Home   »   India International Science Festival (IISF)   »   India International Science Festival (IISF)

विज्ञानिका विज्ञान साहित्य महोत्सव आईआईएसएफ भोपाल में आयोजित किया जा रहा है

विज्ञानिका विज्ञान साहित्य महोत्सव की यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता

विज्ञानिका विज्ञान साहित्य महोत्सव 8 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल/आईआईएसएफ) के एक भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञानिका साइंस साहित्य महोत्सव यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 2- भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न शासन पहल) के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Daily Prelims Bits For UPSC-24 Dec. 2022_70.1

विज्ञानिका विज्ञान साहित्य महोत्सव चर्चा में क्यों है

  • भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF), MANIT, भोपाल में 22 एवं 23 जनवरी, 2023 के दौरान विज्ञान, एक विज्ञान साहित्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

 

विज्ञानिका विज्ञान साहित्य महोत्सव

  • विज्ञान साहित्य महोत्सवके बारे में: “विज्ञान साहित्य महोत्सव” 8 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) के एक भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
  • अधिदेश: विज्ञानिका वैज्ञानिक ज्ञान के प्रभावी संचार के लिए चुनौतियों एवं भविष्य के रोडमैप पर चर्चा  तथा विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना चाहती है।
  • स्थान: विज्ञानिका विज्ञान साहित्य महोत्सव 2023 का आयोजन मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल के सभागार, यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग में किया जा रहा है।
  • भागीदारी: विज्ञानिका कार्यक्रम में लगभग 300 विज्ञान लेखकों, संचारकों, कलाकारों, पत्रकारों, युवा एवं नवोदित लेखकों, शोधकर्ताओं, महाविद्यालयों के छात्रों, बच्चों, विज्ञान के प्रति उत्साही, विज्ञान नीति निर्माताओं एवं नागरिकों के भाग लेने की संभावना है।
  • महत्व: IISF के बड़े उद्देश्य के अनुरूप, विज्ञानिका बहुभाषा वैज्ञानिक साहित्य, विज्ञान कविता, विज्ञान नाटक एवं लोक कला के माध्यम से विज्ञान को  प्रोत्साहित करने तथा जनता के मध्य वैज्ञानिक  मनोवृति को विकसित करने की भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करेगी।
    • जैसा कि भारत भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों को चिह्नित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, विज्ञानिका चर्चाओं के माध्यम से भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ अनुयोजित किए गए अमृत काल का भी स्मरण करेगी।
  • आयोजन निकाय: सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर), नई दिल्ली, जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजीडीबीटी), भारत सरकार एवं विज्ञान भारती विज्ञानिका का समन्वय कर रहे हैं।

 

8वां इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2023

  • 8 वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) के बारे में: 8 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2023 एक वार्षिक विज्ञान महोत्सव है जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लाभों को प्रदर्शित करता है एवं मनाता है।
  • अधिदेश: आईआईएसएफ का उद्देश्य जनता को विज्ञान से जोड़ना एवं प्रदर्शित करना है कि किस प्रकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी तथा गणित (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स/एसटीईएम) हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए समाधान प्रदान करते हैं।
  • आयोजन मंत्रालय: इस वर्ष के IISF 2023 का समन्वय एवं आयोजन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा विज्ञान भारती द्वारा किया जा रहा है।
  • महत्व: 2015 में IISF के विमोचन के पश्चात द से, “विज्ञान साहित्य महोत्सव” विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उचित रूप से ध्यान केंद्रित होने वाली घटनाओं में से एक के रूप में उभरा है।

 

विज्ञानिका महोत्सव के अंतर्गत प्रमुख कार्यक्रम 

  • विज्ञानिका महोत्सव में छह सत्र होंगे, जिनमें मुख्य व्याख्यान, पैनल चर्चा एवं लेखकों के साथ बातचीत, नाटक तथा लोक नृत्य के माध्यम से वैज्ञानिक विचारों का चित्रण एवं विज्ञान कवि सम्मेलन शामिल हैं।
  • शैडो कल्चरल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी, भोपाल द्वारा गैलीलियो पर एक विज्ञान नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा।
  • लगभग 40 प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, विज्ञान संचारक, लेखक, विज्ञान नेतृत्वकर्ता एवं नीति निर्माता विज्ञानिका में मंच लेने के लिए तैयार हैं।

 

जी-20 समूह का का विज्ञान 20 (S20)

  • भारत भी जी-20 की अध्यक्षता के चरण से गुजर रहा है एवं भारतीय विज्ञान संस्थान विज्ञान 20 (S20) के लिए सचिवालय है।
  • S20 जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे वैज्ञानिक पहलुओं को संबोधित करेगा।
  • विज्ञानिका कार्यक्रम में S20 के उद्देश्य से एक प्रमुख भाषण एवं एक विशेष वार्ता आयोजित की गई है।

 

विज्ञानिका विज्ञान महोत्सव के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. क्या विज्ञानिका विज्ञान साहित्य महोत्सव है?

उत्तर. विज्ञानिका विज्ञान साहित्य महोत्सव 8 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल/आईआईएसएफ) के एक भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

प्र. भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2023 क्या है?

उत्तर. 8 वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2023 एक वार्षिक विज्ञान महोत्सव है जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लाभों को प्रदर्शित करता है एवं उसका उत्सव मनाता है।

प्र. भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) का उद्देश्य क्या है?

उत्तर. भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल/IISF) का उद्देश्य जनता को विज्ञान से जोड़ना एवं प्रदर्शित करना है कि किस प्रकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी तथा गणित (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स/STEM) हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए समाधान प्रदान करते हैं।

 

ग्रैंड स्लैम टेनिस विजेता 2022 की पूरी सूची पीडीएफ डाउनलोड करें इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023: क्या है इसका महत्व? यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 24 जनवरी 2023 की दैनिक समसामयिकी, सिविल सर्विसेज के लिए करेंट अफेयर्स संत श्री तिरुवल्लुवर की उत्कृष्ट कृति तिरुक्कुरल क्या है?
विश्व आर्थिक मंच (WEF) दावोस बैठक 2023: थीम, एजेंडा एवं महत्व भारत में प्रसिद्ध उद्यानों की राज्यवार सूची एवं नाम 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए गुजरात की बोली का क्या अर्थ है? भारत में भू विरासत स्थलों की सूची: राज्य के नाम, स्थलों के नाम एवं  अवस्थिति के साथ विस्तृत सूची
सागर परिक्रमा कार्यक्रम चरण III मत्स्य विभाग द्वारा आरंभ किया गया सैन्य रणक्षेत्रम 2.0 – भारतीय सेना द्वारा आयोजित एक साइबर ख़तरा कार्यशाला सह संगोष्ठी यूएनएससी प्रतिबंध समिति में चीन का आतंकवाद विरोधी दृष्टिकोण, द हिंदू संपादकीय विश्लेषण वरुण युद्धाभ्यास 2023 का 21वां संस्करण

Sharing is caring!

FAQs

what is Vigyanika Science Literature Festival?

Vigyanika Science Literature Festival is being organised as part of the 8th India International Science Festival (IISF).

What is India International Science Festival (IISF) 2023?

The 8th India International Science Festival (IISF) 2023 is an annual Science Festival that showcases and celebrates the fruits of science and technology.

What is the objective of India International Science Festival (IISF)?

India International Science Festival (IISF) aims to engage the public with science and demonstrate how science, technology, engineering and mathematics (STEM) provide solutions to improve our lives.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *