Home   »   Combined Medical Services Examination 2021 Interview...   »   Combined Medical Services Examination 2021 Interview...

यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 साक्षात्कार तिथियां जारी

यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 साक्षात्कार तिथियां

हाल ही में, संघ लोक सेवा आयोग (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन/UPSC) ने  यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) आयोजित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 30 दिसंबर, 2021 को घोषित संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2021 के परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की  तिथियां जारी की है।

हिंदी

यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 साक्षात्कार तिथियां

यूपीएससी ने सूचित किया है कि पात्र उम्मीदवारों के लिए संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 साक्षात्कार 04.07.2022 से आयोजित किया जाएगा।

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 हेतु यूपीएससी द्वारा 640 उम्मीदवारों का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया था। यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 बाद के हफ्तों के लिए शेष उम्मीदवारों का साक्षात्कार कार्यक्रम बाद की तिथियों में प्रकाशित किया जाएगा।

 

यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 साक्षात्कार हेतु प्रवेश पत्र 

यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 के उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in तथा https://www.upsconline.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

यूपीएससी ने यह भी सूचित किया है कि उम्मीदवारों को सूचित व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तिथि तथा समय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी

यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021- यात्रा प्रतिपूर्ति

वर्तमान कोविड-19 महामारी की स्थिति एवं विगत वर्षों में अपनाई गई पद्धति को ध्यान में रखते हुए, सक्षम प्राधिकारी ने किसी भी एयरलाइंस द्वारा (अधिकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से) साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण बोर्डों में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को यात्रा करने के लिए आने जाने के न्यूनतम हवाई किराए की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया है।

यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की यात्रा प्रतिपूर्ति के लिए विस्तृत नियम तथा शर्तें यूपीएससी आधिकारिक नोटिस 2022 में उल्लिखित हैं।

 

 

यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 साक्षात्कार की आधिकारिक सूचना डाउनलोड करें 

यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 हेतु साक्षात्कार तिथियां

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.