Home   »   UNESCO Creative Cities Network   »   MONDIACULT 2022 World Conference

यूनेस्को- मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन

यूनेस्को- मोंडियाकल्ट (MONDIACULT) 2022 विश्व सम्मेलन- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन- द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक समूह  तथा भारत से जुड़े एवं /या भारत के हितों को प्रभावित करने वाले समझौते।

हिंदी

यूनेस्को- मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन चर्चा में क्यों है?

  • संस्कृति राज्य मंत्री सांस्कृतिक नीतियों एवं सतत विकास पर यूनेस्को विश्व सम्मेलन- मोंडियाकल्ट 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • भारतीय मंत्री के सांस्कृतिक क्षेत्र की नीतियों के ज्वलंत मुद्दों तथा चिंताओं पर मोंडियाकल्ट 2022 सम्मेलन को संबोधित करने की संभावना है।

 

मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन

  • मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन के बारे में: सांस्कृतिक नीतियों एवं सतत विकास पर यूनेस्को विश्व सम्मेलन- मोंडियाकल्ट 2022 सांस्कृतिक नीतियों पर प्रथम मोंडियाकल्ट विश्व सम्मेलन के चालीस  वर्ष पश्चात यूनेस्को द्वारा आयोजित की गई है।
    • प्रथम यूनेस्को- मोंडियाकल्ट 2022 1982 में मेक्सिको सिटी (मेक्सिको) में आयोजित किया गया था।
    • मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन 1998 में स्टॉकहोम (स्वीडन) में आयोजित विकास के लिए सांस्कृतिक नीतियों पर यूनेस्को के विश्व सम्मेलन के 24 वर्ष पश्चात आयोजित किया जा रहा है।
    • यूनेस्को-मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन इस तरह का तीसरा सम्मेलन है।
  • भागीदारी: यूनेस्को-मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन में, वैश्विक सांस्कृतिक प्रवचन पर निर्णय लेने के लिए 100 से अधिक देशों के संस्कृति मंत्री इस बहुपक्षीय मंच में भाग लेंगे।
  • स्थान: यूनेस्को- मोंडियाकल्ट 2022 का आयोजन मेक्सिको सिटी (मेक्सिको) में हो रहा है।
  • अधिदेश: मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन का प्रमुख लक्ष्य है-
    • एक अधिक सुदृढ़ एवं लोचशील सांस्कृतिक क्षेत्र को आकार देना, जो सतत विकास के दृष्टिकोण को पूर्ण रूप से आश्रय प्रदान करता है, साथ ही साथ
    • संयुक्त राष्ट्र महासचिव की रिपोर्ट ‘हमारा आम एजेंडा’ (आवर कॉमन एजेंडा) (सितंबर 2021) में निहित दृष्टि के अनुरूप एकता, शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना।
    • संयुक्त राष्ट्र महासचिव की रिपोर्ट ‘हमारा आम एजेंडा’ संस्कृति को ‘वैश्विक जनता के कल्याण, हम सभी के कल्याण’ के रूप में संदर्भित करता है।
  • महत्व: यूनेस्को ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने एवं तत्काल तथा भविष्य की प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए सांस्कृतिक नीतियों पर संयुक्त रूप से विचार करने के लिए अपने सदस्य राज्यों एवं वैश्विक समुदाय को आमंत्रित किया है।

 

सतत विकास लक्ष्य क्या हैं?

  • प्रथम बार 2012 में रियो डी जनेरियो में सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में चर्चा की गई, सतत विकास लक्ष्य (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स/एसडीजी), जिन्हें वैश्विक लक्ष्य भी कहा जाता है, को 2015 में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों द्वारा अंगीकृत किया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को निर्धनता को समाप्त करने, अपने ग्रह (पृथ्वी) की रक्षा करने एवं यह सुनिश्चित करने के लिए कि 2030 तक सभी लोग शांति तथा समृद्धि का उपभोग कर सकें, कार्रवाई के लिए एक सार्वभौमिक आह्वान के रूप में अंगीकृत किया गया था।
  • 2015 में, तीन -ऐतिहासिक समझौते संयुक्त राष्ट्र द्वारा सतत विकास लक्ष्य, पक्षकारों के सम्मेलन (कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज/कॉप) 15 या पेरिस जलवायु सम्मेलन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंडाई फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए गए थे।।

 

पोषण अभियान 2022 के तहत पोषण माह 2022 आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण- एनसीएपी के तहत शहरों की रैंकिंग स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ टॉयकैथॉन पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने हेतु ‘सिम्फनी’ (‘SymphoNE’) सम्मेलन
नई विदेश व्यापार नीति मृत्यु दंड नाविक (NavIC)- भारतीय नक्षत्र के साथ नेविगेशन  रॉटरडैम अभिसमय 
भारत-यूएई सीईपीए का भारत-यूएई व्यापार पर प्रभाव द्वेष वाक् (हेट स्पीच) धारावी पुनर्विकास परियोजना पोषण वाटिका या पोषक- उद्यान संपूर्ण देश में स्थापित किए जा रहे हैं
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me