Home   »   एसटीईएम में महिलाएं   »   एसटीईएम में महिलाएं

एसटीईएम में महिलाएं

एसटीईएम में महिलाएं: प्रासंगिकता

  • जीएस 3: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां; प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण एवं नवीन तकनीक विकसित करना।

 

एसटीईएम में महिलाएं: प्रसंग

  • हाल ही में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी,अभियांत्रिकी एवं गणित (एसटीईएम) के क्षेत्र में लैंगिक समानता प्राप्त करने हेतु इंडिया इजरायल वूमेन इन स्टीम कॉन्फ्रेंस की मेजबानी की।

UPSC Current Affairs

 

एसटीईएम में महिलाओं को प्राप्त होते हैं

  • तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की बृहत् भागीदारी महिलाओं को मजबूत एवं अधिक प्रभावशाली बनाएगी, जिससे समाज में उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को अभिवर्धन मिलेगा।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नमनशील कार्य अवधि एवं एसटीईएम में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए लिंग-तटस्थ भुगतान प्रारंभ करके समाज में एक परिवर्तनकर्ता (चेंजमेकर) बन सकता है।
  • तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की वर्धित भागीदारी भविष्य में देश की प्रगति के लिए एक निवेश है एवं इस तरह के संयुक्त सम्मेलन इस दिशा में एक मार्गदर्शक मंच हो सकते हैं।

 

एसटीईएम में महिलाएं: मुद्दे

  • विज्ञान में ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है; यद्यपि, भौतिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित जैसे क्षेत्रों में पाठ्यक्रम संशोधन की आवश्यकता है।
  • एसटीईएम क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी से संबंधित प्रमुख मुद्दों में से एक एसटीईएम में लैंगिक प्रतिभा पलायन (जेंडर ब्रेन-ड्रेन) है। 2019 में यूनेस्को ने इस मुद्दे की सूचना दी, जो विज्ञान में उच्च अध्ययन, विशेष रूप से डॉक्टरेट एवं पोस्ट-डॉक्टरेट स्तरों पर लैंगिक अंतराल में भी स्पष्ट है।

 

एसटीईएम में महिलाएं: सरकार की भूमिका

  • सरकार को दोनों देशों में उद्भवन केंद्रों (इनक्यूबेशन सेंटर्स) को जोड़ने वाले संयुक्त कार्यक्रमों एवं महिलाओं के लिए उद्भवन केंद्रों की स्थापना जैसे संयुक्त कार्यक्रमों जैसे महिलाओं की बृहत्तर भागीदारी की अनुमति प्रदान करने हेतु सक्षम बनाने में एक प्रमुख भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

 

एसटीईएम में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार के कदम

  • सर्ब-पावर (प्रमोटिंग अपॉर्चुनिटीज फॉर वूमेन इन एक्सप्लोरेट्री रिसर्च / अन्वेषी अनुसंधान में महिलाओं के लिए अवसरों को प्रोत्साहन प्रदान करना)
  • इस योजना का उद्देश्य भारतीय शैक्षणिक संस्थानों एवं अनुसंधान तथा विकास (आर एंड डी) प्रयोगशालाओं में विभिन्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों में विज्ञान तथा अभियांत्रिकी अनुसंधान वित्त पोषण में लैंगिक असमानता को कम करना, अनुसंधान गतिविधियों में महिला वैज्ञानिकों की तुलनात्मक रूप से कम भागीदारी को हल करना एवं देश में प्रतिस्पर्धी महिला शोधकर्ताओं का अभिनिर्धारण करना एवं उनका समर्थन करना है।

 

  • नॉलेज इंवॉल्वमेंट इन रिसर्च एडवांसमेंट थ्रो नर्चरिंग/ पोषण के माध्यम से अनुसंधान प्रगति में ज्ञान सहभागिता (किरण)
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिला वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए डीएसटी की यह योजना संस्थापित की गई थी।
    • किरण के तहत ‘महिला वैज्ञानिक योजना (डब्ल्यूओएस)’ बेरोजगार महिला वैज्ञानिकों एवं प्रौद्योगिकीविदों को, विशेष रूप से जिनके करियर में ब्रेक था, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के अग्रणी क्षेत्रों में अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए फेलोशिप सहित वृत्ति विकास (करियर) के अवसर प्रदान करती है।

 

  • कंसोलिडेशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च थ्रू इन्नोवेशन एंड एक्सीलेंस इन वुमन यूनिवर्सिटीज / महिला विश्वविद्यालयों में नवाचार एवं उत्कृष्टता के माध्यम से विश्वविद्यालय अनुसंधान का समेकन (क्यूरी)
    • इस कार्यक्रम को केवल महिला विश्वविद्यालयों को अनुसंधान आधारिक संरचना के विकास एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता में वृद्धि करने हेतु अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं के निर्माण के लिए सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
    • एसटीईएमएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, गणित एवं चिकित्सा) में महिलाओं के लिए इंडो-यूएस फैलोशिप भारतीय महिला वैज्ञानिकों एवं प्रौद्योगिकीविदों को 3-6 माह की अवधि के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय सहयोगी अनुसंधान करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

 

  • विज्ञान ज्योतियोजना कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को विशेष रूप से उन क्षेत्रों में शिक्षा एवं करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है जहां महिलाओं का प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत कम है।
  • सर्ब वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड महिला अकादमी पुरस्कार विजेताओं को उनके अनुसंधान की सीमा को उच्च स्तर तक विस्तारित करने हेतु मान्यता प्रदान करता है।
  • इसके अतिरिक्त, जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान में महिला वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिएबायोटेक्नोलॉजी करियर एडवांसमेंट एंड री-ओरिएंटेशन प्रोग्राम (बायोकेयर) भी लागू कर रहा है।
  • प्रौद्योगिकी में महिला उद्यमियों की खोज एवं समर्थन हेतु अनिता बोर्ग इंस्टीट्यूट, यूएसए के साथ साझेदारी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वूमेन एंटरप्रेन्योर्स क्वेस्ट / महिला उद्यमी खोज (डब्ल्यूईक्यू) कार्यक्रम  प्रारंभ किया गया था। अब तक कुल 42 स्टार्ट-अप को सहयोग प्रदान किया गया है एवं 21 स्टार्ट-अप अगले स्तर तक वृद्धि कर चुके हैं।
  • गोल्डमैन सैक्स के साथ साझेदारी में डीएसटी के महिला स्टार्ट-अप कार्यक्रम (डब्ल्यूएसपी) का उद्देश्य महत्वाकांक्षी एवं नवप्रवर्तक महिला उद्यमियों को उनके विचार को एक व्यावसायिक उद्यम में परिवर्तित करने में सक्षम बनाकर उनका सहयोग करना है। व्यापक ओपन ऑनलाइन पाठ्यक्रम कार्यक्रम के माध्यम से डब्ल्यूएसपी देश भर में 6200 महिलाओं तक पहुंचा है।

UPSC Current Affairs

 

 

आगे की राह

  • सरकार की नीति, परिवार एवं कार्य क्षेत्र से सहयोग एवं आत्म- अभिप्रेरणा महिला सशक्तिकरण को सक्षम करने में सहायता कर सकती है।

 

संपादकीय विश्लेषण- सामाजिक न्याय की खोज में राजा राममोहन राय- भारतीय समाज सुधारक शिक्षा रिपोर्ट की वार्षिक स्थिति | एएसईआर 2021 | नीति आयोग: विद्यालयी शिक्षा में सुधार हेतु 11 उपाय
भारत में मौद्रिक नीति अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट आत्मनिर्भर भारत के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) – ईओडीबी हेतु पांच संरचनात्मक सुधार आपदा प्रबंधन पर 5वीं विश्व कांग्रेस
यूएनएफसीसीसी एवं प्रसिद्ध कॉप राष्ट्रीय बहुआयामी निर्धनता सूचकांक बहुआयामी निर्धनता सूचकांक 2021 वैश्विक पोषण रिपोर्ट 2021
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me