Home   »   Coalition for Disaster Resilient Infrastructure (CDRI)   »   Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023:सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर घोषित किया गया था।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 3- भारत में आपदा प्रबंधन) के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Daily Prelims Bits For UPSC-24 Dec. 2022_70.1

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 चर्चा में क्यों है?

हाल ही में, नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 विजेताओं की घोषणा की गई।

 

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 के विजेता 

  • सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 के विजेता हैं-
    • ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (उड़ीसा स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी/OSDMA) एवं
    • लुंगलेई फायर स्टेशन (एलएफएस), मिजोरम
  • ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (OSDMA) एवं लुंगलेई फायर स्टेशन (LFS), मिजोरम दोनों को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्थागत श्रेणी में चयनित किया गया है।

 

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023

  • नामांकन तिथि: वर्ष-2023 के सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 1 जुलाई, 2022 से नामांकन आमंत्रित किए गए थे।
  • जागरूकता: वर्ष 2023 की पुरस्कार योजना का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया गया।
  • नामांकन: सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार योजना के प्रत्युत्तर में संस्थानों एवं व्यक्तियों से 274 वैध नामांकन प्राप्त हुए थे।

 

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के विगत विजेता

  • 2019 से सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार विजेताओं की सूची नीचे दी गई है-
क्र.सं. वर्ष प्राप्तकर्ता
    व्यक्तिगत संस्थान
1 2019   8वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गाजियाबाद
2 2020 श्री कुमार मुन्नन सिंह डिजास्टर मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर, उत्तराखंड
3 2021 डॉ राजेंद्र कुमार भंडारी सतत पर्यावरण एवं पारिस्थितिक विकास सोसायटी (सीड्स)
4 2022 प्रो. विनोद शर्मा गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान
5 2023   ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (OSDMA) एवं

लुंगलेई फायर स्टेशन (एलएफएस), मिजोरम

 

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

  • सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के बारे में: सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की स्थापना 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा एक वार्षिक पुरस्कार के रूप में  की गई थी।
  • उद्देश्य: सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों एवं संगठनों द्वारा प्रदान किए गए अमूल्य योगदान एवं निस्वार्थ सेवा को मान्यता प्रदान करने तथा सम्मानित करने हेतु।
  • पुरस्कार की राशि: सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार पुरस्कार में 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं एक संस्थान के मामले में एक प्रमाण पत्र तथा एक व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये एवं एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
  • पात्रता: समस्त भारतीय नागरिक एवं संगठन, जिन्होंने आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है; रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवोन्मेष अथवा आरंभिक चेतावनी सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए पात्र हैं।
  • महत्व: यह आपदा प्रबंधन प्रथाओं, तैयारी, शमन एवं प्रतिक्रिया तंत्र में सुधार करेगा जिसके परिणामस्वरूप प्राकृतिक आपदाओं के दौरान हताहतों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आएगी।

 

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की स्थापना कब की गई थी

उत्तर. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2019 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।

प्र. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 के विजेता कौन हैं

उत्तर. 2023 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार विजेता हैं-

ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओडिशा स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी/OSDMA) एवं

लुंगलेई फायर स्टेशन (LFS), मिजोरम।

प्र. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 पुरस्कार किसने जीता

उत्तर. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022 का पुरस्कार प्रो. विनोद शर्मा ने व्यक्तिगत श्रेणी में एवं गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट ने संस्थागत श्रेणी में जीता।

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए हाल के दैनिक समसामयिकी पढ़ें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023, इतिहास, थीम, लोगो एवं महत्व एससी, एसटी समुदायों के मध्य उद्यमियों को सशक्त बनाने एवं प्रोत्साहित करने हेतु राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव द हिंदू संपादकीय विश्लेषण- नीडेड, ए न्यू अप्रोच टू डेटा प्रोटेक्शन फॉर माइनर्स प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार 2023 भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए
यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 27 जनवरी 2023 की दैनिक समसामयिकी, सिविल सर्विसेज के लिए करेंट अफेयर्स यूपीएससी आईएएस  प्रारंभिक परीक्षा के लिए 28 जनवरी 2023 की दैनिक समसामयिकी, सिविल सर्विसेज के लिए करेंट अफेयर्स एचपीएससी पूर्ण रूप, हरियाणा लोक सेवा आयोग गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स राइट्स- चीन से सीखना
एचपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023, पदवार तिथि एवं समय सारणी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वागीर भारतीय नौसेना में शामिल भारत ने एफआईटीयूआर पहल में भाग लिया- विश्व की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी में से एक जी-20 समूह की भारत की अध्यक्षता के तहत जी-20 इंडिया हेल्थ ट्रैक

Sharing is caring!

FAQs

When was the Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar established?

Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar was established in 2019 by the the Government of India.

Who are the Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar winners 2023?

Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar winner for 2023 are- Odisha State Disaster Management Authority (OSDMA) and Lunglei Fire Station (LFS), Mizoram.

Who won the Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar 2023 Award?

Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar 2022 award was won by Prof. Vinod Sharma in individual category and Gujarat Institute of Disaster Management in the institutional category.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *