वंदे भारतम नृत्य महोत्सव: वंदे भारतम एक अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता है। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में वंदे भारतम नृत्य उत्सव कार्यक्रम स्टार आकर्षणों में से एक रहा। वंदे भारतम नृत्य यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 1- भारतीय संस्कृति प्राचीन से आधुनिक काल तक कला रूपों, साहित्य एवं वास्तुकला के हाय पहलुओं को कवर करेगी) के लिए महत्वपूर्ण है।
वंदे भारतम कार्यक्रम चर्चा में क्यों है?
संस्कृति मंत्रालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम वंदे भारतम कार्यक्रम नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस 2023 समारोह में प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा। वंदे भारतम कार्यक्रम के तहत कुल 479 कलाकारों ने ‘नारी शक्ति’ विषय पर संपूर्ण देश के सामने प्रस्तुति दी। इन कलाकारों का चयन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से किया गया था।
भव्य परेड के दौरान, कलाकारों ने अपने जीवंत एवं ऊर्जावान प्रदर्शन के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की सच्ची भावना में भारत की विविध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को सामने लाया।
वंदे भारतम नृत्य संगीत की रचना किसने की थी?
वंदे भारतम कार्यक्रम के लिए संगीत राजा भवतारिणी एवं आलोक नंदा दास गुप्ता द्वारा तैयार किया गया था एवं रचना हिंदुस्तानी, कर्नाटक तथा समकालीन जैज तत्वों से ओत-प्रोत है।
वंदे भारतम नृत्य उत्सव 2023
वंदे भारतम भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित एक अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता है। वंदे भारतम रक्षा मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय की एक विशिष्ट पहल है।
- प्रमुख उद्देश्य:वंदे भारतम प्रतियोगिता का उद्देश्य देश भर से शीर्ष नृत्य प्रतिभाओं का चयन करना एवं उन्हें गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना है।
- भागीदारी: वंदे भारतम नृत्य उत्सव के तहत जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए 200 से अधिक टीमों के 2,400 से अधिक प्रतिभागियों को सूचीबद्ध किया गया था।
- भाग लेने वाले समूहों ने शास्त्रीय, लोक, जनजातीय और फ्यूजन जैसे विभिन्न नृत्य श्रेणियों में विशेष रूप से नृत्य संयोजित (कोरियोग्राफ) किए गए कृत्यों का प्रदर्शन किया।
- पुरस्कार: वंदे भारतम नृत्य उत्सव के विजेताओं को गणतंत्र दिवस परेड में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का जीवन में एक बार आने वाला अवसर प्राप्त होगा, जिसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में देखा जाता है।
वंदे भारतम नृत्य उत्सव हेतु चयन प्रक्रिया
- चरण 1: वंदे भारतम प्रतियोगिता जिला स्तर पर प्रारंभ हुई एवं इसमें 323 समूहों में 3,870 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया।
- चरण 2: जिला स्तर पर स्क्रीनिंग उत्तीर्ण करने वालों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 20 से अधिक आभासी (वर्चुअल) कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- चरण 3: राज्य स्तर के लिए 300 से अधिक समूहों का चयन किया गया, जिनमें 3,000 से अधिक नर्तक/प्रतिभागी शामिल थे। इस प्रकार, इस आयोजन ने सभी उम्मीदवारों को राष्ट्रीय स्तर पर एक स्लॉट जीतने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर दिया।
वंदे भारतम नृत्य उत्सव के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
प्र. वंदे भारतम नृत्य उत्सव का संगीत किसने तैयार किया था?
उत्तर. वंदे भारतम नृत्य उत्सव का संगीत राजा भवतारिणी एवं आलोक नंदा दास गुप्ता ने तैयार किया था।
प्र. वंदे भारतम कार्यक्रम की थीम क्या थी?
उत्तर. वंदे भारतम कार्यक्रम ‘नारी शक्ति’ थीम पर पूरे देश के सामने आयोजित किया गया।
प्र. किस मंत्रालय ने वंदे भारतम कार्यक्रम का आयोजन किया?
उत्तर. वंदे भारतम नृत्य उत्सव संस्कृति मंत्रालय की एक विशिष्ट पहल है।