Home   »   दिल्ली का लाल किला:  वह सब...

दिल्ली का लाल किला:  वह सब जो आपके लिए जानना आवश्यक है 

प्रसंग

  • 15 अगस्त, 2021 की पूर्व संध्या पर लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी अपने चरम पर है।

दिल्ली का लाल किला:  वह सब जो आपके लिए जानना आवश्यक है _3.1

Get free video for UPSC CSE preparation and make your dream of becoming an IAS/IPS/IRS a reality

लाल किले के बारे में मुख्य बिंदु

  • निर्माण: मुगल सम्राट शाहजहाँ ने 1618 में लाल किले की आधारशिला रखी थी और 1647 में इसका उद्घाटन किया था।
  • वास्तुकला: लाल किला तैमूर एवं फारसियों की स्थापत्य शैली का मेल है। लाल किले के वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे।
    • लाल किला परिसर में भारतीय-इस्लामी और मुगल स्थापत्य शैली मौजूद है।
  • यह यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की सूची में सूचीबद्ध है। यह यमुना नदी के तट पर स्थित है।
  • विशेषताएं:
    • लगभग डेढ़ मील की परिधि में विस्तृत, किला एक अनियमित अष्टकोणीय है एवं इसके दो प्रवेश द्वार, लाहौरी द्वार एवं दिल्ली द्वार हैं
    • दीवान-ए-आम: यह जनता के लिए लाल किले का कक्ष था। मुगल बादशाह यहां दरबार लगाते थे एवं गणमान्य व्यक्तियों और विदेशी दूतों से मिलते थे। मंच के पीछे इटली की पिएत्रा-ड्यूरा कला कार्य भी दृष्टिगत होता है।
    • दीवान-ए-खास: निजी दर्शकों का कक्ष था। यह श्वेत संगमरमर का एक मंडप है जो जटिल नक्काशीदार स्तंभों द्वारा आलंबित है। दीवान-ए-खास में कभी प्रसिद्ध मयूर सिंहासन था।
      • 1739 में नादिरशाह द्वारा मयूर सिंहासन को लूटा गया था।
    • स्वर्ग की धारा कहलाती है: इसके बागों एवं  एक जलवाहिका के कारण।
    • लाल किला एवं स्वतंत्रता दिवस परंपरा:
      • लाल किले (ब्रिटिश शक्ति एवं पराक्रम का प्रतीक) को पुनः प्राप्त करने के लिए, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर पर भारतीय ध्वज फहराया।
      • यह 15 अगस्त 1947 के अगले ही दिन हुआ जब इसे इंडिया गेट पर फहराया गया।
      • यह तब से भारत की स्थायी स्वतंत्रता दिवस परंपरा बन गया।

 

Sharing is caring!

FAQs

दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?

मुगल सम्राट शाहजहाँ ने 1618 में लाल किले की आधारशिला रखी थी और 1647 में इसका उद्घाटन किया था।

स्वतंत्रता दिवस समारोह कहाँ आयोजित किया जाता है?

स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित किया जाता है जहां भारत के प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

किस मध्ययुगीन मुगल वास्तुकला को "स्वर्ग की धारा" के रूप में जाना जाता है?

नई दिल्ली के लाल किले को इसके इसके बागों एवं एक जलवाहिका के कारण स्वर्ग की धारा कहा जाता है।

दिल्ली का लाल किला _____ नदी के तट पर स्थित है?

लाल किला दिल्ली यमुना नदी के तट पर स्थित है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *