Home   »   How to prepare for UPSC CSE...   »   UPSC Mains Preparation Strategy

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तैयारी की रणनीति: अपनी मुख्य तैयारी में ये गलतियां न करें

Table of Contents

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की परीक्षा हाल ही में संपन्न हुई थी। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का पेपर स्पेक्ट्रम के कठिन पक्ष पर था एवं इसने  अनेक उम्मीदवारों को निराश कर दिया। Adda247 सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों ने  प्रारंभिक परीक्षा 2021 की कट-ऑफ (अपेक्षित) जारी कर दी है।  प्रारंभिक परीक्षा 2021 का अपना स्कोर देखने के लिए, यहां क्लिक करें

 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की अपेक्षित कट-ऑफ एवं विस्तृत विषय-वार विश्लेषण की जाँच करने के लिए, यहाँ क्लिक करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) प्रत्येक वर्ष तीन चरणों- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। यूपीएससी  प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी  मुख्य परीक्षा लिखने  हेतु आमंत्रित  करता है एवं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने कहा जाता है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में उपस्थित उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की एक सूची तैयार करता है।

Uncategorised

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तैयारी की रणनीति

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 परीक्षा 7 जनवरी 2021 से आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी  हेतु उपलब्ध सीमित समय को देखते हुए, उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपनी  यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी की रणनीति की योजना इसी अनुरूप बनाएं।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तैयारी की रणनीति- यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा एक उम्मीदवार की यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी यात्रा का  सर्वाधिक महत्वपूर्ण चरण है। जनवरी 2021 में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को निम्नलिखित गलतियाँ करने से बचना चाहिए।

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी में उत्तर लेखन अभ्यास की उपेक्षा

सूचनाओं पर ध्यान केंद्रित करने हेतु उम्मीदवार प्रायः उत्तर लेखन को अनदेखा करने की भूल करते हैं।  किंतु यह आपकी सहायता नहीं करेगा यदि आप यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में महत्वपूर्ण सूचनाओं को व्यवस्थित रूप से एवं प्रश्न की मांग के अनुसार  प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक  प्राप्त करने हेतु उत्तर लेखन की कला अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उत्तर लेखन की कला में महारत हासिल करने से प्रत्येक पेपर में, विशेष रूप से निबंध पेपर में आपके अंक सकारात्मक रूप से प्रभावित होंगे। यही कारण है कि इस वर्ष या अगले वर्ष यूपीएससी मुख्य परीक्षा में  सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को उत्तर लेखन की कला में व्यापक रूप से महारत हासिल करनी चाहिए।

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में केवल कुछ विषयों के लिए अत्यधिक समय आवंटित करना

उम्मीदवार प्रायः अपने समय का एक बड़ा हिस्सा अन्य विषयों की कीमत पर एक या दो विषयों को समर्पित करने की भूल करते हैं। इसके परिणामस्वरूप कुछ विषयों  में अच्छा प्रदर्शन होता है तथा अन्य में खराब प्रदर्शन होता है, जिससे मुख्य परीक्षा के परिणामों में खराब अंकों से असफलता होती है। यही कारण है कि उम्मीदवारों को अपने समग्र भारांक एवं अंक प्राप्ति की क्षमता के आधार पर प्रत्येक विषय के लिए एक समानुपातिक समय आवंटित करना चाहिए।

 

मुख्य परीक्षा 2021 के लिए अत्यधिक संख्या में अध्ययन सामग्री पढ़ना

मुख्य परीक्षा में कुछ विषयों के छूटने की चिंता एवं भय (FOMO) में, उम्मीदवार प्राय: अधिकांश ज्ञान को समेकित किए बिना अत्यधिक अध्ययन सामग्री खरीद एवं पढ़ लेते हैं। इसके परिणामस्वरूप समय एवं प्रयास व्यर्थ हो जाता है एवं उम्मीदवार प्रायः अपनी मुख्य परीक्षा से ठीक पहले अवसाद ग्रस्त एवं अनुत्प्रेरित हो जाते हैं क्योंकि वे अधिक अधिकांश जानकारियों का स्मरण नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि उम्मीदवारों को अपने स्रोतों को सीमित करने पर ध्यान देना चाहिए। बहुत से स्रोतों से पढ़ने के स्थान पर, उम्मीदवारों को अपने ज्ञान को कई बार पुनर्भ्यास करके एवं उत्तर लेखन द्वारा समेकित करना चाहिए।

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में समय प्रबंधन के महत्व की उपेक्षा

अनेक उम्मीदवार अपनी मुख्य परीक्षा की तैयारी में ‘तीन घंटे के नियम’ के महत्व को नजरअंदाज करने की  भूल करते हैं। यूपीएससी प्रत्येक मुख्य पेपर के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय आवंटित करता है, जिस समय सीमा के भीतर उन्हें प्रश्न पत्रों को पूरा करना होता है। उत्तर लेखन का अभ्यास करते समय उम्मीदवार प्रायः इस समय सीमा की अनदेखी करते हैं। यह एक बुरी आदत उत्पन्न करता है जो अंततः यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्रों में परिलक्षित होती है, जिसके परिणामस्वरूप या तो खराब गुणवत्ता वाले उत्तर होते हैं या उम्मीदवार संपूर्ण पेपर को हल करने का प्रयास करने में सक्षम नहीं होते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021: आईएएस  मुख्य परीक्षा विषय सूची एवं  मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार अंक वितरण

 

प्रश्न पत्र का शीर्षक आवंटित  अंक
निबंध 250 अंक
सामान्य अध्ययन-I (भारतीय विरासत एवं संस्कृति, इतिहास, तथा विश्व का भूगोल एवं समाज) 250 अंक
सामान्य अध्ययन-II (शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध) 250 मार्क्स
सामान्य अध्ययन-III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं  आपदा प्रबंधन) 250 अंक
सामान्य अध्ययन-IV (नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभियोग्यता) 250 अंक
वैकल्पिक विषय- पेपर 1 250 अंक
वैकल्पिक विषय- पेपर 2 250 अंक
लिखित परीक्षा में उप योग 1750 अंक
वैयक्तिक साक्षात्कार 275 अंक
कुल  2025 अंक

 

सिविल सेवक बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए दिन-रात पसीना बहाने वाले सभी सिविल सेवा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।

 

 

संबंधित यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021, परीक्षा आलेख जो आपको उपयोगी प्रतीत हो सकते हैं 

 

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me