Home   »   Technology Innovation Group for 6G   »   National CSR Awards

राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 2022

राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 2022- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 3: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां; प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण तथा नवीन तकनीक विकसित करना।

हिंदी

राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 2022 चर्चा में क्यों है

  • हाल ही में, भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व ( कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी/सीएसआर) पुरस्कार 2020 के लिए विजेताओं एवं सम्माननीय उल्लेखों की घोषणा की।
  • तीन पुरस्कार श्रेणियों में 20 पुरस्कार विजेताओं तथा 17 सम्माननीय उल्लेखों को राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 2020 के लिए चयनित किया गया है।

 

राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार

  • राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पुरस्कारों के बारे में: वार्षिक राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पुरस्कारों का गठन उन कंपनियों को मान्यता प्रदान करने हेतु किया गया था जिन्होंने अपनी अभिनव एवं सतत सीएसआर पहल के माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
    • राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर की सर्वोच्च मान्यता है।
  • संबद्ध मंत्रालय: राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कारों की स्थापना कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार ने की।
  • प्रमुख उद्देश्य: सीएसआर पुरस्कार कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 के अनुसरण में  व्यावसायिक कंपनियों (कॉरपोरेट्स) द्वारा किए गए सीएसआर अंतःक्षेपों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना चाहते हैं।
  • राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार की श्रेणियां: प्रत्येक वर्ष तीन मुख्य श्रेणियों में 20 पुरस्कार एवं समान संख्या में माननीय उल्लेख प्रदान किए जाते हैं, अर्थात्-
    • सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए कॉर्पोरेट पुरस्कार,
    • आकांक्षी जिलों/कठिन इलाकों में सीएसआर के लिए सीएसआर पुरस्कार एवं
    • राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योगदान के लिए सीएसआर पुरस्कार।
  • प्रथम राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार: प्रथम राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 29 अक्टूबर 2019 को भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक समारोह में प्रदान किए गए।
    • प्रथम चक्र में पुरस्कार के विभिन्न उप-श्रेणियों में कुल 19 विजेता तथा समान संख्या में माननीय उल्लेख थे।
    • राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 2020 में कोविड-19 संबंधित लॉकडाउन तथा बाधाओं के कारण विलंब हुआ।

हिंदी

राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार की श्रेणियां 

  • सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए कॉर्पोरेट पुरस्कार: ये कुल पात्र सीएसआर व्यय के आधार पर किसी कंपनी को मान्यता प्रदान करने के निमित्त हैं।
  • आकांक्षी जिलों/कठिन इलाकों में सीएसआर के लिए सीएसआर पुरस्कार: ये आकांक्षी जिलों, कठिन इलाकों/अशांत क्षेत्रों, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों इत्यादि में उनके सीएसआर प्रयासों के आधार पर एक कंपनी की मान्यता हेतु प्रदान किए जाते हैं।
  • राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योगदान के लिए सीएसआर पुरस्कार: इस श्रेणी में पुरस्कार राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सीएसआर परियोजनाओं के योगदान के आधार पर चयनित किए जाते हैं।
    • तीन मुख्य श्रेणियों में से प्रत्येक में एक पुरस्कार  सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज/एमएसएमई) के लिए आरक्षित है।

 

प्रारूप भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2022 संपादकीय विश्लेषण- टू गुड टू बी ट्रू एंडोसल्फान संकट  संपादकीय विश्लेषण- हार्ड ट्रुथ्स अबाउट इंडियाज लेबर रिफॉर्म्स
राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई (नमस्ते) योजना प्रशासनिक सुधारों पर क्षेत्रीय सम्मेलन 2022 उड़ान योजना- विगत पांच वर्षों में प्रदर्शन
पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) संपादकीय विश्लेषण- मूविंग पॉलिसी अवे  फ्रॉम पापुलेशन कंट्रोल  आवश्यक वस्तु अधिनियम संपादकीय विश्लेषण- द कमिंग 75 इयर्स
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me