत्तर. आयुष मंत्रालय भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए नोडल मंत्रालय है।

 

FAQs

योग महोत्सव-2023 का आयोजन कौन करता है?

आयुष मंत्रालय द्वारा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) के साथ मिलकर योग महोत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है।

योग महोत्सव 2023 क्या है?

योग महोत्सव 2023 आयुष मंत्रालय का एक कार्यक्रम है जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 9वें संस्करण के लिए 100 दिनों की उलटी गिनती का उत्सव मनाता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ योग/IDY) 2023 के लिए भारत में नोडल एजेंसी कौन सी है?

आयुष मंत्रालय भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए नोडल मंत्रालय है।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me